Garhwal Lok Sabha Election Result 2019 Live: गढ़वाल से भाजपा के तीरथ सिंह रावत जीते
Garhwal Lok Sabha Election Result 2019 Live गढ़वाल के तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के तीरथ सिंह यादव कांग्रेस के मनीष कुमार और बसपा के शांति प्रसाद भट्टा हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Garhwal Lok Sabha Election Result 2019 Live: गढ़वाल के तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के तीरथ सिंह यादव 506980 वोट मिले। कांग्रेस के मनीष कुमार 204311 वोट मिले। बसपा के शांति प्रसाद भट्टा 1951 वोट मिले।
वर्ष 2014 में, उत्तराखंड राज्य में, गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भुवन चन्द्र खण्डूरी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 405690 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने हरक सिंह रावत को 184526 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 53.98 प्रतिशत वोट पड़े।
वीरों की धरती है गढ़वाल संसदीय सीट। बावन गढ़ों वाली यह सीट हिंदुओं के पवित्र तीर्थ बद्रीनाथ से शुरू होकर पवित्र धाम केदारनाथ के साथ ही सिक्खों के पवित्र हेमकुंड साहिब से होते हुए मैदान की ओर उतरती है और तराई में रामनगर व कोटद्वार पहुंचकर समाप्त होती है। हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे दिग्गज नेता देने वाली इस सीट पर 1991 से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व रहा है। दसवें लोकसभा चुनाव से लेकर 2014 में संपन्न 16वें लोकसभा चुनाव तक मात्र दो बार यह सीट भारतीय जनता पार्टी के हाथों से फिसली है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप