Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • lok-sabha
LIVE BLOG

Gujarat Exit Poll Result 2024 LIVE: गुजरात में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, भाजपा को इतनी सीट का लग सकता है झटका

Gujarat Lok sabha Election Exit Poll Result 2024 LIVE Updates: गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा न्यूज 24 ने अपने सर्वे में किया है। सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा निर्विरोध पहले ही जीत चुकी हैं।

By Ajay Kumar Sat, 01 Jun 2024 09:58 PM (IST)
News Article Hero Image

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की 25 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल (Gujarat Exit Poll 2024) जारी हो चुके हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को 25 से 26 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। आजतक के सर्वे में एक सीट कांग्रेस गठबंधन के खाते में जाती दिख रही है।

बता दें कि सात मई को गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। कुल 56.23 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

सूरत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध ही चुनाव जीत चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत चार केंद्रीय मंत्री भी गुजरात के चुनावी रण में हैं। बता दें कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। पढ़ें गुजरात का एग्जिट पोल (Gujarat Exit Poll)...

1 Jun 20249:58:32 PM
गुजरात: एग्जिट पोल में किसको-कितनी सीटें
blog images

 कुछ ऐसा है गुजरात का एग्जिट पोल

1 Jun 20249:31:48 PM
26 सीटों पर भाजपा के जीतने का अनुमान

न्यूज 24 टुडे चाणक्या के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 26 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।

1 Jun 20249:18:34 PM
गुजरात में खाता खोल सकती कांग्रेस

आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 25 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस एक सीट पर अपना खाता खोल सकती है।

1 Jun 20249:02:21 PM
इस एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा का परचम

टाइम्सनाउ के सर्वे के मुताबिक गुजरात में भाजपा सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस का एक बार फिर खाता नहीं खुलेगा।

1 Jun 20248:23:14 PM
Gujarat Exit Poll Result: सभी सीटों पर भाजपा जमा सकती कब्जा

न्यूज 24 टुडे चाणक्या के मुताबिक गुजरात की सभी 26 सीटों पर भाजपा कब्जा जमा सकती है।

1 Jun 20248:19:31 PM
एबीपी सी-वोटर का सर्वे

एबीपी सी-वोटर के मुताबिक भाजपा गुजरात में 25-26 सीटें जीत सकती है। हालांकि कांग्रेस के खाते में एक सीट जाने का अनुमान है।

1 Jun 20248:16:08 PM
क्या क्लीन स्वीप कर पाएगी भाजपा?

गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भी कुछ ऐसे ही प्रदर्शन का अनुमान कई एग्जिट पोल ने लगाया है। 

1 Jun 20248:11:46 PM
गुजरात: इंडिया टीवी का एग्जिट पोल

  • भाजपा 26-26
  • कांग्रेस- 00

1 Jun 20248:08:01 PM
एक सीट पर पहले ही जीत चुकी भाजपा

सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। चार जून को 25 लोकसभा सीटों के परिणाम आएंगे।

1 Jun 20248:04:07 PM
न्यूज नेशन के सर्वे में भाजपा की जीत

न्यूज नेशन ने अपने सर्वे में गुजरात की सभी 26 सीटों पर भाजपा के जीतने का दावा किया है।

1 Jun 20247:51:03 PM
टाइम्सनाउ के सर्वे में भाजपा को 26 सीटें

टाइम्सनाउ के मुताबिक गुजरात में भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने जा रही है। पार्टी सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

1 Jun 20247:49:03 PM
2019 में भाजपा को मिले थे 62 फीसदी वोट

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। पार्टी को प्रदेश में 62 फीसदी वोट मिले थे। 

1 Jun 20247:43:07 PM
Gujarat Lok Sabha Election 2024: गुजरात में खुल सकता है कांग्रेस का खाता

आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 25 सीटों पर सफलता मिल सकती है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस के जीतने का अनुमान है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

1 Jun 20247:40:36 PM
आप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी कांग्रेस

दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा के अलावा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गुजरात में गठबंधन के तहत चुनाव लड़े हैं।

1 Jun 20247:32:09 PM
टीवी-9 के सर्वे में भाजपा की एकतरफा जीत

टीवी-9 के मुताबिक भाजपा गुजरात की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है।

1 Jun 20247:24:51 PM
तीसरे चरण में हुआ था मतदान

सात मई को गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर एक साथ तीसरे चरण में मतदान हुआ था। 

1 Jun 20247:16:52 PM
गुजरात में तीसरी बार भाजपा के क्लीन स्वीप का दावा

न्यूज 24 टुडे चाणक्या ने गुजरात में भाजपा की बंपर जीत का दावा किया है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को गुजरात की सभी 26 सीटों पर सफलता मिलने का अनुमान है।

1 Jun 20247:14:02 PM
गुजरात में किसे कितने फीसदी मिलेंगे वोट?

आजतक के मुताबिक गुजरात में एनडीए को 63 फीसदी और इंडी गठबंधन को 33 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

1 Jun 20247:07:17 PM
गुजरात: आज तक का सर्वे

भाजपा- 25
कांग्रेस- 01

1 Jun 20246:54:15 PM
पीएम मोदी का गढ़ है गुजरात

गुजरात पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गढ़ है। कांग्रेस पिछले कई चुनाव से यह गढ़ नहीं भेद पाई है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस-आप ने गठबंधन में चुनाव लड़ा है।

1 Jun 20246:47:19 PM
2014 में भाजपा को कितने फीसदी वोट मिले थे?

2014 में भाजपा को गुजरात में 59.01 फीसदी वोट मिले थे।

1 Jun 20246:42:46 PM
वलसाड में हुआ सबसे अधिक मतदान

2024 लोकसभा चुनाव में गुजरात की वलसाड लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 72.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

1 Jun 20246:37:46 PM
एक सीट पर कांग्रेस गठबंधन को मिल सकती कामयाबी

कांग्रेस-आप गठबंधन को गुजरात में एक सीट पर कामयाबी मिल सकती है। ऐसा अनुमान आजतक ने अपने सर्वे में लगाया है।

1 Jun 20246:32:23 PM
क्या भाजपा बचा पाएगी अपना गढ़?

गुजरात भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ है। इस बार इसमें विपक्ष सेंध लगा पाएगा या नहीं। इसका रुझान एग्जिट पोल में मिलेगा।

1 Jun 20245:33:32 PM
Gujarat Exit Poll Result: 2019 में इनके नाम सबसे बड़ी जीत

2019 में गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सीआर पाटिल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। पाटिल ने 6,89,668 मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी।

1 Jun 20245:23:58 PM
गांधीनगर से गृहमंत्री अमित शाह मैदान में

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। चार जून को फैसला आएगा।

1 Jun 20245:15:07 PM
शाम साढ़े छह बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल

 गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल जारी होंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us