Bihar Exit Polls 2019: एनडीए को मिल रहीं बंपर सीटें, महागठबंधन को निराशा
Bihar Exit Polls 2019 एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 07:57 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। Bihar Exit Polls 2019 देश में लोकसभा के सात चरणों के चुनाव खत्म हो चुके हैं। चुनाव परिणाम तो 23 मई को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए गठबंधन जिसमें भाजपा, जेडीयू और लोजपा शामिल हैं को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां एनडीए को प्रदर्शन हैरान करने वाला है। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं।
इंडिया टुडे- एक्सिस माई के एग्जिट पोल में एनडीए को 38 से 40 सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी और नेल्सन के एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए 34 सीटें जीत रहा है, वहीं गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं।
रिपब्लिक और सी-वोटर के एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 33 सीटें और महागठबंधन को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं। टाइम्स नाउ और वीएमआर के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एनडीए को 30 सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन को 10 सीटें मिल सकती हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें