Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: ओडिशा की इस सीट पर दिलचस्‍प होगा मुकाबला, IAS अपराजिता को IPS अरूप की चुनौती

Lok Sabha Election 2019 ओडिशा की भुवनेश्‍वर लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्‍प होगा यहां पूर्व आइपीएस अधिकारी अरूप पटनायक आइएएस अपराजिता षाड़ंगी चुनौती देंगी।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 12:50 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 12:50 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: ओडिशा की इस सीट पर दिलचस्‍प होगा मुकाबला, IAS अपराजिता को IPS अरूप की चुनौती
Lok Sabha Election 2019: ओडिशा की इस सीट पर दिलचस्‍प होगा मुकाबला, IAS अपराजिता को IPS अरूप की चुनौती

भुवनेश्वर, जेएनएन। आम चुनाव में इस बार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस सीट पर बीजू जनता दल द्वारा प्रसन्न पाटशाणी की जगह पूर्व आइपीएस अधिकारी अरूप पटनायक को मैदान में उतारने से लड़ाई रोचक स्थिति में पहुंच गई है।

loksabha election banner

भुवनेश्वर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) कमिश्नर के तौर पर चर्चित रहीं आइएएस अपराजिता षाड़ंगी को भाजपा द्वारा भुवनेश्वर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद बीजद ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अरूप पटनायक को मैदान में उतारकर इस सीट को चर्चा में ला दिया है। अपनी स्वच्छ छवि व कुशल प्रशासक के रूप में शहर के लोगों के बीच चर्चित अपराजिता षाड़ंगी खुर्दा की जिलाधीश भी रह चुकी हैं। शिक्षा विभाग के सचिव रहते शैक्षिक सुधार को लेकर अपराजिता द्वारा लिए गए निर्णय आज भी आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं।

वहीं अरूप पटनायक भुवनेश्वर के लिए नया चेहरा हैं। हालांकि उन्हें बीजू जनता दल की युवा इकाई की जिम्मेदारी दी गई थी। ऐसे में अपराजिता षाडंगी जहां अपने काम के दम पर मैदान में हैं तो अरूप बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक के नाम पर उन्हें पटखनी देने को कमर कसे हुए हैं। इधर, कभी वामपंथियों के गढ़ रहे भुवनेश्वर को पुन: हासिल करने के लिए सीपीएम ने राज्य संपादक जनार्दन पति को चुनाव के रण में उतारा है। सीपीएम को कांग्रेस का समर्थन होने से यहां मुकाबला दिलचस्प होना माना जा रहा है। भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को चुनाव होना है।

2014 किसे कितने मिले थे वोट

कुल उम्मीदवार 11

 मत पड़े 891822

 नोटा 8140

 -----------------

बीजद प्रसन्न पाटशाणी       439252

भाजपा पृथ्वीराज हरिचंदन  249775

कांग्रेस विजय महांती          145783

एओपी संजय हंस               29505

आप विश्मय महापात्र          7112

इसके अलावा निर्दलीय मानस रंजन मिश्रा को 3783, बहुजन समाज पार्टी के मधुसूदन यादव को 3457, समाजवादी पार्टी के र्रंवद्र नाथ बेहरा को 1745, सीपीआइ (एमएल) की प्रमिला बेहरा को 948, एसएएमओ के प्राण कृष्ण दलबेहरा को 1194, पीबीएलआइ के कुलमणि नायक को 1128 मत मिले थे।

किसने कब-कब मारी बाजी

1952     पंडित लिंगराज मिश्रा कांग्रेस

1957     नृसिंह सामंतसिंहार कांग्रेस

1962     राजा पीसी देव भंज कांग्रेस

1967     चिंतामणि पाणिग्रही कांग्रेस

1971     चिंतामणि पाणिग्रही कांग्रेस

1977     शिवाजी पटनायक सीपीआइएम

1980     चिंतामणि पाणिग्राही कांग्रेस

1984     चिंतामणि पाणिग्रही कांग्रेस

1989     शिवाजी पटनायक सीपीआइएम

1991     शिवाजी पटनायक सीपीआइएम

1996     सौम्य रंजन पटनायक कांग्रेस

1998     प्रसन्न कुमार पाटशाणी बीजद

1999     प्रसन्न कुमार पाटशाणी बीजद

2004     प्रसन्न कुमार पाटशाणी बीजद

2009     प्रसन्न कुमार पाटशाणी बीजद

2014     प्रसन्न कुमार पाटशाणी बीजद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.