Move to Jagran APP

Gopalganj Lok Sabha Election Result 2019: JDU के आलोक कुमार जीते

Gopalganj Lok Sabha Election Result 2019 गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से आलोक कुमार को जीत मिली है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 01:04 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:58 AM (IST)
Gopalganj Lok Sabha Election Result 2019: JDU के आलोक कुमार जीते
Gopalganj Lok Sabha Election Result 2019: JDU के आलोक कुमार जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Gopalganj Lok Sabha Election Result 2019: गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से आलोक कुमार सुमन जीत गए हैं। उन्हें 568150 मिले। वहीं राजद से सुरेंद्र राम को 281716 मत हासिल हुए। कुनाल किशोर विवेक को 36016 वोटों से संतोष करना पड़ा।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र से जनक राम का निर्वाचन हुआ। उन्हें 478773 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने डॉ ज्योति भारती को 286936 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 54.6 प्रतिशत वोट पड़े थे।

पश्चिम में उत्तरप्रदेश के देवरिया व कुशीनगर जनपद की सीमा से लगे तथा गंडक नदी के किनारे बसा गोपालगंज पूर्णत: खेती पर आधारित है। वर्ष 2009 से यह संसदीय क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। पूर्व में यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा। यहां वर्ष 1962 से 1977 तक लगातार चार बार कांग्रेस के द्वारिकानाथ तिवारी सांसद चुने गए। 1980 में कांग्रेस के नगीना राय सांसद बने। 2009 में जदयू के पूर्णमासी राम सांसद चुने गए। मोदी लहर में 2014 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के जनक राम सांसद चुने गए। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी का गोपालगंज गृह जनपद है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.