Jharkhand Election Results 2019: NDA को 12, UPA को 2सीटें; जानें 14सीटों का हाल
Jharkhand Election Results 2019. सभी 14 सीटों पर मतों की गिनती पूरी हो गई हे। जयंत सिन्हा हजारीबाग से-अन्नपूर्णा कोडरमा से जीते शिबू सोरेन दुमका से चुनाव हार गए हैं।
रांची, [जागरण स्पेशल]। Jharkhand Election Results 2019 - झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। अब तक प्राप्त परिणाम/रुझान के अनुसार भाजपा-आजसू गठबंधन ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। गिरिडीह, कोडरमा, खूंटी, रांची, पलामू, लोहरदगा, हजारीबाग, सिंहभूम, जमशेदपुर, धनबाद आदि सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। गिरिडीह में आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने शानदार जीत हासिल की है। दुमका में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन चुनाव हार गए हैं। कोडरमा में बाबूलाल मरांडी, रांची में सुबोधकांत सहाय ने भी अपनी सीटें गंवा दी हैं। कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी ने 4 लाख से अधिक वोटों के अंतर से रिकॉर्ड जीत दर्ज की हैं। सिंहभूम से कांग्रेस की गीता कोड़ा ने चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को हराकर शानदार जीत दर्ज की। राजमहल में झामुमो के विजय हांसदा ने भाजपा के हेमलाल मूर्मू को हराया। चुनाव परिणाम, नतीजों से जुड़ी ताजा जानकारी और पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।
Jharkhand Election Results 2019 LIVE UPDATES
05:45 PM : इन प्रत्याशियों ने जीता चुनाव
हजारीबाग से जयंत सिन्हा, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, रांची से संजय सेठ, पलामू से वीडी राम, धनबाद से पीएन सिंह, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, चतरा से सुनील कुमार सिंह, गिरिडीह से चंद्र प्रकाश चौधरी, खूंटी से अर्जुन मुंडा, दुमका से सुनील सोरेन, लोहरदगा से सुदर्शन भगत, गोड्डा से निशिकांत दुबे, (सभी भाजपा) गिरिडीह से चंद्र प्रकाश चौधरी (आजसू), सिंहभूम से गीता कोड़ा (कांग्रेस) और राजमहल से विजय हांसदा (झामुमो) ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है।
05:15 PM : इन दिग्गजों को वोटरों ने नकारा
दुमका से शिबू सोरेन, कोडरमा से बाबूलाल मरांडी, रांची से सुबोधकांत सहाय, धनबाद से कीर्ति झा आजाद, जमशेदपुर से चंपई सोरेन, लोहरदगा से सुखदेव भगत, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलुवा, गोड्डा से प्रदीप यादव को इस बार लोकसभा चुनाव में वोटरों ने नकार दिया है।
04:45 PM : खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा 1098 वोट से जीते
अब तक के परिणाम/रुझान के अनुसार झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में भाजपा 11, आजसू एक, कांग्रेस एक तथा झामुमो एक सीट पर आगे है। खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा 1098 वोट से जीत गए हैं। औपचारिक घोषणा बाकी है।
04:45 PM : झारखंड की सुपरस्टार बनीं अन्नपूर्णा, कोडरमा में रिकॉर्ड 456337 वोटों से जीतीं
कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी 456337 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झाविमो के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को हराया है। इसके साथ ही झारखंड में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने का रिकॉर्ड अन्नपूर्णा के नाम हो गया। लालू प्रसाद यादव की बेहद खास आौर झारखंड में राजद की प्रदेश अध्यक्ष रहीं अन्नपूर्णा देवी ऐन चुनाव के वक्त भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्होंने इस जीत को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया है।
04:15 PM : गोड्डा में भाजपा के निशिकांत दुबे 58073 वोटों से आगे
गोड्डा सीट पर पर 14 राउंड मतों की गिनती के बाद भाजपा के प्रत्याशी निशिकांत दुबे (भाजपा) - 281259 मत लाकर सबसे आगे चल रहे हैं। यहां से झाविमो के उम्मीदवार प्रदीप यादव (जेवीएम) को कुल 223186 मत हासिल हुआ है। निशिकांत दुबे ने 58073 वोटों की बढ़त प्राप्त कर ली है। बढ़त पचास हज़ार के पार होने के बाद मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। यहां अब तक माहौल शांत था लेकिन अब मोदी मोदी के नारे लगने लगे हैं।
03:55 PM : धनबाद में भाजपा के पीएन सिंह पौने दो लाख वोट से आगे
धनबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के आठवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार पशुपतिनाथ सिंह को 3,32,232 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद को 1,57,613 वोट मिले।पशुपतिनाथ सिंह कीर्ति आजाद से 1,74,619 मतों से आगे चल रहे हैं।
03:50 PM : चतरा में भाजपा के सुनील सिंह दो लाख वोट से आगे
झारखंड की चतरा सीट पर 12वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार मनोज यादव से 210879 वोटों से आगे चल रहे हैं।
03:45 PM : राजमहल में विजय हांसदा 28 हजार वोटों से आगे
झारखंड की राजमहल सीट एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में जाती दिख रही है। यहां से जेएमएम प्रत्याशी विजय हांसदा अपने निकटतम प्रत्याशी हेमलाल मूर्मू से 28 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
03:40 PM : कोडरमा, गिरिडीह, खूंटी और हजारीबाग में भगवा का परचम लहराया
झारखंड में सत्तारुढ़ भाजपा ने मोदी की सुनामी के नाम पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। अब तक कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और खूंटी में भाजपा उम्मीदवारों की जीत की घोषणा कर दी गई है। लोहरदगा में भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत पर बढ़त बनाने में कामयाब हुए हैं।
03:10 PM : खूंटी में अर्जुन मुंडा 2075 तथा लोहरदगा में सुदर्शन भगत 2761 मतों से आगे
कांटे की टक्कर में फंसी दो अहम सीटों खूंटी और लोहरदगा में मुकाबला रोचक होता जा रहा है। अब खूंटी में भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 2075 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से आगे हो गए हैं। लोहरदगा में भाजपा के सुदर्शन भगत 2761 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत से आगे हो गए हैं।
03:00 PM : शिबू सोरेन 21 हजार वोटों से पीछे
झारखंड की हाई प्रोफाइल दुमका सीट से 12 वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा और झामुमो के बीच तीन हजार का फासला बढ़ गया है। झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन 21,130 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार सुनील सोरेन से पीछे चल रहे हैं।
02:50 PM : खूंटी में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा 2642 वोटों से आगे
झारखंड के खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा आगे चल रहे हैं। काली चरण को 371348 वोट मिले हैं। अर्जुन मुंडा को 368706 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी यहां 2642 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
02:30 PM : चतरा में जीत की ओर अग्रसर सुनील सिंह पहुंचे इटखोरी मंदिर
झारखंड के चतरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर हैं। उन्हें 194428 वोट प्राप्त हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनोज यादव 43952 वाेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस तरह भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह 150476 वोटों के साथ जीत की ओर अग्रसर हैं। अपनी जीत पक्की होते देख सुनील सिंह इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे।
02:20 PM : गोड्डा में निशिकांत दूबे निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर
झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दूबे निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर हैं। उन्हें कुल 174649 वोट मिले हैैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झाविमो के प्रदीप यादव 144432 वोट प्राप्त कर दूसरे नंबर पर हैं। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी 30217 वोटों से आगे हैं।
02:15 PM : राजमहल तथा लोहरदगा में रोचक मुकाबला
राजमहल तथा लोहरदगा में रोचक मुकाबला जारी है। राजमहल में झामुमो के विजय हांसदा 867 तथा लोहरदगा में कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत 2788 वोट से आगे चल रहे हैं।
02:10 PM : रांची में संजय सेठ के विजय जुलूस की तैयारी
झारखंड की राजधानी रांची संसदीय क्षेत्र से बड़ी जीत की ओर अग्रसर संजय सेठ के समर्थकों ने इधर रांची में विजय जुलूस की तैयारी शुरू कर दी है। संजय सेठ अभी 1 लाख 84 हजार मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
02:00 PM : गिरिडीह में जीते चंद्र प्रकाश, बोले- मेरी नहीं जनता की जीत
गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से जीत की ओर अग्रसर राज्य के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि मेरी जीत नहीं बल्कि गिरिडीह की जनता की जीत है। गिरिडीह की जनता का अपार समर्थन उन्हें मिला है। इसके बल पर हीं गिरिडीह से जीत हासिल हुई है। बोकारो रवाना होने से पूर्व चंद्रप्रकाश चौधरी अपने पैतृक आवास सांडी, रजरप्पा पहुंचे। जहां अपनी मां कलावती देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। चंद्रप्रकाश की मां ने भी उसे आशीर्वाद दिया। इधर, गिरिडीह से आजसू की जीत पर चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रो में जमकर मिठाई बांटी गई। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा ने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
01:40 PM : दुमका में शिबू सोरेन पीछे
दुमका लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के 9वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने झामुमो के प्रत्याशी शिबू सोरेन पर 18,806 मतों की बढ़त हासिल कर ली है।
01:37 PM : कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी विराट जीत की ओर
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने विराट जीत की ओर कदम बढ़ाए हैं। अन्नपूर्णा देवी को अब तक 431600 वोट मिले हैं। जबकि झाविमो के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को 175962 मत प्राप्त हुए हैं। यहां भाकपा माले के उम्मीदवार राजकुमार यादव को 34129 वोट मिले। अब तक अन्नपूर्णा देवी ने 2 लाख 55 हजार 638 वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।
01:35 PM : लोहरदगा में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत पीछे
लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के 9वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत से 7263 मतों से पीछे चल रहे हैं। सुदर्शन भगत को 125885 मत और सुखदेव भगत को 133148 वोट प्राप्त हुए हैं।
लोहरदगा में भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत और कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत आपस में बात करते हुए।
01:30 PM : गिरिडीह से आजसू के प्रत्याशी मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी 132940 मतों से आगे
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 11 वां राउंड की मतगणना समाप्त होने के उपरांत एनडीए के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी झामुमो के प्रत्याशी जगन्नाथ महतो से लगभग 132940 मतों से आगे चल रहे हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी को 341398 तथा झामुमो के जगन्नाथ महतो को 208458 वोट मिले हैं। अब तक 11 लाख मतों में से 581105 मतों की गिनती हो चुकी है।
01:25 PM : राजमहल में हेमलाल 6500 वोटों से आगे
राजमहल संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मूर्मू 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पल-पल बदल रहे रुझान में झामुमो के विजय हांसदा भी पलटवार करने में पीछे नहीं हैं। यहां से झामुमो के निवर्तमान सांसद विजय हांसदा को 173546 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मूर्मू को 180009 वोट प्राप्त हुए हैं।
01:20 PM : रांची में संजय सेठ डेढ़ लाख मतों से आगे
झारखंड की राजधानी रांची संसदीय क्षेत्र में मुकाबला एकतरफा दिख रहा है। मतों की गिनती के आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को 279666 और कांग्रेस के उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय को 124216 वोट मिले हैं। यहां से भाजपा के निवर्तमान सांसद रामटहल चौधरी को महज 7116 वोट मिले हैं। विजय 173546/ हेमलाल 180009
01:15 PM : दुमका में शिबू सोरेन 17,129 मतों से पीछे
दुमका सीट पर मतों की गिनती के आठवें राउंड में शिबू सोरेन 17,129 मतों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सुनील सोरेन को 1,98,167 जबकि झामुमो के गुरुजी को 1,81,038 वोट मिले हैं।
01:10 PM : गिरिडीह से आजसू के प्रत्याशी मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी 1 लाख 21 हजार 377 से आगे
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के 10 वां राउंड की मतगणना समाप्त होने के उपरात । एनडीए के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी झामुमो के प्रत्याशी से लगभग 121377 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी को 3 लाख 10 हजार 128 तथा झामुमो के जगरनाथ महतो को 188781 मिले हैँ।
01:05 PM : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ढोल-नगाड़े की धुन पर नागिन डांस
देशभर में भाजपा को बहुमत मिलने की खुशी में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर नागिन डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ता एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दे रहे थे। यहां वंदे मातरम, हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगा रहे थे। भाजपा के राज्य सभा सदस्य महेश पोद्दार, सीमा शर्मा, दीपक प्रकाश, उपमहापौर सजीव विजयवर्गीय सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
12:58 PM : भाजपा कार्यालय में लगे मोदी-मोदी के नारे
भाजपा को रुझानों में बहुमत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में मोदी मोदी के नारे लगने लगे। सुबह करीब 11 बजे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। कुछ देर बाद ढोल नगाड़ों वालों को बुलाया गया फिर उस की धुन पर सभी कार्यकर्ता डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया।
12:53 PM : एक लाख से क्राॅस कर गई जयंत सिन्हा की लीड
मतगणना के पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल साहू से लीड लेने लगे थे। पहले राउंड में उनकी लीड 26849 थी। यह लीड लगातार बढते हुए तीसरे राउंड में 42 हजार को पार कर गई। दोपहर के 12 बजते बजते भाजपा प्रत्याशी की लीड एक लाख के आंकड़े को पार कर गई। भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय नागरिक उडडयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को कांग्रेस प्रत्याशी से एक लाख एक हजार 411 मतों से आगे निकल गए।
भाजपा प्रत्याशी को एक लाख 33 हजार 240 मत मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल साहू को 41292 मत मिले थे। भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को 6155 मत, बसपा के विनोद कुमार को 2013 मत, निर्दलीय प्रत्याशी मोइनुद्दीन अहमद को 2865 मत, निर्दलीय रामवतार महतो को 2774 मत प्राप्त हुए थे। वहीं 1377 मिले। अब तक के रुझान में भाजपा पार्टी प्रत्याशी श्री जयंत सिन्हा 1 लाख 48 हज़ार 092 वोट से आगे चल रहे हैं। जयंत सिन्हा (बीजेपी) को 223438 वोट मिले हैं। जबकि गोपाल साहू (कांग्रेस) को 75346 मत प्राप्त हुए हैं।
12:48 PM: धनबाद सीट पर पीएन सिंह निर्णायक जीत की ओर
चतुर्थ चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह को 1,66,719 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार कीर्ति आजाद को 79,959 वोट मिले हैं। कीर्ति आजाद के मुकाबले पशुपतिनाथ सिंह 86,760 वोट से आगे चल रहे हैं।
12:42 PM: मोदी के नाम से केक काटकर मनाया जश्न
झारखंड की पलामू लोकसभा सीट पर तय हो चुकी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। साथ ही मोदी के नाम से केक काटकर अपनी खुशी का भी इजहार किया। इतना ही नहीं पटाखे भी फोड़े।
12:38 PM: अर्जुन मुंडा खूंटी में 26, 930 वोट से पीछे
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी में 26, 930 वोट से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से पीछे हो गए हैं। लोहरदगा में रोचक मुकाबला है। यहां अभी कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत 2000 वोट से भाजपा के सुदर्शन भगत से आगे हैं।
12:35 PM: भाजपा की निर्णायक बढ़त पर चतरा में जश्न शुरू, सुनील सिंह 110034 वोटों से आगे
झारखंड की चतरा लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार सुनील सिंह की निर्णायक बढ़त के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी के सुनील सिंह को छठे राउंड तक 144178 वोट मिले हैं। राजद के सुभाष यादव को 29430 और कांग्रेस उम्मीदवार मनोज यादव को 34144 मत मिले हैं। यहां बीजेपी की बढ़त 110034 वोटों की हो गई है।
12:30 PM: सिंहभूम लोकसभा सीट पर गीता कोड़ा 49105 मतों से आगे
झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट से कांग्रेस की गीता कोड़ा 49105 मतों से आगे चल रहीं हैं। गीता कोड़ा को अब तक 155719 वोट मिले हैं। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को 106614 वोट मिले हैं।
12:28 PM: लोहरदगा लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर
झारखंड की लोहरदगा लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। यहां भाजपा के प्रत्याशी सुदर्शन भगत को 108345 वोट मिले हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के सुखदेव भगत को 108363 वोट मिले हैं। इस तरह सुखदेव भगत मात्र 18 वोट से आगे चल रहे हैं।
12:25 PM: खूंटी लोकसभा सीट से अर्जुन मुंडा 20517 वोटों से पीछे
झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा के अर्जुन मुंडा को 180666 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 201183 वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा के अर्जुन मुंडा 20517 वोट से पीछे चल रहे हैं।
12:22 PM: दुमका लोकसभा सीट से सुनील सोरेन 21782 वोट से आगे
झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से भाजपा के सुनील सोरेन को 106423 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के शिबू सोरेन को 84641 वोट मिले हैं। इस तरह सुनील सोरेन 21782 वोट से आगे चल रहे हैं।
12:20 PM: मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी 90063 मतों से आगे
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के 9 वां राउंड की मतगणना समाप्त होने के उपरात । एनडीए के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी झामुमो के प्रत्याशी से लगभग 90063 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी को 2 लाख 23 हजार 783 तथा झामुमो के जगरनाथ महतो को 133720 मत मिले हैँ।
12:18 PM: झारखंड में चार सीटों पर मुकाबला, दस पर प्रत्याशियों को निर्णायक बढ़त
झारखंड की चौदह सीटों में 12 सीटों पर भाजपा ने बढ़त ले ली है। दो सीटों सिंहभूम और खूंटी पर कांग्रेस आगे है। चार सीटों पर लड़ाई कांटे की है। इनमें खूंटी, लोहरदगा, राजमहल और दुमका की सीट है। अन्य दस सीटों पर प्रत्याशियों को निर्णायक बढ़त मिल चुकी है। इनमें नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से हजारों मतों से आगे हैं। चाईबासा में कांग्रेस की गीता कोड़ा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पर बड़ी बढ़त मिल चुकी है और वह जीत की ओर बढ़ती दिख्ा रही हैं।
12:15 PM: चार सीटों पर कड़ी लड़ाई
जिन चार सीटों पर लड़ाई हुई है उनमें सभी एसटी के सुरक्षित सीटें हैं। इसका मतलब है कि विपक्ष के जल, जंगल, जमीन के मुद़़दे इन सीटों पर असर दिखा रहे। अन्य सीटों पर मोदी फैक्टर पूरी तरह काम कर रहा। राज्य के तीन मुख्यमंत्री चुनाव मैदान में हैं और तीनों पीछे चल रहे। बाबूलाल मरांडी कोडरमा से, शिबू सोरेन दुमका से और अर्जुन मुंडा खूंटी से अपने प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम दुहराया जा रहा। तब भी भाजपा को 12 और महागठबंधन को 2 सीटें मिली थीं।
1: रांची : भाजपा : 106937
कांग्रेस : 51252
भाजपा के संजय सेठ कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय से 50 हजार से अधिक मतों से आगे
2: खूंटी : भाजपा : 105478
कांग्रेस : 107588
कांग्रेस के कालीचरण मुंडा भाजपा के अर्जुन मुंडा से करीब 2 हजार से अधिक मतों से आगे
3: लोहरदगा : भाजपा : 84767
कांग्रेस : 80351
भाजपा के सुदर्शन भगत 45 सौ वोट से कांग्रेस के सुखदेव भगत से आगे
4: पलामू : भाजपा : 117929
राजद : 43875
भाजपा के बीडी राम 74 हजार से अधिक मतों से राजद के घूरन राम से आगे
5: चतरा : भाजपा : 118525
कांग्रेस : 29289
राजद : 25517
भाजपा के सुनील सिंह कांग्रेस के मनोज यादव से 89 हजार से अधिक मतों से आगे।
6: हजारीबाग : भाजपा : 85713
कांग्रेस : 27454
भाजपा के जयंत सिन्हा कांग्रेस के गोपाल साहू से 58 हजार से अधिक मतों से आगे
7: कोडरमा : भाजपा : 206049
झाविमो : 106327
भाजपा की अन्नपूर्णा देवी झाविमो के बाबूलाल मरांडी से 99 हजार से अधिक मतों से आगे
8: गिरिडीह : आजसू : 141682
झामुमो : 83243
भाजपा के सहयोगी आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी झामुमो के जगन्नाथ महतो से करीब 58 हजार मतों से आगे
9: धनबाद : भाजपा के पीएन सिंह कांग्रेस के कीर्ति आजाद से 81 हजार से अधिक मतों से आगे
10: जमशेदपुर : भाजपा : 173070
झामुमो : 51775
भाजपा के विद्युत वरण महतो झामुमो के चंपई सोरेन से करीब सवा लाख मतों से आगे
11: सिंहभूम : कांग्रेस : 117967
भाजपा : 64062
कांग्रेस की गीता कोड़ा भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा से 54 हजार से अधिक मतों से आगे
12: दुमका : भाजपा : 56445
झामुमो : 35134
भाजपा के सुनील सोरेन झामुमो के शिबू सोरेन से करीब 21 हजार मतों से आगे
13: राजमहल : राजमहल सीट से भाजपा के हेमलाल मुर्मू झामुमो के विजय हांसदा से करीब 2500 वोटों से आगे चल रहे हैं।
14: गोड्डा : भाजपा : 49352
झाविमो : 40077
भाजपा के निशिकांत दुबे झाविमो के प्रदीप यादव से करीब नौ हजार मतों से आगे
12:12 PM : राजमहल से हेमलाल मुर्मू 6547 वोट से आगे
झारखंड की राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीवार हेमलाल मुर्मू को 107809 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के विजय कुमार हांसदा को 101262 वोट मिले हैं। इस तरह हेमलाल मुर्मू 6547 वोट से आगे चल रहे हैं।
12:10 PM : गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दूबे 10355 वोट से आगे
झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दूबे को 49625 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झाविमो के प्रदीप यादव को 39270 वोट मिले हैं। निशिकांत दूबे 10355 वोट से आगे चल रहे हैं।
12:05 PM : धनबाद में पीएन सिंह सातवें राउंड में 81567 वोट से आगे
झारखंड की धनबाद सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी कीर्ति आजाद की हार तय हो गई है। यहां भाजपा के प्रत्याशी पीएन सिंह सातवें राउंड में 81567 वोटों से आगे चल रहे हैं।
12:00 PM : सिंहभूम में कांग्रेस जीत की ओर, खूंटी, लोहरदगा, दुमका, राजमहल और गोड्डा में मुकाबला
झारखंड की सिंहभूम में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अब तक 56 हजार मतों की बढ़त ले ली है। यहां से भाजपा उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की हार तय मानी जा रही है। खूंटी, लोहरदगा, दुमका, राजमहल और गोड्डा में मुकाबला कांटे का चल रहा है।
11:56 AM : हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, धनबाद, जमशेदपुर, रांची, चतरा और गिरिडीह में जीत तय
झारखंड की हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, धनबाद, जमशेदपुर, रांची, चतरा और गिरिडीह में भाजपा गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है। अब तक के नतीजों में यहां से एनडीए उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियाें पर विजयी बढ़त हासिल कर ली है।
11:50 AM : जमशेदपुर सीट से विद्युतवरण महतो 132191 वोट से आगे
झारखंड की जमशेदपुर सीट से भाजपा के विद्युतवरण महतो को 191190 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के चंपई सोरेन को 58999 वोट मिले हैं। इस तरह विद्युत वरण महतो 132191 वोट से आगे चल रहे हैं।
11:47 AM : सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा 53905 वोट से आगे
झारखंड की सिंहभूम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा को 117967 वोट मिले हैं? उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 64062 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह गीता 53905 वोट से आगे चल रहीं हैं।
11:45 AM : जमशेदपुर में विद्युत वरण महतो 1 लाख 21 हजार 299 मतों से आगे
जमशेदपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो छठे चरण की मतगणना में भी आगे चल रहे हैं। वे अब तक 1 लाख 21 हजार 299 मतों से आगे हैं। विद्युत वरण महतो को मिले हैं 1 लाख 73 हजार 70 मत। चंपई सोरेन को मिले हैं 51 हजार 775 मत।
11:45 AM : दुमका में शिबू सोरेन 21,070 वोट से पीछे
दुमका लोकसभा सीट पर तीसरे राउंड में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन 21,070 वोट से पीछे चल रहे हैं। अब तक 1,59,064 मतों की गिनती पूरी कर ली गयी है।
11:43 AM : हार की ओर झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री
झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों में दो हार के नजदीक हैं। झाविमो प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी लगभग 97 हजार तथा झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन 14,880 वोट से पीछे चल रहे हैं। अर्जुन मुंडा थोड़ा टक्कर दे रहे हैं, लेकिन वे भी अभी 1225 वोट से पीछे हो गए हैं। दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी सह कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं।
11:40 AM : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र एनडीए के चंद्र प्रकाश चौधरी 58439 मतों से आगे
झारखंड की गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से पांचवें राउंड की मतगणना के बाद एनडीए के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी झामुमो के प्रत्याशी जगन्नाथ महतो से लगभग 58439 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी को एक लाख 41 हजार 682 तथा झामुमो के जगन्नाथ महतो को 83243 मत मिले हैं।
11:35 AM : लोहरदगा से सुदर्शन भगत 1609 वोट से आगे
झारखंड के लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत आगे चल रहे हैं। उन्हें 81019 वोट मिले हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुखदेव भगत से 1609 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। सुखदेव भगत को 79410 वोट मिले हैं।
11:30 AM : खूंटी में अर्जुन मुंडा 3919 वोट से आगे
झारखंड के खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के अर्जुन मुंडा अब 3919 वोट की बढ़त बनाए हुए हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से आगे चल रहे हैं।
11:28 AM : कोडरमा से अन्नपूर्णा 96323 वोटों से आगे
झारखंड की कोडरमा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी विजयी बढ़त की ओर अग्रसर है। वह अपने निकटतम बाबूलाल मरांडी से 96323 वोटों से अागे चल रही है।
11:25 AM : चतरा से भाजपा के सुनील सिंह 52153 वोटों से आगे
झारखंड की चतरा सीट से भाजपा के सुनील सिंह 52153 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के सुभाष यादव पर विजयी बढ़त बनाए हुए हैं।
11:20 AM : जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो 101222 मतों से आगे
झारखंड की जमशेदपुर सीट से विद्युत वरण महतो 101222 मतों से आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के चंपई सोरेन पर विजयी बढ़त बनाए हुए हैं।
11:15 AM : कोडरमा से अन्नपूर्णा 85468 वोटों से आगे
झारखंड की कोडरमा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी विजयी बढ़त की ओर अग्रसर है। वह अपने निकटतम बाबूलाल मरांडी से 85468 वोटों से अागे चल रही है।
11:10 AM : 11 सीटों पर भाजपा, तीन पर रोचक मुकाबला
झारखंड में 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं। तीन सीटों पर मुकाबला रोचक है। खूंटी, लोहरदगा तथा राजमहल में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस/झामुमो के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अभी खूंटी में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा, लोहरदगा में सुखदेव भगत व राजमहल में झामुमो के विजय हांसदा आगे हैं।
11:05 AM : दुमका में शिबू सोरेन 17000 वोटों से पीछे
दुमका लोकसभा क्षेत्र से झामुमो के प्रत्याशी शिबू सोरेन 17000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के सुनील सोरेन 59574 वोटों के साथ अागे चल रहे हैं।
11:02 AM : रांची में संजय सेठ 50000 वोटों से आगे
रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ 50000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय पर विजयी बढ़त बनाए हुए हैं।
10:58 AM : कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी को 73000 वोटों की विजयी बढ़त
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी 73000 वोटों से आगे चल रही हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी पर विजयी बढ़त बनाए हुए हैं।
10:54 AM : गिरिडीह में चंद्र प्रकाश चौधरी 29244 मतों से आगे
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के तीसरे राउंड में एनडीए के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी झामुमो के प्रत्याशी जगन्नाथ महतो से 29244 मतों से आगे चल रहे हैं।
10:50 AM : रांची में संजय सेठ 52000 मतों से आगे
रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को 52000 मतों की बढ़त मिल गई है। संजय जीत की ओर अग्रसर हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय पर बढ़त बनाए हुए हैं।
10:48 AM : पलामू में वीडी राम 45000 वोटों से आगे
पलामू के भाजपा प्रत्याशी वीडी राम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के घूरन राम से 45000 वोटों से आगे चल रहे हैं। ताजा रुझानों में वीडी राम जीत की ओर आगे बढ़ते दिख रहे हैं।
10:45 AM : रांची में संजय सेठ 38000 वोटों से आगे
रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ भी जीत की ओर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय से 38000 मतों से आगे चल रहे हैं।
10:42 AM : हजारीबाग में जयंत विराट जीत की ओर, 60000 वोटों से आगे
हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा विराट जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल साहू से 60000 मतों से आगे चल रहे हैं।
10:40 AM : कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी 39000 वोटों से आगे
कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झाविमो के बाबूलाल मरांडी से 39000 मतों से आगे चल रही हैं।
10:37 AM : गिरिडीह से चंद्रप्रकाश 19000 मतों से आगे
गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के जगन्नाथ महतो से 19000 मतों से आगे चल रहे हैं।
10:35 AM : झारखंड से दो महिला प्रत्याशी जीत की ओर
कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी 23,385 तथा सिंहभूम से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा 22,949 वोट से आगे चल रही हैं। झारखंड में 2009 और 2014 में एक भी महिला प्रत्याशी को जीत हासिल नहीं हो सकी थी। इस बार 25 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थीं।
10:32 AM : अन्नपूर्णा 28हजार वोटों से आगे
कोडरमा में भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने 28000 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झाविमो उम्मीदवार हैं।
10:28 AM : लोहरदगा में कांग्रेस के सुखदेव भगत आगे
लोहरदगा में कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने 1000 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत से वे आगे चल रहे हैं।
10:25 AM : धनबाद में पीएन सिंह 20500 वोटों से आगे
झारखंड की धनबाद सीट पर भाजपा उम्मीदवार पीएन सिंह 20500 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कीर्ति झा आजाद पर बढ़त बनाए हुए हैं।
10:23 AM : रांची में संजय सेठ 20000 मताें से आगे
झारखंड की राजधानी रांची सीट पर भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ 20000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय पर बढ़त बनाए हुए हैं।
10:22 AM : लोहरदगा में सुदर्शन भगत 2500 वोटों से आगे
झारखंड की लोहरदगा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार सुदर्शन भगत 2500 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुखदेव भगत पर बढ़त बनाए हुए हैं।
10:21 AM : हजारीबाग में जयंत सिन्हा 42000 मतों से आगे
झारखंड की हाई प्रोफाइल हजारीबाग सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा 42000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल साहू पर बढ़त बनाए हुए हैं।
10:20 AM : खूंटी में अर्जुन मुंडा को 1079 वोटों की बढ़त
खूंटी सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा 1079 वोटों से आगे चल रहे हैं। अर्जुन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कालीचरण मुंडा पर बढ़त बनाए हुए हैं।
10:18 AM : कोडरमा में अन्नपूर्णा 22000 वोटों से आगे
कोडरमा संसदीय क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार 22000 मतों से बढ़त बनाए हुए है। वे अपने प्रतिद्वंद्वी झाविमो के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी से आगे चल रही हैं।
10:15 AM : गिरिडीह में चंद्रप्रकाश को 16500 वोटों की बढ़त
गिरिडीह सीट पर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी 16500 मतों से आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगन्नाथ महतो पर बढ़त बनाए हुए हैं।
10:10 AM : राजमहल में हेमलाल 3 हजार मतों से आगे
झारखंड की राजमहल सीट पर भाजपा के हेमलाल मूर्मू 3000 मतों से आगे चल रहे हैं। वे झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा पर बढ़त बनाए हुए हैं।
10:07 AM : दुमका में शिबू सोरेन 15 हजार मतों से पीछे
झारखंड की दुमका सीट पर झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन 15 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वीभाजपा के सुनील सोरेन ने उन पर बढ़त बना रखी है।
10:00 AM : गोड्डा में निशिकांत दुबे आगे
गोड्डा में निशिकांत दुबे 3181 मतों से आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झाविमो के प्रदीप यादव पर बढ़त बनाए हुए हैं।
09:57 AM : झारखंड में बीजेपी 11 और महागठबंधन 2 सीटों पर आगे
दुमका में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन से 8562 वोट से आगे हो गए हैं। झारखंड में बीजेपी 11 और महागठबंधन 2 सीटों पर आगे। रांची, चतरा, पलामू, हज़ारीबाग़, धनबाद, लोहरदग्गा, जमशेदपुर, राजमहल, दुमका, गिरिडीह और कोडरमा में बीजेपी आगे। खूंटी और सिंहभूम में कांग्रेस आगे।
09:55 AM : दुमका में शिबू सोरेन 6000 वोटों से पीछे
झारखंड की हाई प्रोफाइल दुमका सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष आैर नौवीं बार संसद जाने की लड़ाई लड़ रहे गुरुजी, शिबू सोरेन 6000 मतों से पीछे चल रहे हैं। दिशोम गुरु पर निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुनील सोरेन बढ़त बनाए हुए हैं।
09:50 AM : चंद्र प्रकाश 2780 वोटों से आगे
गिरिडीह सीट से राज्य सरकार के मंत्री और आजसू उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी 2780 मतों से आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के जगन्नाथ महतो पर बढ़त बनाए हुए हैं।
09:43 AM : ये दिग्गज चल रहे पीछे
बाबूलाल मरांडी, सुबोधकांत सहाय, लक्ष्मण गिलुवा, अर्जुन मुंडा, चम्पई सोरेन, कीर्ति आजाद, घूरन राम, गोपाल प्रसाद साहू।
09:40 AM : रांची में संजय सेठ 5500 मतों से आगे
झारखंड की राजधानी रांची के सीट पर पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है। प्राप्त रुझानों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार सुबोध कांत सहाय पर 5500 वोटों की बढ़त मिल गई है।
09:36 AM : लोहरदगा में सुदर्शन भगत डेढ़ हजार वोटों से आगे
झारखंड की लोहरदगा सीट पर पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है। प्राप्त रुझानों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत को डेढ़ हजार वोटों की बढ़त मिल गई है।
09:33 AM : चतरा में सुनील सिंह 13 हजार वोटों से आगे
झारखंड की चतरा सीट पर पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है। प्राप्त रुझानों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह को 13 हजार मतों की बढ़त मिल गई है।
09:27 AM : खूंटी में अर्जुन मुंडा आगे
झारखंड की खूंटी में एक राउंड की गिनती हो गई है। 3409 वोट से भाजपा के अर्जुन मुंडा आगे चल रहे हैं।वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा पर बढ़त बनाए हुए हैं।
09:25 AM : जयंत की जीत तय, 26 हजार वोटों की बढ़त
झारखंड की हजारीबाग सीट से केंद्रीय मंत्री भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा 26 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी जीत लगभग तय हो गई है। वे अपने निकटतम प्रत्याशी गोपाल साहू और भाकपा के भुवनेश्वर मेहता पर बढ़त बनाए हुए हैं।
09:22 AM : ये दिग्गज चल रहे आगे
झारखंड की 14 सीटों से प्राप्त रुझानों के मुताबिक धनबाद के भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह 2739, हजारीबाग में केंद्रीय मंत्री 3702, जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 6619 वोट से आगे चल रहे हैं। गीता कोड़ा 5000 वोट और अन्नपूर्णा देवी 3000 मताें से आगे चल रही हैं।
09:18 AM : वीडी राम 9000 वोट से आगे, चतरा में भी बीजेपी के सुनील सिंह को बढ़त
झारखंड की पलामू सीट पर भाजपा प्रत्याशी वीडी राम 9000 वोटों से आगे चल रहे हैं। चतरा में भाजपा उम्मीदवार सुनील सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के सुभाष यादव पर 5000 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
09:13 AM : कोडरमा में अन्नपूर्णा, हजारीबाग में जयंत आगे
झारखंड की हजारीबाग सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा अपने निकटतम उम्मीदवार कांग्रेस के गोपाल साहू से आगे चल रहे हैं। जबकि कोडरमा में भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल मरांडी पर 2500 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
09:09 AM : पलामू में वीडी राम, सिंहभूम में गीता कोड़ा आगे
अब तक प्राप्त रुझानों में झारखंड की पलामू सीट पर भाजपा प्रत्याशी वीडी राम अपने निकटतम उम्मीदवार राजद के घूरन राम से 788 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि सिंहभूम में कांग्रेस उम्मीदवार गीता कोड़ा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण गिलुवा पर 4567 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
09:05 AM : झारखंड में महागठबंधन 7, एनडीए 3 सीटों पर आगे
10 लोकसभा क्षेत्रों से अब तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक एनडीए 3 सीट पर आगे चल रहा है। जबकि कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
09:00 AM : झारखंड में धनबाद से पीएन सिंह चल रहे आगे
धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह आगे चल रहे हैं। पहले राउंड के वोटों की गिनती में वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के ऊपर बढ़त बनाए हुए हैं। सिंदरी, चंदनक्यारी सहित निरसा विधानसभा कीमतों की गिनती में पीएन सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। धनबाद विधानसभा से भी आगे चल रहे हैं।
08:55 AM : झारखंड के लोहरदगा में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है। यहां केंद्रीय मंत्री सह भाजपा उम्मीदवार सुदर्शन भगत कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत से पोस्टल बैलेट में आगे चल रहे हैं।
08:45 AM : झारखंड की 14 सीटों में से 9 सीटों के रुझान मिल रहे हैं। यहां एनडीए 2 और कांग्रेस महागठबंधन सात सीटों पर आगे चल रहा है।
08:40 AM : झारखंड के धनबाद सीट से भाजपा के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद से आगे चल रहे हैं। यहां पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है।
08:35 AM : झारखंड की 14 सीटों के लिए मतों की गिनती के बीच एनडीए के एक सीट पर आगे चलने की जानकारी मिल रही है। पहले राउंड की गिनती कुछ संसदीय क्षेत्रों में पूरी हो गई है।
08:30 AM : झारखंड की 14 सीटों के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई। कुछ संसदीय क्षेत्रों में पहले राउंड की गिनती शुरू हो गई है। लोहरदगा सीट पर मतगणना केंद्र में मतों की गिनती शुरू हो गई है।
08:10 AM : झारखंड की खूंटी सीट पर पाहन पंडित से पूजा कराकर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा मतगणना स्थल के समीप बने कैम्प कार्यालय में पहुंच गए हैं। वे अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के उम्मीदवार हैं। खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में मतों की गिनती शुरू हो गई है।
08:00 AM : झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। इसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती शुरू होगी।
07:50 AM : मतगणना से पहले हजारीबाग बाजार समिति में मतगणना कर्मियों और चुनाव अभिकर्ताओं की सुरक्षा जांच की जा रही है । यहां भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू के बीच मुकाबला है। सीपीआइ के भुवनेश्वर मेहता भी लड़ाई को रोचक बना रहे हैं।
07:45 AM : लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज, गुमला में बनाए गए मतगणना केंद्र में प्रवेश के पहले पोलिंग एजेंट की जांच की जा रही है। यहां भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत और कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के बीच सीधा मुकाबला है।
07:30 AM : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम खोलकर ईवीएम निकालने का काम प्रारंभ हो रहा है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में कुल 15 प्रत्याशियाें के भाग्य का फैसला होगा। यहां मुख्य मुकाबला राज्य के जल संसाधन मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी और झामुमाे के विधायक जगरनाथ महतो के बीच है।
07:20 AM : झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। इससे पहले सभी प्रत्याशी या उनके एजेंटों और केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का सील तोड़ा जाएगा।
07:10 AM : धनबाद में कृषि बाजार में 8 बजे सुबह से धनबाद लोकसभा क्षेत्र के वोटिंग की गिनती शुरू होगी। मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए पोलिंग एजेंट अंदर प्रवेश कर रहे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर पोलिंग एजेंट्स की लंबी लाइन लगी हुई। पुलिस पूरी तरह जांच कर अंदर प्रवेश करने दे रही है। मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। खैनी गुटखा तक नहीं ले जाना दिया जा रहा है।
07:00 AM : मतगणना केंद्रों पर सुबह 5 बजे से ही कार्यकर्ता और एजेंटों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच गिरिडीह और कोडरमा संसदीय क्षेत्रों के मतों की गिनती की जाएगी। आठ बजे से यहां मतगणना शुरू हो जाएगी।
06:45 AM : चतरा में लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए उम्मीदवारों के प्रतिनिधि काउंटिंग सेंटर पर पहुंच रहे हैं। महाविद्यालय स्थित मतगणना केंद्र में प्रवेश करने के पहले गणना अभिकर्ता की पुलिस के जवान गहन जांच कर रहे हैं। चतरा में राजद के सुभाष यादव, भाजपा के सुनील सिंह और कांग्रेस के मनोज यादव में मुकाबला है।
चतरा में मतगणना केंद्र में जाते एजेंटों की सुरक्षा जांच करते पुलिस के जवान।
06:35 AM : पूजा अर्चना से हुई अन्नपूर्णा देवी के दिन की शुरुआत
गिरिडीह के मतगणना केंद्र जाने से पहले कोडरमा संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम स्थित शिवालय व पहाड़ की तलहटी में पूजा-अर्चना की। अन्नपूर्णा का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी से है।
मतगणना के लिए जाने से पहले मंदिर में दर्शन-पूजन करतीं कोडरमा की भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी।
06:25 AM : तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों, एक पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी, तीन क्षेत्रीय क्षत्रपों सहित तमाम दिग्गजों में कौन अपनी प्रतिष्ठा बचा पाते हैं या गंवाते हैं, यह भी तय हो जाएगा। चुनाव लडऩेवाले 11 वर्तमान सांसदों में कौन-कौन अपनी सीटें बचा पाते हैं तथा संसद में जाने के प्रयास में चुनाव लडऩेवाले छह विधायकों में कौन प्रमोशन पाते हैं, यह भी तय हो जाएगा।
06:20 AM : झारखंड में किसके सिर ताज
- 229 उम्मीदवार, हो जाएगा तय कौन जीतेगा किसकी होगी हार
- 14 सीटों के लिए मतों की गणना आज सुबह आठ बजे से
- सुबह नौ बजे से सामने आने लगेगा रूझान
- तीन पूर्व सीएम, दो केंद्रीय राज्य मंत्री, एक मंत्री की जुड़ी है प्रतिष्ठा
- अभी 12 सीटों पर भाजपा व दो सीटों पर झामुमो का है कब्जा
- 229 उम्मीदवारों में 59 (26.8 फीसद) उम्मीदवार करोड़पति हैं
- हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा के पास सबसे अधिक 77.07 करोड़ रुपये की संपत्ति
- गोड्डा की प्रत्याशी आशा माकडे सबसे गरीब प्रत्याशी, महज 10 हजार रुपये की संपत्ति
06:10 AM : बुधवार की रात लोकसभा चुनाव लडऩेवाले उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात रही। आज नतीजे की बारी है। किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा, कौन उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहेंगे, किनकी जमानत जब्त होगी, यह तय हो जाएगा। सुबह आठ बजे से चार चरणों में सभी चौदह लोकसभा सीटों के लिए पड़े मतों की गणना निर्धारित केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। सुबह नौ बजे से रूझान आना भी शुरू हो जाएगा। किन दलों का पलड़ा भारी है, पूर्वाह्न ग्यारह बजे से ही इसके संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे।
06:00 AM : किसका पलड़ा होगा भारी
मतों की गिनती के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। पहला राउंड से लेकर रिजल्ट आने तक की तमाम गतिविधियों पर सरसरी नजर रखने के लिए उम्मीदवारों के एजेंट मतगणना केंद्र पर पहुंच रहे हैं। सुबह आठ बजे से प्रत्याशी के अभिकर्ता के सामने काउंटिंग शुुरू होगी। यहां एक-एक वोट पर नजर रखी जाएगी।
05:45 AM : झारखंड के इन नामचीनों की प्रतिष्ठा दांव पर
शिबू सोरेन, जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, सुबोधकांत सहाय, लक्ष्मण गिलुवा, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, निशिकांत दुबे।
- कुल उम्मीदवार : 229
- महिला उम्मीदवार : 25
- निर्दलीय उम्मीदवार : 95
05:30 AM : झारखंड में तीन पूर्व मुख्यमंत्री, दो केंद्रीय राज्यमंत्री, एक वर्तमान मंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज गुरुवार को चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इधर एक्जिट पोल से उत्साहित भाजपा विजय जुलूस की तैयारी में है। रांची से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ और कांग्रेस के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय भी मतगणना को लेकर समर्थकों के साथ पंडरा मतगणना केंद्र की ओर जा रहे हैं। गुरुवार को लोकसभा का परिणाम आनेवाला है।
05:20 AM : संताल की तीनों सीटों राजमहल, दुमका व गोड्डा में 42 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद हैं। इनमें पांच महिला तथा 21 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। यहां दुमका में शिबू सोरेन और सुनील सोरेन के बीच कड़ा मुकाबला है। राजमहल में विजय हांसदा और हेमलाल मूूर्मू आमने-सामने हैं। गोड्डा में निशिकांत दुबे के सामने प्रदीप यादव मुकाबले में हैं।
05:10 AM : झारखंड की 14 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 के चार चरणों में कुल 66 फीसद वोट पड़े। पहले चरण में 29 अप्रैल को लोहरदगा, चतरा और पलामू में मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां 64.31 फीसद वोट डाले गए। दूसरे चरण में छह मई को कोडरमा, रांची, हजारीबाग और खूंटी में 64.23 फीसद वोट पड़े। तीसरे चरण में 12 मई को धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम में 65.17 फीसद वोट पड़े। सातवें चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा में 70.54 फीसद वोट डाले गए हैं।
5:00 AM : 229 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
गुरुवार को मतगणना के दौरान झारखंड की 14 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे 229 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 95 निर्दलीय व 25 महिला प्रत्याशियों के भी किस्मत का फैसला होगा। इन चुनावों में तीन पूर्व सीएम, दो केंद्रीय राज्य मंत्री, एक मंत्री की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। जबकि एग्जिट पोल से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत लगभग तय मानते हुए जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रांची में भाजपा ने एक हजार एक किलो लड्डू का ऑर्डर दिया है। चुनाव नतीजे को लेकर यहां सुबह से उत्सवमय माहौल बना हुआ है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप