Move to Jagran APP

Jammu and Kashmir Lok Sabha Election Result 2019: जम्मू व लद्दाख में कमल खिला, कश्मीर में नेकां का परचम

Jammu and Kashmir Lok Sabha Election Result 2019. कश्मीर की तीनों सीटों पर नेकां उम्मीदवार अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 06:22 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 10:34 PM (IST)
Jammu and Kashmir Lok Sabha Election Result 2019: जम्मू व लद्दाख में कमल खिला, कश्मीर में नेकां का परचम
Jammu and Kashmir Lok Sabha Election Result 2019: जम्मू व लद्दाख में कमल खिला, कश्मीर में नेकां का परचम

जम्मू, जेएनएन। जम्मू संभाग की दोनों सीट सहित लद्दाख की सीट भाजपा ने जीत ली हैं जबकि कश्मीर की तीनों सीटों पर नेकां का कब्जा हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ऊधमपुर डोडा से करीब साढ़े तीन लाख वोटों की बढ़त के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य से आगे रहे। वहीं जम्मू-पुंछ संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा, कांग्रेस के उम्मीदवार रमन भल्ला से 289027 लाख वोट से आगे रहे। 

loksabha election banner

कश्मीर की तीनों सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस ने अपना कब्जा जमा लिया है। डॉ फारूक अब्दुल्ला ने 106750 वोट हासिल किए हैं जबकि उनके मुकाबले में खड़े पीडीपी के आगा सईद माेसिन 36700 ने वोट हासिल किए। बारामूला संसदीय सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के ही मोहम्मद अकबर लोन अपने प्रतिद्वंद्वी पीपुल्स कांफ्रेंस के राजा एजाज अली से 30442 वोटों की बढ़त बनाने में कामयाब रहे। अनंतनाग सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी और कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर में कांटे की टक्कर रही। मतगणना के अंतिम दौर में मसूदी ने वोटों की बढ़त बनाते हुए 40180 वोट हासिल किए जबकि मीर ने 33504 वोट लिए। पीडीपी की प्रधान महबूबा मुफ्ती तीसरे पायदान पर ही रही। उन्होंने 30524 वोट हासिल किए।

लद्दाख में शुरूआती दौर में निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद कारगिली ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ा मुकाबला दिया परंतु अंतिम दौर में भाजपा के जामियांग त्सेरिंग नांग्याल ने दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए 41315 वोट हासिल किए। उन्होंने सज्जाद हुसैन से 9763 वोट की बढ़त बनार्इ। सज्जाद हुसैन 31552 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं जबकि असगर अली करबलाई 29069 वोट के साथ तीसरे पायदान पर रहे।

Counting Stations Live Updates :

UPDATE : 8.00 PM
जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट : भाजपा के जुगल 289027 वोट से आगे हैं।
जुगल किशोर - भाजपा - 840214
रमन भल्ला - कांग्रेस - 551187
बद्रीनाथ - बसपा - 14053

ऊधमपुर-डोडा लाेकसभा सीट : डॉ जितेंद्र सिंह 349283 वोट से आगे हैं।
डाॅ. जितेंद्र सिंह - भाजपा - 715406
विक्रमादित्य सिंह - कांग्रेस - 366123
हर्ष देव सिंह - जेकएनपीपी - 24135

बारामूला लोकसभा सीट : मोहम्मद अकबर लोन 30442 वोट से आगे हैं।
मोहम्मद अकबर लोन - नेकां - 132919
राजा ऐजाज अली - पीसी - 102477
इंजीनियर रशीद - निर्दलीय - 100667

अनंतनाग लोकसभा सीट : नेकां के मसूदी 7364 वोट से आगे हैं।
हसनेन मसूदी - नेशनल कांफ्रेंस - 39898
जीए मीर - कांग्रेस - 32534
महबूबा मुफ्ती - पीडीपी - 30068

श्रीनगर लोकसभा सीट : यहां डॉ फारूक 69847 वोट से आगे हैं।
डॉ फारूक अब्दुल्ला - नेकां - 106456
आगा सईद मोसिन - पीडीपी - 36609
इरफान रजा अंसारी - पीसी - 28668

लद्दाख लोकसभा सीट : यहां नांग्याल 9763 वोट से आगे हैं।
जामियांग त्सेरिंग नांग्याल - भाजपा - 41315
सज्जाद हुसैन - निर्दलीय - 31552
असगर करबलई - निर्दलीय - 29069

UPDATE : 7.00 PM
जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट : भाजपा के जुगल 289027 वोट से आगे हैं।

जुगल किशोर - भाजपा - 840214
रमन भल्ला - कांग्रेस - 551187
बद्रीनाथ - बसपा - 14053

ऊधमपुर-डोडा लाेकसभा सीट : डॉ जितेंद्र सिंह 348345 वोट से आगे हैं।
डाॅ. जितेंद्र सिंह - भाजपा - 714300
विक्रमादित्य सिंह - कांग्रेस - 365955
हर्ष देव सिंह - जेकएनपीपी - 24060

बारामूला लोकसभा सीट : मोहम्मद अकबर लोन 29764 वोट से आगे हैं।
मोहम्मद अकबर लोन - नेकां - 131999
राजा ऐजाज अली - पीसी - 102235
इंजीनियर रशीद - निर्दलीय - 100080

अनंतनाग लोकसभा सीट : नेकां के मसूदी 7364 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
हसनेन मसूदी - नेशनल कांफ्रेंस - 39898
जीए मीर - कांग्रेस - 32534
महबूबा मुफ्ती - पीडीपी - 30068

श्रीनगर लोकसभा सीट : यहां डॉ फारूक 69847 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
डॉ फारूक अब्दुल्ला - नेकां - 106456
आगा सईद मोसिन - पीडीपी - 36609
इरफान रजा अंसारी - पीसी - 28668

लद्दाख लोकसभा सीट : यहां नांग्याल 9763 वोट से आगे चल रहे हैं।
जामियांग त्सेरिंग नांग्याल- भाजपा - 41315
सज्जाद हुसैन - निर्दलीय - 31552
असगर करबलई - निर्दलीय - 29069

UPDATE : 6.50 PM
जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट : भाजपा के जुगल 288888 वोट से आगे हैं।
जुगल किशोर - भाजपा - 839967
रमन भल्ला - कांग्रेस - 551079
बद्रीनाथ - बसपा - 14048

ऊधमपुर-डोडा लाेकसभा सीट : डॉ जितेंद्र सिंह 345756 वोट से आगे हैं।
डाॅ. जितेंद्र सिंह - भाजपा - 711199
विक्रमादित्य सिंह - कांग्रेस - 365443
हर्ष देव सिंह - जेकएनपीपी - 24055

बारामूला लोकसभा सीट : मोहम्मद अकबर लोन 29764 वोट से आगे हैं।
मोहम्मद अकबर लोन - नेकां - 131999
राजा ऐजाज अली - पीसी - 102235
इंजीनियर रशीद - निर्दलीय - 100080

अनंतनाग लोकसभा सीट : नेकां के मसूदी 7364 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
हसनेन मसूदी - नेशनल कांफ्रेंस - 39898
जीए मीर - कांग्रेस - 32534
महबूबा मुफ्ती - पीडीपी - 30068

श्रीनगर लोकसभा सीट : यहां डॉ फारूक 69847 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
डॉ फारूक अब्दुल्ला - नेकां - 106456
आगा सईद मोसिन - पीडीपी - 36609
इरफान रजा अंसारी - पीसी - 28668

लद्दाख लोकसभा सीट : यहां नाम्गयाल 9763 वोट से आगे चल रहे हैं।
जामियांग त्सेरिंग नांग्याल- भाजपा - 41315
सज्जाद हुसैन - निर्दलीय - 31552
असगर करबलई - निर्दलीय - 29069

UPDATE : 6.30 PM
जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट : भाजपा के जुगल 287829 वोट से आगे हैं।
जुगल किशोर - भाजपा - 838603
रमन भल्ला - कांग्रेस - 550774
बद्रीनाथ - बसपा - 14027

ऊधमपुर-डोडा लाेकसभा सीट : डॉ जितेंद्र सिंह 348345 वोट से आगे हैं।
डा. जितेंद्र सिंह - भाजपा - 714300
विक्रमादित्य सिंह - कांग्रेस - 365955
हर्ष देव सिंह - जेकएनपीपी - 24060

बारामूला लोकसभा सीट : मोहम्मद अकबर लोन 29764 वोट से आगे हैं।
मोहम्मद अकबर लोन - नेकां - 131999
राजा ऐजाज अली - पीसी - 102235
इंजीनियर रशीद - निर्दलीय - 100080

अनंतनाग लोकसभा सीट : नेकां के मसूदी 7364 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
हसनेन मसूदी - नेशनल कांफ्रेंस - 39898
जीए मीर - कांग्रेस - 32534
महबूबा मुफ्ती - पीडीपी - 30068

श्रीनगर लोकसभा सीट : यहां डॉ फारूक 69847 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
डॉ फारूक अब्दुल्ला - नेकां - 106456
आगा सईद मोसिन - पीडीपी - 36609
इरफान रजा अंसारी - पीसी - 28668

लद्दाख लोकसभा सीट : यहां नाम्गयाल 9763 वोट से आगे चल रहे हैं।
जामियांग सीरिंग नाम्गयाल - भाजपा - 41315
सज्जाद हुसैन - निर्दलीय - 31552
असगर करबलई - निर्दलीय - 29069
 

05.35 PM : श्रीनगर लोकसभा सीट : यहां डॉ फारूक 69847 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
डॉ फारूक अब्दुल्ला - नेकां - 106456
आगा सईद मोसिन - पीडीपी - 36609
इरफान रजा अंसारी - पीसी - 28668

लद्दाख लोकसभा सीट : यहां नाम्गयाल 9763 वोट से आगे चल रहे हैं
जामियांग सीरिंग नाम्गयाल - भाजपा - 41315
सज्जाद हुसैन - निर्दलीय - 31552
असगर करबलई - निर्दलीय - 29069

05.30 PM : जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट : भाजपा के जुगल 285371 वोट से आगे है।
जुगल किशोर - भाजपा - 834637
रमन भल्ला - कांग्रेस - 549266
बद्रीनाथ - बसपा - 13978

ऊधमपुर-डोडा लाेकसभा सीट : डॉ जितेंद्र सिंह 345756 वोट से आगे हैं।
डा. जितेंद्र सिंह - भाजपा - 711199
विक्रमादित्य सिंह - कांग्रेस - 365443
हर्ष देव सिंह - जेकएनपीपी - 24055

बारामूला लोकसभा सीट : मोहम्मद अकबर लोन 29764 वोट से आगे हैं।
मोहम्मद अकबर लोन - नेकां - 131999
राजा ऐजाज अली - पीसी - 102235
इंजीनियर रशीद - निर्दलीय - 100042

04.40 PM : लद्दाख लोकसभा सीट : यहां नाम्ग्याल 9334 वोट से आगे चल रहे हैं।
जामियांग सीरिंग नाम्गयाल - भाजपा - 38338
सज्जाद हुसैन - निर्दलीय - 29004
असगर करबलई - निर्दलीय - 26730

04.36 PM : बारामूला लोकसभा सीट : मोहम्मद अकबर लोन 29657 वोट से आगे हैं।
मोहम्मद अकबर लोन - नेकां - 131869
राजा ऐजाज अली - पीसी - 102212
इंजीनियर रशीद - निर्दलीय - 100042

अनंतनाग लोकसभा सीट : नेकां के मसूदी 7354 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
हसनेन मसूदी - नेशनल कांफ्रेंस - 39898
जीए मीर - कांग्रेस - 32534
महबूबा मुफ्ती - पीडीपी - 30068

श्रीनगर लोकसभा सीट : यहां डॉ फारूक 69823 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं
डॉ फारूक अब्दुल्ला - नेकां - 106437
आगा सईद मोसिन - पीडीपी - 36614
इरफान रजा अंसारी - पीसी - 28672

04.30 PM : जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट : भाजपा के जुगल 262434 वोट से आगे
जुगल किशोर - भाजपा - 827318
रमन भल्ला - कांग्रेस - 541655
बद्रीनाथ - बसपा - 13687

ऊधमपुर-डोडा लाेकसभा सीट : डॉ जितेंद्र सिंह 345699 वोट से आगे
डा. जितेंद्र सिंह - भाजपा - 710937
बिक्रमदात्यि सिंह - कांग्रेस - 365238
हर्ष देव सिंह - जेकएनपीपी - 23946

03.21 PM : कश्मीर की तीनों लोकसभा सीट पर नेशनल कांफ्रेंस की जीत से उत्साहित प्रांतीय प्रधान देवेंद्र राणा व अन्य कार्यकर्ताओं जम्मू पार्टी कार्यालय में जश्न मनाते हुए।

03.17 PM : ऊधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र भाजपा के डा. जितेंद्र सिंह 339980 वोटों से आगे चल रहे हैं।

03.02 PM : अवंतीपोर में ग्रेनेड हमला, तीन जख्मी
दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोर में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया। यह ग्रेनेड थाने के मेन गेट पर गिरा और एक जाेरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके के समय वहां मौजूद तीन लोग ग्रेनेड से निकले छर्रो की चपेट में आकर जख्मी हो गए। हमले के बाद भागने में कामयाब रहे आतंकियोंको पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया है।

02.44 PM : बारामूला लोकसभा सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित होने के बाद नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन विजय का निशान बनाते हुए। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी अभी घोषणा नहीं हुइ है।

02.40 PM : फारुक अब्दुल्ला हजरतबल दरगाह पहुंचे
श्रीनगर संसदीय सीट पर चुनाव जीतने के बाद डा फारुक अब्दुल्ला ने हजरतबल दरगाह में जाकर हाजिरी दी। उन्होंने अपनी जीत के लिए शुक्राने की नमाज अदा करने के साथ ही राज्य में शांति व खुशहाली की दुआ की। इसके बाद उन्होंने अपने पिता स्व. शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मजार पर जाकर फातेहा अदा की।

02.18 PM : जम्मू-कश्मीर की सभी छह संसदीय सीटों पर कांग्रेस हार की ओर अग्रसर है। जम्मू प्रांत की दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं कश्मीर की तीनों संसदीय सीटों पर अभी तक चल रही मतगणना में नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। लद्दाख संसदीय सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार आगे चल रहा है।

दोपहर दो बजे तक की स्थिति :

जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट :

  • जुगल किशोर - भाजपा - 674106
  • रमन भल्ला - कांग्रेस - 421691
  • बद्रीनाथ - बसपा - 11659

ऊधमपुर-डोडा लोकसभा सीट :

  • डॉ जितेंद्र सिंह - भाजपा - 672172
  • विक्रमादित्य सिंह - कांग्रेस - 345012
  • हर्ष देव सिंह - एनपीपी - 20700

बारामूला लोकसभा सीट :

  • मोहम्मद अकबर लोन - नेकां - 126477
  • राजा ऐजाज अली - पीसी - 99351
  • इंजीनियर रशीद - निर्दलीय - 95939

अनंतनाग लोकसभा सीट :

  • हसनेन मसूदी - नेशनल कांफ्रेंस - 36940
  • जीए मीर - कांग्रेस - 29367
  • महबूबा मुफ्ती - पीडीपी - 27215

श्रीनगर लोकसभा सीट :

  • डॉ फारूक अब्दुल्ला - नेकां - 104602
  • आगा सईद मोसिन - पीडीपी - 36380
  • इरफान रजा अंसारी - पीसी - 28159

लद्दाख लोकसभा सीट :

  • जामियांग सीरिंग नाम्गयाल - भाजपा - 27472
  • सज्जाद हुसैन - निर्दलीय - 25032
  • असगर करबलई - निर्दलीय - 20111

01.57 PM : बारामुला संसदीय सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के अकबर लोन 20 हजार वोटों के अंतर से जीते। अधिकारिक घोषणा बाकी।

01.54 PM : श्रीनगर लोकसभा सीट : यहां डॉ फारूक 67159 वोटों से लीड बनाए हुए हैं

  • डॉ फारूक अब्दुल्ला - नेकां - 103268
  • आगा सईद मोसिन - पीडीपी - 36109
  • इरफान रजा अंसारी - पीसी - 27063

01.51 PM : बारामूला लोकसभा सीट : यहां नेकां के मोहम्मद अकबर लोन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

  • मोहम्मद अकबर लोन - नेकां - 120661
  • अब्दुल क्यूम वानी - पीडीपी - 47892
  • राजा ऐजाज अली - पीसी - 97653

01.48 PM : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्षा और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने संसदीय चुनावों में एतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होने कहा कि निस्संदेह आज का दिन भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए ही है। समय आ गया है कि कांग्रेस भी अपने लिए कोई अमित शाह लाए।

01.45 PM : अनंतनाग लोकसभा सीट : यहां नेकां के मसूदी आगे चल रहे हैं

  • हसनेन मसूदी - नेशनल कांफ्रेंस - 36321
  • जीए मीर - कांग्रेस - 28862
  • महबूबा मुफ्ती - पीडीपी - 24833

01.42 PM : लद्दाख लोकसभा सीट : यहां भाजपा के नाम्ग्याल आगे चल रहे हैं

  • जामियांग सीरिंग नाम्गयाल - भाजपा - 26716
  • सज्जाद हुसैन - निर्दलीय - 25027
  • असगर करबलई - निर्दलीय - 20106

01.39 PM : ऊधमपुर-डोडा लाेकसभा सीट : डॉ जितेंद्र सिंह की बढ़त कायम
डा. जितेंद्र सिंह - भाजपा - 625122
बिक्रमदात्यि सिंह - कांग्रेस - 311784
हर्ष देव सिंह - जेकएनपीपी - 19038

01.34 PM : जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट : जीत रहे भाजपा के जुगल

  • जुगल किशोर - भाजपा - 606239
  • रमन भल्ला - कांग्रेस - 368034
  • बद्रीनाथ - बसपा - 10747

01.07 PM : ऊधमपुर-डोडा लोकसभा सीट अपडेट

  • डा. जितेंद्र सिंह - भाजपा - 559218
  • बिक्रमदात्यि सिंह - कांग्रेस 287988
  • हर्ष देव सिंह - जेकएनपीपी - 16739

01.02 PM : नेशनल कांफ्रेंस की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष सलमान सागर ने कश्मीर की तीनों सीटों पर नेकां द्वारा बनाई गई बढ़त पर कहा कि जल्द ही हमारी जीत का एलान होगा। उन्होंने कहा की तीनों सीटों पर मिलने जा रही जीत बता रही है कि आम कश्मीरी अवाम आज भी उनके साथ है। वह चाहते हैं कि नेकां संसदीय चुनावों मे जीत के बाद विधानसभा चुनाव भी जीते और उसकी उम्मीदों को पूरा करें।

12.58 PM : नेशनल कांफ्रेंस के प्रदेश उपप्रधान उमर अब्दुल्ला ने संसदीय चुनावों में बहुमत प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है।

12.54 PM : बारामूला लोकसभा सीट अपडेट

  • जेकेएनसी अकबर लोन - 89932
  • पीसी राजा ऐजाज अली - 74145
  • एआईपी इंजीनियर रशीद - 72720
  • पीडीपी अब्दुल क्यूम वानी - 39430 

12.48 PM : राज्य की छह ससंदीय सीटों में से पांच पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में नाकाम नजर आ रही है। हालांकि उसे इस बार दो सीटों पर जम्मू-पुंछ व उधमपुर-कठुआ में नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने समर्थन दिया। लेकिन इन दोनों सीटों पर भाजपा ने शुरु से अपनी बढ़त बरकरार रखी है। कश्मीर में कांग्रेस ने श्रीनगर में डा फारुक अब्दुल्ला का साथ देते हुए अपना कोईउम्मीदवार नहीं उतारा जबकि उत्तरी कश्मीर में उसने नैकां प्रत्याशी की जीत के रास्ते में खड़े पीपुल्स कांफ्रेंस के राजा एजाज अली के वोट काटने के लिए फारुक अहमद मीर को अपना उम्मीदवार बनाया था। दक्षिण कश्मीर में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर चुनाव लड़ने खुद मैदान में उतरे और लददाख में रिग्जिन सपलबार को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया।कांग्रेस ने कहने को पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन चार ही जगह वह गंभीरता से चुनावी मैदान में हैं। लेकिन किसी भी सीट पर उसका कोई भी प्रत्याशी आगे नहीं है।

12.36 PM : कश्मीर घाटी की तीनों सीटों पर शुरुआती रुझान के मुताबिक, नेशनल काफ्रेंस ने अपनी बढ़त को बनाए रखा है। लेकिन बीते चुनावों में इन तीनों सीटों पर जीत दर्ज करने वाली पीडीपी कहीं भी जीत की दौड़ में नजर नहीं आ रही है। पीडीपी अध्यक्षा महबूृबा मुफती तो अनंतनाग-पुलवामा सीट से चुनाव लड़ रही हैं, किसी भी चरण में तीसरे चरण से ऊपर नहीं पहुंची हैं।

12.17 PM : जम्मू कश्मीर राज्य में लोक सभा के नतीजों के अब तक आए रूझानों में भाजपा ने छह में से तीन संसदीय क्षेत्रों में बढ़त बना ली। जम्मू-पुंछ, ऊधमपुर-डोडा के साथ भाजपा ने लद्दाख से भी बढ़त हासिल की जहां भाजपा पहले तीसरे नंबर पर चल रही थी। लद्दाख से भाजपा के उम्मीदवार जामियांग सीरिंग नाम्गयाल निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन से 3861 वोटों से आगे निकल गए। उधर जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से भाजपा के जुगल किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रमन भल्ला से 144408 वोटों, ऊधमपुर-डोडा से भारतीय जनता पार्टी के डा. जितेंद्र सिंह कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 237712 से आगे चल रहे हैं। वहीं अनंतनाग से नेशनल कांफ्रेंस के हसनेन मसूदी, कांग्रेस के गुलाम हसन मीर को पीछे छोड़ते हुए 4410 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। बारामूला से नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन अपने निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी पीपुल्स कांफ्रेंस के राजा एजाज अली से 15661 वोटों जबकि श्रीनगर से नेशनल कांफ्रेंस के डाॅ. फारूक अब्दुल्ला पीडीपी के आगा सईद से 48179 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11.59 AM : बडगाम लोकसभा सीट मतगणना बूथ में कश्मीरी विस्थापित मतदाताअों के वोटों की गिनती समाप्त। यह रहे परिणाम

  • शेख खालिद जहांगीर - 2539 (भाजपा)
  • आगा सईद मोहसिन - 11
  • इंजीनियर रशीद - 05
  • डॉ फारूक अब्दुल्ला = 139
  • शौकत हुसैन खान - 01
  • अब्दुल खलील भट - 02
  • इरफान राजा अंसारी - 77
  • नज़ीर अहमद लोन - 0
  • नज़ीर अहमद सोफी - 02
  • बिलाल सुल्तान - 01
  • सज्जाद अहमद डार - 1
  • अब्दुल रशीद बांडे - 12
  • कुल वोट - 2790

11.52 AM: बारामूला लोकसभा सीट

  • जेकेएनसी अकबर लोन = 69457
  • एआईपी इंजीनियर रशीद = 57407
  • पीसी राजा एजाज अली = 56434
  • पीडीपी अब्दुल क्यूम वानी = 30666

11.20 AM : बारामूला लोकसभा सीट अपडेट राउंड - 14

  • जेकेएनसी अकबर लोन - 46137
  • एआईपी इंजीनियर रशीद - 42579
  • पीडीपी अब्दुल क्यूम वानी - 21911
  • पीसी राजा ऐजाज अली - 35472
  • कांग्रेस हाजी फारूक अहमद मीर - 10049

11.17 AM : जम्मू कश्मीर राज्य में लोक सभा के नतीजों के रूझानों में जम्मू-पुंछ लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के जुगल किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रमन भल्ला से 77896 वोटों, ऊधमपुर-डोडा से भारतीय जनता पार्टी के डा. जितेंद्र सिंह कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 137915, अनंतनाग से नेशनल कांफ्रेंस के हसनेन मसूदी कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर से 469, बारामूला से नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर रशीद से 3970 वोटों, लद्दाख से निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन निर्दलीय उम्मीदवार असगर अली करबलाई से 2554 और श्रीनगर से नेशनल कांफ्रेंस के डा. फारूक अब्दुल्ला पीडीपी के आगा सईद से 27489 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11.10 AM : कश्मीर में मतगणना के 18 राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां से चुनाव लड़ रही महबूबा मुफ्ती तीसरे स्थान पर चल रही हैं। हालांकि वह दो बार यहां से चुनाव जीत चुकी हैं। नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी यहां 962 की बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक उन्होंने 10933 वोट हासिल किए हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के जीए मीर के साथ चल रहा है। मीर ने 9971 वोट हासिल किए हैं। महबूबा मुफ्ती तीसरे स्थान पर चल रही हैं। उन्होंने 7809 वोट हासिल किए हैं। इसी सीट पर चुनाव लड़ रहे भाजपा के सोफी यूसुफ ने 627 जबकि शमस ख्वाजा ने 216 वोट हासिल किए हैं।

10.39 AM : अनंतनाग सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुलाम अहमद मीर अपने प्रतिद्वंद्वी नेकां के हसनने मसूदी से 271 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • बारामूला सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर रशीद अपने प्रतिद्वंद्वी नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन से 908 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • जम्मू सीट पर भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार रमन भल्ला से 46765 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • लद्दाख सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार असगर अली करबलाई से 3087 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • श्रीनगर सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के डॉ फारूक अब्दुल्ला अपने प्रतिद्वंद्वी पीडीपी के आगा सईद मोसिन से 14252 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • ऊधमपुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉ जितेंद्र सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 83314 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10.10 AM : दस बजे तक के रुझान

  • जम्मू-कश्मीर राज्य में लोक सभा के नतीजों के रूझानों में जम्मू-पुंछ लोकसभा से भाजपा के जुगल किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रमन भल्ला से 21544 वोटों, ऊधमपुर-डोडा से भारतीय जनता पार्टी के डा. जितेंद्र सिंह कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 62169, अनंतनाग से कांग्रेस के गुलाम हसन मीर नेशनल कांफ्रेंस के हसनेन मसूदी से 673, बारामूला से निर्दलीय इंजीनियर रशीद नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन से 4916 वोटों, लद्दाख से निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन निर्दलीय असगर अली करबला से 3089 और श्रीनगर से नेशनल कांफ्रेंस के डा. फारूक अब्दुल्ला पीडीपी के आगा सईद से 9021 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09.58 AM : हीरानगर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे राउंड में भाजपा को कुल 4950 में से 4172 वोट मिले हैं। जबकि पहले राउंड में हीरानगर विधानसभा क्षेत्र से कुल 5312 में से 4412 वोट भाजपा को मिले।

09.51 AM : अनंतनाग सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार हसनने मसूदी अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर से 19 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • बारामूला सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर रशीद अपने प्रतिद्वंद्वी नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन से 4001 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • जम्मू सीट पर भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार रमन भल्ला से 18567 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • लद्दाख सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जामियांग सीरिंग नाम्गयाल से 1408 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • श्रीनगर सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के डॉ फारूक अब्दुल्ला अपने प्रतिद्वंद्वी पीडीपी के आगा सईद मोसिन से 3138 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • ऊधमपुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉ जितेंद्र सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 47089 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09.42 AM : अनंतनाग सीट पर नेशनल कांफ्रेंस की ओर से चुनाव लड़ रहे हसनेन मसूदी 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09.39 AM : भाजपा से जम्मू-पुंछ सीट के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा ने दावा किया है कि पूरे देश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस बार घाटी में भी एक सीट पर उनकी पार्टी कब्जा कर सकती है।

09.28 AM : बारामूला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर रशीद 1866 वोटाें से आगे चल रहे हैं।

श्रीनगर सीट से नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार डॉ फारूक अब्दुल्ला 2317 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जम्मू-पुंछ लोक सभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रमन भल्ला अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार जुगल किशाेर से 4529 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09.22 AM : ऊधमपुर-डोडा लोकसभा सीट के उम्मीदवार डॉ जितेंद्र सिंह 7420 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी तरह अनंतनाग लोक सभा सीट पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रदेश प्रधान जीए मीर भी अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से एक वोट से आगे चल रहे हैं।

09.18 AM: श्रीनगर लोकसभा सीट पर पहले चरण में सामने आए रूझान में डाॅ फारुक अब्दुल्ला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीडीपी के आगा मोहसिन से करीब 2200 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09.15 AM : दक्षिण कश्मीर के संसदीय क्षेत्र अनंतनाग पुुलवामा से कांग्रेस के प्रत्याशी जीए मीर आज सुबह अपने साथियों संग मतगणना शुरु होने के समय ही खन्नाबल स्थित डिग्री कालेज में बने मतदान केंद्र में पहुंचे। उन्होेने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उम्मीद जताई कि वोटरों ने जो फैसला लिया होगा वह कांग्रेस के हक में होगा। उन्होंने कहा कि साऊथ कश्मीर के वोटरों ने बहुत अच्छा फैसला किया होगा। क्योंकि उनके सामने जो मसले थे, जिसके लिए जो वोट डालना था, लोगों ने उसे समझा है। पूरे मुल्क में सरकार बननी है, पिछले पांच साल से जो सरकार केंद्र में थी उसके पालिसी क्या रही,पूरे देश के लिए जम्मू कश्मीर के लिए, विशेषकर इस वादी के लिए उसकी पालिसी क्या थी, उसके मदेनजर मुझे पूरी उम्मीद है कि साऊथ कश्मीर के सवा लाखा वोटरों ने अच्छा फैसला लिया होगा जो कांग्रेस के हक में हो। वीवीपैट के मुददे पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने पूरे देश ने सिर्फ कांग्रेस ने ही नहीं पूरे 25 विपक्षी दलों ने मांग रखी थी कि वीवीपैट के रिजल्टस को दखाना चाहिए। लेेकिन इस पूरे चुनाव हमने देखा है कि चुनाव आयोग ने विपक्ष की शिकायतोंको नजर अदांज किया गयाहै। अब जो उन्होने फैसला लिया है, हर एसेंबली सेगमेंट से पांच पांच वीवीपैट सैंपल के तौर पर लिए जाएंगे और उनका मिलान किया जाएगा। अगर कोई अंतर आएगा तो फिर मौके पर मौजूद आरओ के साथ बैठक कर उसकाहल निकाला जाएगा।

08.48 AM : मतगणना की प्रारंभिक रुझान के बाद मतगणना केंद्र से बाहर निकल डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन चौधरी लाल सिंह ने अपनी जीत का दावा किया। उनके साथ काफी संख्या में उनके समर्थक भी मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे हुए हैं। कठुआ मतगणना केंद्र में मतगणना कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है। अभी सर्विस वोटरों की गिनती हो रही है।

08.43 AM: पॉलिटेक्निक कॉलेज जम्मू स्थित मतगणना केंद्र के बाहर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। यहां जम्मू-पुंछ निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां वाहनों की आवाजाही भी बंद रखी गई है।

08.30 AM : कठुआ डिग्री कॉलेज के मतगणना केंद्र में डोगरा स्वाभिमान संगठन के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह पहुंचे। मतगणना केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

08.15 AM: भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-पुंछ संसदीय सीट के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा सुबह सात बजे के करीब मतगणनना स्टेशन पॉल्टेक्निक कालेज में माता के जयकारे लगाते हुए प्रवेश कर गए। पाल्टेक्निक कालेज के मुख्य गेट पर वह सुरक्षा जांच के लिए रूके।

गौरतलब है कि राज्य के छह संसदीय सीटों पर लगभग 78 लाख के करीब मतदाता हैं, जिनमें से 44.51 प्रतिशत लगभग 34.5 लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा मतदान जम्मू पुंछ संसदीय सीट पर 72.16 प्रतिशत और सबसे कम अनंतनाग-पुलवामा संसदीय सीट पर मात्र 8.76 प्रतिशत हुआ है। इन चुनावों में जम्मू संभाग की दोनों सीटों जम्मू-पुंछ और उधमपुर-डोडा में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा है। कांग्रेस के समर्थन में इन दोनों सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था। भाजपा ने वर्ष 2014 में ये दोनों सीटें जीती थीं और उसने जम्मू में जुगल किशोर और उधमपुर में डॉ. जितेंद्र सिंह को दोबारा मैदान में उतारते हुए इन सीटों को बचाने की कवायद की है। यह दोनों वर्ष 2014 में इन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार थे। कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर नए चेहरे उतारे। 

जम्मू-पुंछ सीट पर कांग्रेस के रमण भल्ला जो राज्य विधानसभा में जम्मू के गांधीनगर क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं, बतौर कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, जबकि उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस ने राज्य के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के पौत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कर्ण सिंह के पुत्र विक्रमादित्य को अपना उम्मीदवार बनाया। उन्होंने भाजपा के डॉ. जितेंद्र सिंह के समक्ष कांग्रेस की तरफ से मजबूत चुनौती पेश की है। इस सीट पर पैंथर्स पार्टी के हर्षदेव सिंह और डोगरा स्वाभिमान संगठन के संस्थापक व पूर्व सांसद लाल सिंह भी मैदान में हैं। उधमपुर सीट के जातीय, सामाजिक सियासी समीकरणों के बीच डॉ. जितेंद्र ¨सह के लिए इस बार चुनावी राह उतनी आसान नहीं रही है। नेकां व पीडीपी के उम्मीदवार न उतारने से कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिती को मजबूत माना जा रहा है। इसलिए डॉ. जितेंद्र सिंह की जीत और जीत के अंतर पर सभी के कयास चल रहे हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र से भाजपा की तरफ से दूसरी बार चुनाव लड़ रह हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज गुलाम नबी आजाद को हराकर जीती थी।

कश्मीर मामलों के जानकार और वरिष्ठ पत्रकार रशीद राही के मुताबिक वीरवार को आने वाला चुनाव परिणाम जहां जम्मू में डोगरा स्वाभिमान के चौ. लाल सिंह और कांग्रेस का भविष्य तय करेगा, वहीं कश्मीर में पता चलेगा कि भाजपा का जनाधार उसके पार्टी कार्यालयों से बाहर है या नहीं। कश्मीर में भाजपा की जीत नहीं, उसके लिए वोटों की संख्या अहम रहेगी। अलबत्ता, उत्तरी कश्मीर में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार की हार-जीत और दक्षिण कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की हार-जीत कश्मीर की सियासत का सबसे बड़ी खबर बनेगी।

अनंतनाग पुलवामा सीटः महबूबा के लिए अस्तित्व की लड़ाई

कश्मीर घाटी में दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग-पुलवामा संसदीय सीट जो इस बार सभी की जिज्ञासा का केंद्र रही है, में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती न सिर्फ अपने सियासी गढ़ को, बल्कि अपनी सियासी साख और अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं। लोगों की पीडीपी के प्रति नाराजगी और वर्ष 2016 के बाद से कश्मीर में जारी हिंसक प्रदर्शनों और चुनाव बहिष्कार का असर, सब उनके खिलाफ नजर आता दिखाई दिया है। उनके प्रभाव वाले इलाकों में मतदान कम हुआ है। हालांकि इस सीट पर कुल 18 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के जीए मीर और नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी से रहा है। कांग्रेस और नेकां के प्रभाव वाले इलाकों में खूब मतदान हुआ है। इस पूरे क्षेत्र में 13 लाख के करीब मतदाताओं में से करीब 1.10 लाख के करीब मतदाता ही वोट डालने आए हैं।

अगर महबूबा यह चुनाव हाारती हैं, तो पीडीपी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। नेकां के हसनैन मसूदी अगर जीतते हैं, तो दक्षिण कश्मीर में जहां नेकां की फिर वापसी होगी तो वहीं कांग्रेस के जीए मीर अगर जीतते हैं, तो आगामी विस चुनाव में कांग्रेस की दक्षिण कश्मीर में एक दो सीटें और बढ़ जाएंगी। इस सीट पर नेकां व कांग्रेस के लिए हारने को कुछ नहीं है, उनके लिए जीतने का ही अवसर है, जबकि पीडीपी के लिए इस सीट पर हार का मतलब कश्मीर की सियासत में बैकफुट पर जाना।

श्रीनगर : जीत-हार तय करेगी फारुक की साख

महबूबा मुफ्ती की तरह नेकां अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारुक अब्दुल्ला के लिए भी यह चुनाव बहुत अहम है। श्रीनगर से एक बार फिर संसदीय चुनाव लड़ रहे डॉ. फारुक अब्दुल्ला जिंदगी में पहली बार वर्ष 2014 में इस सीट पर पीडीपी के उम्मीदवार तारिक हमीद करा से हार गए थे, हालांकि वर्ष 2017 में हुए संसदीय उपचुनाव में उन्होंने यह सीट जीत ली। इस बार उनके सामने पीडीपी के आगा सैयद मोहसिन और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के इरफान रजा अंसारी के अलावा भाजपा के खालिद जहांगीर भी हैं। कांग्रेस ने बेशक उनके समर्थन में अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा। लगभग 13 लाख मतदाताओं में से मात्र 18,1843 मतदाताओं के मतदान केंद्र तक आने के कारण उनकी जीत को यकीनी माना जा रहा है, लेकिन शिया बहुल इलाकों में हुए मतदान और भाजपा के खालिद जहांगीर के पक्ष में कई युवा मतदाताओं की भीड़ को देखते हुए उनकी जीत का अंतर आने वाले समय में कश्मीर में नेकां की सियासत और प्रभाव को तय करेगा। डॉ. अब्दुल्ला को कड़ी टक्कर मिली है, यह मतगणना में नजर आएगा।

बारामुला-कुपवाड़ा: कोई अपने विरोधी से कमजोर नहीं

उत्तरी कश्मीर में बारामुला-कुपवाड़ा संसदीय सीट पर नेकां के मोहम्मद अकबर लोन, कांग्रेस के फारुक, पीडीपी के अब्दुल क्यूम वानी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के राजा एजाज अली और निर्दलीय इंजीनियर रशीद कोई भी मतदान के दिन अपने विरोधी से कमजोर पड़ता नजर नहीं आ रहा था। हालांकि अकबर लोन की स्थिति कश्मीर की सियासत में बीते तीन साल में आए बदलाव के चलते मजबूत मानी जाती है, लेकिन राजा एजाज अली और निर्दलीय इंजीनियर रशीद ने जिस तरह से अपने पैतृक इलाकों से आगे बढ़ते हुए चुनावी रैलियां की हैं, उसे देखते हुए कोई भी इस सीट पर किसी भी प्रत्याशी की चुनावी जीत को लेकर पक्के तौर पर दावा करने से बच रहा है। हालांकि कई लोग राजा एजाज अली की जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन पीडीपी के कयूम वानी को भी कम नहीं आंका जा रहा है। वह कर्मचारी वर्ग में जबरदस्त प्रभाव रखते हैं। अगर इस सीट पर राजा एजाज अली की हार होती है तो यह पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रभाव को कुपवाड़ा तक सीमित कर देगी जो आगामी विधानसभा चुनावों में सज्जाद गनी लोन के लिए मुश्किल का कारण बनेगी।

उत्तरी कश्मीर में ही पूरे कश्मीर में सबसे ज्यादा 34 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।लेह प्रांत में चार उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा को अपनी सीट बचाने के लिए अंतिम क्षणेां तक एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश करनीपड़ी जो लेह स्वायत्त विकास परिषद के मौजूदा मुख्य कार्यपालक कौंसलिर जमयांग नामगयाल पर आकर समाप्त हुई है। करगिल से विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने सज्जाद करगिल को अपना साझा उम्मीमदवार बनाया। उन्हें नेकां व पीडीपी का भी समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस के रिग्जिन स्पलबार को टिकट मिला तो करगिल से कांग्रेस के वरिष्ठनेता असगर करबलाइ्रने बगावत कर बतौर निर्दलीय अपना नामांकन जमा करा दिया। मुकाबला पूरी तरह से चार कोणीय है और जो जीतेगा वह चंद वोटों के अंतर से जीतेगा। अगर निर्दलीय सज्जाद करगिली ने चुनावजीता तो लेह में बौद्ध समूुदाय की राजनीतिक पूछ और अहमियत के पतन कीपुष्टि होगी। अगर भाजपा ने सीट जीती तो तय होगा कि लद्दाख का मुस्लिम वर्ग भाजपा के साथ जुड़ चुका है।

जम्मू में भाजपा ने की जीत के जश्न की तैयारी
केंद्र में फिर मोदी सरकार के गठन के साथ जम्मू संभाग की दो संसदीय सीटें जीतने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त प्रदेश भाजपा ने वीरवार को राज्य में जीत का उत्सव बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी की है। प्रदेश नेतृत्व ने मंडल इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि बूथ स्तर पर ढोल नगाड़ों के साथ मोदी सरकार व भाजपा की शानदार जीत पर लोगों का आभार जताया जाए।

प्रदेश भाजपा ने राज्य में मोदी सरकार के काम का मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा है। पार्टी जम्मू संभाग की दो सीटों के साथ लद्दाख की सीट जीतने का भी दावा कर रही है। ऐसे में वर्ष 2014 के इतिहास को दोहराया जाता है तो वीरवार को जीत की खुशी भी दोगुनी हो जाएगी। पांच साल पहले भाजपा ने पहली बार राज्य की छह में से तीन संसदीय सीटें जीत कर इतिहास रचा था।

जानकारी के मुताबिक उधमपुर-डोडा संसदीय सीट के उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र ङ्क्षसह ने कठुआ में चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कठुआ से जम्मू तक चुनावी रैलियों को संबोधित करने की तैयारी की है। वहीं, जम्मू-पुंछ से भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा ने जम्मू शहर में विजय रैली निकालने की तैयारी की है। रैली को भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शहर के हर वार्ड से कार्यकर्ता अपने वाहनों पर भाजपा के झंडे लगाकर जुगल किशोर शर्मा की रैली में शामिल होंगे।

बुधवार को प्रदेश भाजपा की काउंटिंग एजेंटों की बैठकों में मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति के साथ जीत की खुशी मनाने की तैयारियों पर भी जोरशोर से चर्चा हुई। जम्मू, कठुआ जिला में हुई इन बैठकों की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने अध्यक्षता की। रैना का कहना है कि हमने वीरवार को भाजपा की जीत को यादगार बनाने की तैयारी की है। लोगों ने देश में फिर से मोदी सरकार को लाने के लिए वोट दिया है। अब उनके फैसले की खुशी मनाने का दिन है। हम तीन संसदीय सीटें जीतने के प्रति आश्वस्त हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.