सोशल मीडिया में हरीश रावत सर्वाधिक लोकप्रिय, 3.21 लाख फॉलोअर हैं ट्विटर पर
ट्विटर फेसबुक जैसे सोशल साइट्स पर हर वर्ग की बढ़ती सक्रियता किसी प्रत्याशी की चुनावी राह आसान करेगी तो किसी के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी।
गणेश पांडे, हल्द्वानी : इस बार का लोकसभा चुनाव धरातल पर ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक पहुंच वाले सोशल मीडिया पर भी जोरदार तरीके से लड़ा जाएगा। ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल साइट्स पर हर वर्ग की बढ़ती सक्रियता किसी प्रत्याशी की चुनावी राह आसान करेगी तो किसी के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी। भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दल इसे भली-भांति समझते हैं।
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों से चुनावी समर में उतरे भाजपा व कांग्रेस के अधिकांश प्रत्याशी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। ट्विटर फॉलोअर की बात करें तो पूर्व सीएम व नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत बाकी प्रत्याशियों को काफी पीछे छोड़ रहे हैं। रावत के 3.21 लाख ट्विटर फॉलोअर हैं। दूसरे नंबर पर हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (58 हजार) आते हैं। ट्विटर पर डॉ. निशंक, हरीश रावत, अजय टम्टा सर्वाधिक सक्रिय रहते हैं। तीनों नेता रोजाना औसतन 9 से दस ट्वीट करते हैं। जबकि फेसबुक पर निशंक सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। निशंक के फेसबुक पेज पर 9.06 लाख फॉलोअर हैं। हरीश रावत 8.07 लाख फेसबुक फॉलोअर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में सोशल साइट पर चुनावी जंग जोरदार रहने की उम्मीद है।
यह नेता सोशल मीडिया पर निष्क्रिय
मनीष खंडूड़ी 2008 में ट्विटर पर आ गए, लेकिन सक्रियता जीरो है। बारह साल में 12 ट्वीट किए हैं। ट्विटर फॉलोअर (86) के मामले में प्रदीप टम्टा सबसे पीछे हैं। टम्टा तीन माह में औसतन एक ट्वीट करते हैं। अंबरीष कुमार दूसरे नंबर (351 फॉलोअर) पर आते हैं।
नैनीताल सीट
हरीश रावत (कांग्रेस)
ट्विटर फॉलोअर : 3,20,866
ट्वीट : 16136 (रोजाना 9)
ज्वाइन डेट : 7 अप्रैल 2014
फेसबुक फॉलोअर : 8,07,549
अजय भट्ट (भाजपा)
ट्विटर फॉलोअर : 8,711
ट्वीट : 1,929 (रोजाना 2)
ज्वाइन डेट : मार्च, जुलाई 2016
फेसबुक फॉलोअर : 36,184
(दो ट्विटर एकाउंट सक्रिय, दोनों का जोड़)
अल्मोड़ा सीट
प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)
ट्विटर फॉलोअर : 86
ट्वीट : 203 (माह में 3)
ज्वाइन डेट : 25 जनवरी 2013
फेसबुक फॉलोअर : 3,038
अजय टम्टा (भाजपा)
ट्विटर फॉलोअर : 12,791
ट्वीट : 10,410 (रोजाना 10)
ज्वाइन डेट : 3 जुलाई 2016
फेसबुक फॉलोअर : 38,666
टिहरी सीट
प्रीतम सिंह (कांग्रेस)
ट्विटर फॉलोअर : 12,602
ट्वीट : 3,115 (रोजाना 4-5)
ज्वाइन डेट : 9 मई 2017
फेसबुक फॉलोअर : 52,533
माला राज्यलक्ष्मी शाह (भाजपा)
ट्विटर फॉलोअर : 863
ट्वीट : 6,78 (तीन दिन में 2)
ज्वाइन डेट : 1 मार्च 2014
फेसबुक फॉलोअर : 8,240
पौड़ी सीट
मनीष खंडूड़ी (कांग्रेस)
ट्विटर फॉलोअर : 1,194
ट्वीट : 12 (साल में 1)
ज्वाइन डेट : 26 नवंबर 2008
फेसबुक फॉलोअर : 3,067
तीरथ सिंह रावत (भाजपा)
ट्विटर फॉलोअर : 3,649
ट्वीट : 866 (रोजाना 1)
ज्वाइन डेट : 27 अक्तूबर 2016
फेसबुक फॉलोअर : 3,86,554
हरिद्वार सीट
अंबरीष कुमार (कांग्रेस)
ट्विटर फॉलोअर : 351
ट्वीट : 638 (तीन दिन में 1)
ज्वाइन डेट : 2 फरवरी 2015
फेसबुक फॉलोअर : सक्रिय नहीं
डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' (भाजपा)
ट्विटर फॉलोअर : 58,382
ट्वीट : 15,772 (रोजाना 9)
ज्वाइन डेट : 11 जुलाई 2014
फेसबुक फॉलोअर : 9,06,643
यह भी पढ़ें : हार के बावजूद सियासी रण में मजबूती से डटे रहे हरदा, प्रदेश की राजनीति में बड़ा चेहरा
यह भी पढ़ें : नैनीताल सीट से हरदा व अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय व प्रदीप ने कराया नामांकन