Lok Sabha Election 2019: हम दो और हमारे दो पर टिके हैं बाबूलाल : रघुवर
बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी हम दो हमारे दो पर टिकी है। एक कोडरमा व दूसरा गोड्डा से लड़ रहे हैं। उनके साथ न ही जनता है और न संगठन इसलिए महागठबंधन में शामिल हुए हैं।
By Edited By: Published: Thu, 02 May 2019 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 10:17 AM (IST)
गांडेय, जेएनएन। गांडेय के सर्कस मैदान में बुधवार को आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। कहा कि एक बार मधु कोड़ा के साथ गठबंधन कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर चार हजार रुपये का घोटाला किया। अब उन्हीं लोगों ने पुन: राज्य को लूटने के लिए महागठबंधन बनाया है।
बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी हम दो हमारे दो पर टिकी है। एक कोडरमा व दूसरा गोड्डा से लड़ रहे हैं। उनके साथ न ही जनता है और न संगठन इसलिए महागठबंधन में शामिल हुए हैं। सीएम ने गुरुजी व हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया कि नामधारी पार्टी के नेताओं ने केवल राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। इस मौके पर स्थानीय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र से इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को रिकार्ड वोटों से बढ़त दिलाई जाएगी। यह भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का संकल्प है। सीएम के समक्ष मुखिया हरि मंडल, गणेश हेंब्रम एवं यशोदा देवी ने भाजपा की सदस्यता ली। जमुआ के विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा, मेयर सुनील पासवान, उप मेयर प्रकाश सेठ, राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम प्रकाश, यदुनंदन पाठक, भरत लाल शर्मा, अशेश्वर ¨सह, प्रवीण चौधरी, भूषण वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष सरयू गोप, दिनेश वर्मा, महेंद्र राय, बालदेव राय, सुरेश चौधरी, राजकुमार रविदास समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें