Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने कसा तंज, सेक्युलर पार्टियों ने अल्पसंख्यक को नहीं दिया टिकट

Lok Sabha Election 2019. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने एमजे अकबर और मुख्‍तार अब्‍बास नकवी को झारखंड से राज्‍यसभा भेजा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 06:37 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:37 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने कसा तंज, सेक्युलर पार्टियों ने अल्पसंख्यक को नहीं दिया टिकट
Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने कसा तंज, सेक्युलर पार्टियों ने अल्पसंख्यक को नहीं दिया टिकट

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने विपक्षी दलों को निशाने पर लिया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि खुद को सेक्युलर कहने वाली किसी भी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किसी भी अल्पसंख्यक को टिकट नहीं दिया। जबकि भाजपा ने झारखंड से एमजे अकबर और मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा भेजा।

loksabha election banner

कांग्रेस सिर्फ अल्पसंख्यकों को भाजपा का भय दिखाकर वोट लेना चाहती है। सोना खान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए सबका साथ-सबका विकास की नीति के तहत काम किया। सरकार ने अपनी योजनाओं में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। इससे स्थिति में परिवर्तन आया है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज कांग्रेस की सच्चाई जान चुका है, उनकी दाल अब गलने वाली नहीं। विश्वास जताया कि इस चुनाव में अल्पसंख्यकों का सर्वाधिक वोट भाजपा को मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के हित में किए गए कार्यों की भी जानकारी दी। 

कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया : आरती सिंह
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। वहां महिलाओं का सम्मान नहीं है। कांग्रेस गुंडों को बढ़ावा और संरक्षण देने का काम करती है। यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने खुद कही है।

प्रियंका ने तो अपनी पार्टी को इसका सार्टिफिकेट तक दे दिया है। ऐसे में कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जब उनकी पार्टी में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो महिला सुरक्षा की बात कांग्रेसियों के मुंह से बेमानी लगती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.