Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: झारखंड महागठबंधन में पेंच, रणनीति तय करने हेमंत पहुंचे दिल्ली

Lok Sabha Election 2019. झारखंड में साझा चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस संग समन्वय की कवायद। महागठबंधन के प्रत्याशियों की घोषणा इस सप्ताह के अंत तक होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 06:26 AM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 08:03 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड महागठबंधन में पेंच, रणनीति तय करने हेमंत पहुंचे दिल्ली
Lok Sabha Election 2019: झारखंड महागठबंधन में पेंच, रणनीति तय करने हेमंत पहुंचे दिल्ली

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार की रणनीति तय करने के लिए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन नई दिल्ली में हैं। झामुमो विपक्षी गठबंधन के तहत मिली चार सीटों पर इस सप्ताह के अंत तक प्रत्याशियों के नाम का एलान करेगी। हेमंत सोरेन विपक्षी महागठबंधन के चुनावी अभियान का खाका इस कदर खींच रहे हैं कि तमाम महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रचार अभियान गंभीरता से चलाया जाए।

loksabha election banner

इसी मिशन के तहत उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली का रुख किया, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं के संग बातचीत की। गौरतलब है कि झारखंड में विपक्षी दलों की समन्वय समिति के प्रमुख का जिम्मा भी हेमंत सोरेन के कंधे पर है जबकि महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के प्रमुख नेता समन्वय समिति के सदस्य हैं। समिति की बैठक रांची में पूर्व में हो चुकी है।

हेमंत सोरेन के ताजा दौरे के क्रम में विपक्षी महागठबंधन की झारखंड में रैलियों की तिथि तय की जाएगी। इसके  अलावा यह तय किया जाएगा कि महागठबंधन के तमाम प्रत्याशी उन दलों का झंडा अपने वाहनों पर लगाएंगे जो महागठबंधन में शामिल हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा से प्रत्याशियों की सूची इस सप्ताह के अंत तक जारी होने की संभावना है। विपक्षी महागठबंधन में झामुमो को चार सीटें दुमका, राजमहल, जमशेदपुर और गिरिडीह दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.