Hajipur Lok Sabha Election Result 2019: LJP के पशुपति कुमार पारस जीते
Hajipur Lok Sabha Election Result 2019 हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से एलजेपी से पशुपति कुमार पारस जीत गए हैं। उन्होंने आरजेडी के शिवचंद्र राम को हरा दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Hajipur Lok Sabha Election Result 2019:हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से एलजेपी के पशुपति कुमार पारस जीत गए हैं। उन्हें 541310 मत मिले। राजद से शिव चंद्रराम को 335861 तो बीएसपी के उमेश दास को 14579 वोट मिले।
वर्ष 2014 में हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से रामविलास पासवान का निर्वाचन हुआ। एलजेपी के टिकट से लड़े पासवान को 455652 वोट मिले थे। उन्होंने संजीव प्रसाद टोनी को 225500 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 54.91 प्रतिशत वोट पड़े।
हाजीपुर बिहार का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इस क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। यहां पर वैशाली जिले का मुख्यालय भी है। ऐतिहासिक महत्व के साथ ही शहर भारतीय रेल के पूर्व-मध्य रेलवे मुख्यालय भी है। गंगा और गंडक नदी इस इलाके से जुड़कर बहती हैं। केले, आम और लीची के उत्पादन के लिए यह पूरे भारत में मशहूर है। हिन्दू मान्यताओं में गज (हाथी) और ग्राह (मगरमच्छ) की लड़ाई में प्रभु विष्णु के स्वयं यहां आकर गज को बचाने और ग्राह को शापमुक्त करने का वर्णन है। भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्य आनंद की अस्थियां इस क्षेत्र में ही जमींदोज हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप