Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2019: हिमाचल में भाजपा चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगीः जयराम ठाकुर

Jayaram Thakur. सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में भाजपा चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 02:54 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 02:54 PM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: हिमाचल में भाजपा चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगीः जयराम ठाकुर
Lok Sabha Elections 2019: हिमाचल में भाजपा चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगीः जयराम ठाकुर

शिमला, जेएनएन। भाजयुमो शिमला मंडल द्वारा रविवार को आयोजित युवा सम्मेलन खलीनी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा लोकसभा का चुनाव देश का सबसे बड़ा त्योहार है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सबसे प्रथम कार्यक्रम शिमला में हो रहा है और सबसे अच्छी बात यह कि कार्यक्रम युवा शक्ति का है, जिसका जोश इन चुनावों अहम होगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और यह केवल मात्र मोर्चो और प्रकोष्ठों की अटूट महनत का स्वरूप हैं। आज देश के 60 फीसद प्रदेशों में भाजपा की सरकार है यह कार्यकर्ताओं की दिन रात, अथक महनत का फल है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक यूथ आइकॉन हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दिन-रात देश हित में काम कर देश का मान सम्मान पूरे विश्व बड़ा रहे हैं। आज देश की सुरक्षा के लिए कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं से देश को बचाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री ने चौकीदार की भूमिका निभाई और देश की समस्त जनता को उनकी भूमिका इतनी पसंद आई कि आज सब बढ़-चढ़ कर अपने आप को चौकीदार कहने में गर्व महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति में वोट डालने का अद्भुत जोश है और युवा शक्ति का मन है कि इन बार वो अपना वोट देश के लिए डाले, देश की सुरक्षा के लिए डाले, देश मे मज़बूत नेतृत्व के लिए डाले और यह नेतृत्व केवल नरेंद्र मोदी में है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के समस्त नेतागण केवल अपने बारे में ही सोचते हैं पर भाजपा, भाजपा के नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के बारे में ही चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति ने एक बार फिर मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने का मूड बना लिया है और हिमाचल में भी भाजपा चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी । 

सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री व लोक सभा चुनाव प्रबंधन के अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर, प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, कोषाध्यक्ष कपिल सूद, महापौर नगर निगम शिमला कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, मंडल भाजपा के अध्यक्ष प्रदीप कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे।

सम्मेलन में सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एक सर्वे में यह स्पष्ट हो गया है कि देश मे हिमाचल प्रदेश दूसरे नंबर पर है, जिसके मतदाता सबसे ज्यादा संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने जनता के लिए धरातल पर काम किया है।

सम्मेलन में शिमला सांसदीय क्षेत्र के भाजयुमो प्रभारी विषय ठाकुर, मंडल शिमला के अध्यक्ष परीक्षित शर्मा, गौरव कश्यप, ज़िला अध्यक्ष पारुल शर्मा, शीतल व्यास, अशोक ठाकुर, कृष्ण वर्मा, सकेश शर्मा और बड़ी संख्या में शिमला मंडल की युवा शक्ति ने भाग लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.