Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: मोदी की काट को अब प्रचार में डटेगा गांधी परिवार

उत्तराखंड में प्रचार के लिए गांधी परिवार के तीनों प्रमुख स्टार प्रचारकों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ हीप्रियंका गांधी को मैदान में उतारा जाएगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 01:26 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 01:26 PM (IST)
Loksabha Election 2019: मोदी की काट को अब प्रचार में डटेगा गांधी परिवार
Loksabha Election 2019: मोदी की काट को अब प्रचार में डटेगा गांधी परिवार

देहरादून, रविंद्र बड़थ्वाल। कांग्रेस अब प्रदेश में पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के प्रचार युद्ध में डट गई है। भाजपा की तैयारियों को देखते हुए कांग्रेस को यह भी भान है कि प्रचार के मोर्चे पर तनिक सी ढील रहने पर उसके लिए उलटफेर करना आसान नहीं होगा। भाजपा के सुपर स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार की काट के लिए प्रदेश कांग्रेस को सिर्फ गांधी परिवार पर ही भरोसा है। ऐसे में सभी पांच संसदीय सीटों पर चुनाव प्रचार में गांधी परिवार के तीनों प्रमुख स्टार प्रचारकों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को उतारा जाएगा। सभाएं कहां होनी हैं, इसे तय करने का जिम्मा सांगठनिक जिला इकाइयां को दिया गया है। 

loksabha election banner

कांग्रेस के सामने प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती मोदी लहर की काट है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद देश में बने माहौल के मद्देनजर भाजपा आक्रामक प्रचार शुरू कर चुकी है। खास बात यह है कि भाजपा ने अपने प्रचार को पार्टी की निचली इकाइयों यानी बूथ स्तर को ध्यान में रखकर मूर्त रूप दिया है। भाजपा की प्रचार रणनीति पर बारीकी से नजर रख रही कांग्रेस ने जवाबी रणनीति के तहत अपनी जिला सांगठनिक इकाइयों को अलर्ट किया है। कांग्रेस के वार रूम ने इस रणनीति को अंजाम दिया। पूरे प्रदेश में सांगठनिक जिला इकाईवार सम्मेलन तय किए गए हैं। 

इन सम्मेलनों में बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन सम्मेलनों में दो बिंदुओं पर खास फोकस होगा। सम्मेलन में क्षेत्रवार जनता में चर्चित और असरदार मुद्दों की सूचीबद्ध किया जाएगा, साथ में सांगठनिक जिला स्तर पर यह भी तय किया जाएगा की भाजपा को मात देने के लिए संसदीय सीटों के कौन से स्थान पर गांधी परिवार के सदस्यों की सभाएं आयोजित की जानी चाहिए। सांगठनिक जिलों की मांग पर ही राहुल गांधी, सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी की जनसभाएं या रोड शो आयोजित किए जाएंगे। 

इसके अलावा क्षेत्र विशेष की मांग को देखते हुए कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों को भी चुनाव प्रचार के मोर्चे पर लगाया जाएगा। वार रूम में तैयार इस रणनीति पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की मुहर लग चुकी है। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

यह भी पढ़ें: 18 साल बाद भी उत्तराखंड की स्थायी राजधानी एक अनसुलझा सवाल

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का आरोप, भाजपा ने नहीं किया राज्य के सैनिकों का सम्मान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.