Lok Sabha Election 2019: झारखंड के CM रघुवर दास बने BJP के स्टार प्रचारक, बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार
Lok Sabha Election 2019. बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए बीजेपी की ओर से जारी की गई 42 स्टार प्रचारकों की सूची में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हैं।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 05:39 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दमखम से पूरी तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए बीजेपी की ओर से जारी की गई सूची में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हैं। भाजपा ने अपने जिन 42 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शुमार हैं। बतौर स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री रघुवर दास बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। इस सूची में झारखंड के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय को भी जगह दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें