Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: NDA में JDU ने तय कीं सीटें, मुंगेर से कटा LJP की वीणा का टिकट

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अपनी सभी 17 सीटें फाइनल कर दी हैं। इन सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम भी तय किए जा रहे हैं। कुछ नाम तो फाइनल भी हो चुके हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 11:17 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 11:17 AM (IST)
लोकसभा चुनाव: NDA में JDU ने तय कीं सीटें, मुंगेर से कटा LJP की वीणा का टिकट
लोकसभा चुनाव: NDA में JDU ने तय कीं सीटें, मुंगेर से कटा LJP की वीणा का टिकट

पटना [राज्य ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सत्‍ताधारी राजग उम्‍मीदवाराें के नाम पर मंथन शुरू है। पहल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने की है। सूत्र बताते हैं कि जदयू ने अपने हिस्से की 17 सीटों की सूची भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सौंप दी है। पार्टी की ओर से चार उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मुंगेर से लोक जनश्‍ाक्ति पार्टी (लोजपा) की सिटिंग सांसद वीणा देवी का टिकट कट गया है। उनके बदले जदयू के ललन सिंह राजग के उम्‍मीदवार होंगे। वीणा देवी को किसी अन्‍य सीट पर एडजस्‍ट किया जाएगा।

loksabha election banner

जदयू ने इनके नाम किए फाइनल

मिली जानकारी के अनुसार दो सिटिंग सांसद कौशलेंद्र कुमार (नालंदा) और संतोष कुमार (पूर्णिया) के अलावा राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह (मुंगेर) के टिकट जदयू ने फाइनल कर दिए हैं। दरभंगा से संजय झा का नाम भी तय माना जा रहा है। लेकिन इसके लिए भाजपा की औपचारिक सहमति का इंतजार किया जा रहा है। पिछले चुनाव में वहां से कीर्ति झा आजाद भाजपा के सांसद बने थे।

इसी तरह जदयू ने गोपालगंज के लिए डॉ. आलोक कुमार सुमन के नाम पर सहमति दी है। सुमन तीन दिन पहले जदयू में शामिल हुए हैं। गोपालगंज के लिए भी भाजपा की सहमति जरूरी है। वह भी भाजपा की जीती हुई सीट है। आरा और काराकाट में से किसी सीट पर मीना सिंह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। आरा भाजपा की जीती हुई सीट है। बांका, झंझारपुर और सीतामढ़ी जैसी सीटों पर जदयू और भाजपा के बीच अंतिम निर्णय होना बाकी है।

बांका में भाजपा पूर्व सांसद पुतुल देवी को उम्मीदवार बनाना चाहती है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पिछली बैठक में उम्मीदवारों के चयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया था। इसलिए मुख्यमंत्री व जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार किसी भी दिन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.