Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: सातवें चरण में पीएम मोदी समेत इन वीआइपी सीटों पर डालें एक नजर

19 मई को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की 59 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इनमें वीआइपी सीटों पर नजर डालते हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 05:40 PM (IST)
Loksabha Election 2019: सातवें चरण में पीएम मोदी समेत इन वीआइपी सीटों पर डालें एक नजर
Loksabha Election 2019: सातवें चरण में पीएम मोदी समेत इन वीआइपी सीटों पर डालें एक नजर

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। 19 मई को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की 59 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इसमें पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की सभी चार, उत्‍तर प्रदेश की शेष 13, बिहार की आठ, झारखंड की तीन, मध्‍य प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की शेष नौ सीटों पर वोट पड़ेंगे। 23 मई को मतगणना निर्धारित है। आइए एक नजर कुछ वीआईपी सीटों पर डाल लेते हैं।

prime article banner

Image result for modi in seventh phase elections

नरेंद्र मोदी
वाराणसी लोकसभा सीट पर वैसे तो नरेंद्र मोदी को कोई टक्कर देता नहीं दिख रहा है, लेकिन यहां लड़ाई हार जीत के अंतर को लेकर है। भाजपा जहां मोदी के जीत के अंतर को छह से सात लाख रखना चाहती है। गठबंधन और कांग्रेस की कोशिश कड़ी टक्कर देने की है। पीएम मोदी के खिलाफ गठबंधन की तरफ से सपा की शालिनी यादव मैदान में हैं तो कांग्रेस ने फिर अजय राय पर भरोसा जताया है।

 Related image

मनोज सिन्हा
गाजीपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर है। उनकी लड़ाई गठबंधन प्रत्याशी और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी से है। यहा पर किए गए विकास कार्य और मोदी फैक्टर की वजह से मनोज सिन्हा मजबूती से चुनाव लड़ते नजर आ रहे हैं।

Image result for mahendra nath pandey

महेंद्र नाथ पांडेय
चंदौली लोकसभा सीट भी भाजपा के लिए बड़ी प्रतिष्ठा का सवाल है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय मैदान में हैं। उन्हें गठबंधन के संजय चौहान और कांग्रेस की शिवकन्या कुशवाहा से टक्कर मिल रही है।

Image result for anupriya patel

अनुप्रिया पटेल
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। यहां से भाजपा की सहयोगी अपना दल के टिकट पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मैदान में हैं। गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी से मछलीशहर से मौजूदा सांसद भाजपा छोडऩे वाले रामचरित निषाद को टिकट दिया है। कांग्रेस ने ललितेश पति त्रिपाठी पर दांव खेला है।

Related image

आरपीएन सिंह
कुशीनगर लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह एक बार फिर कांग्रेस की वापसी कराने के लिए मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के विजय दुबे और गठबंधन के नथुनी कुशवाहा से है। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की वजह से भाजपा को फायदा मिल सकता है। भाजपा से यहां से सांसद रहे राजेश पाण्डेय का टिकट काटा है।

Image result for ravikishan

रविकिशन
गोरखपुर लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर बीते करीब 29 वर्ष से भाजपा का दबदबा रहा है। 2018 में उपचुनाव में उसका यह ताज सपा-बसपा के प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने छीन लिया। इस सीट पर इस बार भी संभवत: पूरे देश की नजरें टिकी होंगी। इस सीट पर भाजपा ने भोजपुरी एक्टर रवि किशन को उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव में गठबंधन में सपा के कोटे में गई गोरखपुर सीट पर रामभुआल निषाद प्रत्याशी हैं।

Image result for sunny deol

सनी देओल
भाजपा ने बॉलीवुड स्‍टार सनी देओल को पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर देश की निगाहें टिकी हुई हैं। सनी देओल को मिल रही लोकप्रियता से भाजपा आशान्वित है।

Related image

किरण खेर
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एकमात्र संसदीय सीट है। यहां से भाजपा की किरण खेर सांसद हैं। यहां से उनका मुकाबला कांग्रेस के पवन बंसल से हैं, जो यहां से चार बार सांसद चुने जा चुके हैं। चंडीगढ़ सीट पर अब तक कांग्रेस ने सात बार कब्जा जमाया है। भाजपा यहां से तीन बार जीती है।

Image result for perneet kaur

परनीत कौर
पटियाला सीट से पिछले चुनाव में आप के धर्मवीर गांधी के हाथों हार का सामना करने वालीं कैप्टन की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर को इस बार भी गांधी से कड़ी टक्कर मिल रही है। गांधी इस बार पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस से लड़ रहे हैं। लेकिन अकाली-भाजपा गठबंधन के कैंडिडेट सुरजीत सिंह रखड़ा को भी कम नहीं आंका जा रहा है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीना मित्तल राजनीति में नया चेहरा हैं।

Image result for sukhveer singh badal

सुखबीर सिह बादल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल भी खुद फिरोजपुर से मैदान में हैं। उनके सामने शिअद से ही कांग्रेस में गए मौजूदा सांसद शेर सिंह घुबाया जीत का दम भर रहे हैं। यहां पर कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है।

Image result for harsimrat kaur badal

हरसिमरत कौर बादल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की बठिंडा लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में है। हैट्रिक बनाने का दावा कर रहीं हरसिमरत कौर के सामने कांग्रेस से राहुल गांधी के करीबी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग हैं। यहां कड़ी देखने को मिल रही है।

Related image

मनीष तिवारी
श्री आनंदपुर साहिब में कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने शिअद के दिग्गज नेता मौजूदा सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा हैं। उन्होंने पिछली बार कांग्रेस की अंबिका सोनी को हराया था।

Image result for ravi shankar prasad

रविशंकर प्रसाद
बिहार में कायस्‍थ बहुल पटना साहिब सीट पर भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनावी मैदान में है। यहां से उनके मुकाबले महागठबंधन और कांग्रेस के प्रत्‍याशी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा हैं। इस सीट पर कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है।

Image result for ram kripal yadav

रामकृपाल यादव
पाटलिपुत्र सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती भी राजग के गढ़ सेंध लगाने में जुटीं हैं। यहां से भाजपा उम्‍मीदवार के रूप में केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव चुनावी मैदान में हैं। यहां कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है।

Image result for ashwani choube

अश्विनी चौबे
भोजपुरी भाषी क्षेत्र बक्‍सर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के मुकाबले महागठबंधन के प्रत्‍याशी जगदानंद सिंह चुनावी मैदान में हैं। जगदानंद सिंह लालू-राबड़ी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। यह ब्राहमण बहुल सीट है। यहां इस बार स्‍थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा जोरों पर रहा।

Image result for rk singh

आरके सिंह
बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती आरा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और पूर्व नौकरशाह आरके सिंह चुनावी मैदान में हैं। यहां से उनके मुकाबले महागठबंधन और सीपीआइ एमएल के प्रत्‍याशी राजू यादव कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं। जातीय संघर्ष के कारण यह इलाका सुखिर्यों में रहता है। यहां आरके सिंह अपने विकास कार्यों और मोदी लहर की भरोसे है। वहीं महागठबंधन के प्रत्‍याशी जातीय समीकरण और सामाजिक न्‍याय के भरोसे हैं।

Image result for meira kumar

मीरा कुमार
बिहार की सासाराम लोकसभा सीट से पूर्व लोकसभा अध्‍यक्ष मीरा कुमार महागठबंधन के प्रत्‍याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। उनके मुकाबले भाजपा के प्रत्‍याशी के रूप में छेदी पासवान कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं।

Image result for anurag thakur in election

अनुराग ठाकुर
हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट एक बार फिर चर्चाओं में है। यहां से भाजपा की ओर से तीन बार के सांसद अनुराग ठाकुर प्रत्याशी हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से तीन बार हारने वाले रामलाल ठाकुर। इस चुनाव में एक बार फिर अनुराग ठाकुर की छवि का परीक्षण होगा।

 Image result for shibu soren in election

शिबू सोरेन
दुमका लोकसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन का मुकाबला भाजपा के सुनील सोरेन से है। इस लड़ाई में दोनों नेताओं की ओर से उनकी पार्टियों ने जान लगा दी है। शिबू सोरेन ने अपनी ओर से कई बार यह कहा है कि वे आगे भी चुनाव लड़ते रहेंगे लेकिन कई इलाकों में यह भ्रम फैला है कि यह उनका अंतिम चुनाव है। अब जीते तो अंतिम बार जीतेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.