Move to Jagran APP

Jaunpur Lok Sabha Election Result 2019: जौनपुर सीट पर बसपा के श्‍याम सिंह ने भाजपा के केपी सिंह को हराया

Jaunpur Lok Sabha Election Result 2019 जौनपुर सीट से बसपा के श्‍याम सिंह यादव ने 521128 वोट पाकर चुनाव जीत लिया है। भाजपा के कृष्‍ण प्रताप सिंह दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 12:59 PM (IST)
Jaunpur Lok Sabha Election Result 2019: जौनपुर सीट पर बसपा के श्‍याम सिंह ने भाजपा के केपी सिंह को हराया
Jaunpur Lok Sabha Election Result 2019: जौनपुर सीट पर बसपा के श्‍याम सिंह ने भाजपा के केपी सिंह को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। Jaunpur Lok Sabha Election Result 2019: जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा के श्‍याम सिंह यादव ने 521128 वोट पाकर चुनाव जीत लिया है। यहां से भाजपा के कृष्‍ण प्रताप सिंह 440192 वोटों के साथ दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से कृष्ण प्रताप का निर्वाचन हुआ। उन्हें 367149 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने सुभाष पांडेय को 146310 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 54.48 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

जौनपुर से वर्तमान सांसद कृष्णर प्रताप सिंह हैं, यहां से पहले सांसद कांग्रेस के बीरबल सिंह थे। गोमती और सई यहां की प्रमुख नदि‍यां है। इसके अति‍रि‍क्तं वरूणा, बसुही, पीली, मामुर एवं गांगी यहां की छोटी नदियां हैं। जिले का भौगोलि‍क क्षेत्रफल 4021 वर्ग कि‍मी है। जिले का मुख्यी कार्य कृषि पर आधारि‍त है।

इसका मुख्य कारण जनपद में भारी उद्योग का न होना है। वाराणसी- जौनपुर मार्ग पर कई उद्योग खुल रहे है। सतहरि‍या में भी पेप्सीम, हॉकि‍न्स् एवं कुछ उद्योग लगे हुए है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.