Valmikinagar Lok Sabha Election Result 2019 : जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो ने शाश्वत केदार को हराया
वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से एनडीए के जदयू प्रत्याशी बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने शाश्वत केदार को ढाई लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। वाल्मीकिनगर से जदयू प्रत्याशी बैद्यनाथ महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शाश्वत केदार को 3 लाख 54 हजार 599 मतों से पराजित किया। वैधनाथ महतो को छह लाख 02 हजार 063 मत मिले जबकि कांग्रेस के शाश्वत केदार को दो लाख 47 हजार 464 मत मिले। जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो इस क्षेत्र से 2009 में सांसद रह चुके हैं। वाल्मीकिनगर में छह विधानसभा सीट हैं।
इनमें वाल्मीकिनगर, बगहा, रामनगर, नरकटियागंज, सिकटा और लौरिया शामिल हैं। रामनगर सीट आरक्षित है। बगहा, लौरिया और रामनगर विधानसभा क्षेत्र भाजपा के कब्जे में है, जबकि वाल्मीकिनगर से निर्दलीय विधायक हैं, जो फिलवक्त जदयू में शामिल हो चुके हैं। सिकटा से जदयू के विधायक हैं, वे बिहार सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री हैं। नरकटियागंज सीट कांग्रेस के कब्जे में है। एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनगर में सभा किया था। संसदीय क्षेत्र में अधिक मत वाले थारू आदिवासियों के क्षेत्र हरनाटांड, बगहा और दियारा के भितहा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी ने भी सभा की थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव भी बगहा विधानसभा के यादव बाहुल्य बथवरिया क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था। वहीं, शाश्वत केदार के समर्थन में तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी भितहा में सभा की थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा चुनावी सभा के अतिरिक्त गांव-गांव भ्रमण कर माहौल बनाने की कोशिश की थी।
2014 की स्थिति
1. सतीशचंद्र दुबे (भाजपा): 364013
2. पूर्णमासी राम (कांग्रेस) : 246218
3. वैद्यनाथ प्रसाद महतो (जदयू) : 81612
हार-जीत का अंतर : 117795
----------
2009 की स्थिति
1. वैद्यनाथ प्रसाद महतो (जदयू) 277696
2. फखरूद्दीन (निर्दलीय) 94,021
3. मनन मिश्र (बसपा) 46058
हार-जीत का अंतर : 183675
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप