Move to Jagran APP

NOTA को 'नो' कहने लगे झारखंड के वोटर, 1.27% ने ही दबाया नोटा का बटन

Jharkhand. झारखंड के वोटर नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) को अब नो कहने लगे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस चुनाव में नोटा को कम वोट पड़े हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 30 May 2019 11:36 AM (IST)
NOTA को 'नो' कहने लगे झारखंड के वोटर, 1.27% ने ही दबाया नोटा का बटन
NOTA को 'नो' कहने लगे झारखंड के वोटर, 1.27% ने ही दबाया नोटा का बटन

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। झारखंड के वोटर नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) को अब 'नो' कहने लगे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस चुनाव में नोटा को कम वोट पड़े हैं। पिछले लोस चुनाव में इस विकल्प को कुल 1.49 फीसद वोट पड़े थे। इस बार 1.27 फीसद मतदाताओं ने ही नोटा का बटन दबाया। राज्य की ग्यारह सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा नोटा को कम वोट मिले हैं।

loksabha election banner

2014 लोस चुनाव में राज्य की चौदह में से पांच सीटें ऐसी थीं, जहां दो फीसद से अधिक वोट नोटा को पड़े थे। इस चुनाव में ऐसी सीटों की संख्या घटकर तीन हो गई है। पिछले चुनाव में खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा, राजमहल तथा दुमका में दो फीसद से अधिक वोट नोटा को पड़े थे। इस बार खूंटी, सिंहभूम तथा कोडरमा में दो फीसद से अधिक वोट नोटा को पड़े।

हालांकि खूंटी और सिंहभूम में भी नोटा को वोट देनेवाले मतदाताओं की संख्या कम हुई है। पिछले लोकसभा चुनाव में दोनों सीटों पर क्रमश: 3.34 तथा 3.52 फीसद वोट इस विकल्प को पड़े थे। इस बार दोनों सीटों पर महज क्रमश: 2.55 तथा 2.76 फीसद वोट ही इसे पड़े।

11 सीटों पर घट गए नोटा को वोट

इस लोकसभा चुनाव में राज्य की चौदह सीटों में से 11 सीटों पर पिछले चुनाव की अपेक्षा नोटा के वोट घट गए। सिर्फ तीन सीटें ऐसी हैं जहां नोटा के वोट बढ़े हैं। इनमें चतरा, गिरिडीह तथा गोड्डा शामिल हैं। पलामू, लोहरदगा, रांची, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम, राजमहल तथा दुमका में नोटा के वोट घटे हैं।

तीन सीटों पर दो को छोड़कर नोटा को सबसे अधिक वोट

एक तरफ, नोटा को पडऩेवाले वोटों की संख्या में कमी आई है, वहीं तीन सीटें ऐसी हैं जहां दो मुख्य प्रतिद्वंदियों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों को नोटा से कम वोट मिले हैं। इनमें खूंटी, गिरिडीह तथा सिंहभूम शामिल हैं। बाकी सीटों पर अधिसंख्य उम्मीदवारों को नोटा से कम वोट मिले हैं।

किस सीट पर कब कितने वोट नोटा को (आंकड़े प्रतिशत में)

सीट  2014   2019

पलामू  1.91  0.48

चतरा   0.82  0.90

लोहरदगा  2.64  1.32

रांची   0.66  0.35

खूंटी   3.34  2.55

कोडरमा  0.66  2.58

हजारीबाग   0.71  0.70

गिरिडीह  0.51  1.78

धनबाद   0.68  0.35

जमशेदपुर  1.51  0.51

सिंहभूम  3.52  2.76

राजमहल  2.13 1.23

दुमका  2.07  1.40

गोड्डा 1.20  1.56

कुल   1.49  1.27

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.