Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: तस्‍वीरों में देखें, ऐसे नक्‍सलियों के गढ़ में जीता लोकतंत्र

Lok Sabha Election 2019. लोकसभा चुनाव को लेकर चतरा पलामू और लोहरदगा में लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 06:35 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 05:07 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: तस्‍वीरों में देखें, ऐसे नक्‍सलियों के गढ़ में जीता लोकतंत्र
Lok Sabha Election 2019: तस्‍वीरों में देखें, ऐसे नक्‍सलियों के गढ़ में जीता लोकतंत्र

रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - नक्‍सलियों के गढ़ में लोकतंत्र की परीक्षा हो रही है। यहां परीक्षार्थी के रूप में वोटर पूरे उत्‍साह से इसमें शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के चाैथे चरण में झारखंड की तीन सीटों चतरा, पलामू और लोहरदगा में का लोहरदगा में वोटिंग शुरू हो गई है। यहां सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की कतारें पोलिंग बूथों पर देखी जा रही हैं।

loksabha election banner

मतदाता बनने के बाद पहली बार मतदान करने पहुंचीं फर्स्‍ट वोटर।

चतरा संसदीय क्षेत्र के पांकी थाना क्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित ताल पंचायत के आबुन गांव में उत्साहित महिला वोटर चिलचिलाती धूप में मतदान करने को लेकर लाइन में लगी। नक्सल खौफ की वजह से इस गांव में अब तक कभी भी बूथ नहीं बनाए जाते थे। इस बार लोकसभा चुनाव में गांव में बूथ बनाए जाने से बेखौफ होकर मतदाताओं ने मतदान किया। दोपहर 12 बजे तक पांकी प्रखंड क्षेत्र मे 30% तक हुआ।

गढ़वा में बरडीहा के बूथ संख्या 101 पर एक जवान ने लाइन में खड़े युवक मुन्ना की पिटाई कर दी।

आदर्श मतदान केंद्र गुमला में कतारबद्ध महिलाएं।

भरनो बूथ नम्बर 180 में मतदान करते मतदाता। भवन की छत जर्जर है।

वोट डालने के बाद विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव। मतदान करते गुमला विधायक शिव शंकर उरांव।

मतदान के बाद बसपा के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता।

पलामू  में मतदान करने पहुंची 103 वर्षीय अंती कुंवर और लातेहार में  90 वर्षीय मदनमोहन सिंह।

लातेहार में मतदान करने जाते पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वैद्यनाथ राम व अन्य।

बिशुनपुर में मतदान करने के बाद राज्यसभा सांसद समीर उराँव और अशोक भगत।

लोहरदगा में मीडिया को राेकने के बाद कांग्रेस प्रत्‍याशी सुखदेव भगत से उलझते एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह।

गुमला पुगु स्थित सखी बूथ में महिला कर्मी।

लोहरदगा में उत्साह ऐसा रहा कि लोग मतदान शुरू होने से पहले से बूथ पर पहुंचने लगे। यहां कैमो महुआटोली स्थित बूथ में मतदाताओं की भीड़ सुबह से ही लगनी शुरू हो गई। लोहरदगा विस अंतर्गत 324 और विशुनपुर विस के अंश भाग में 104 समेत कुल 428 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए।

चतरा में वोट देने जाती एक विकलांग महिला।

जिले में 13 मॉडल मतदान केंद्र व नौ महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं चुनाव कार्य के लिए लोहरदगा जिले में 204 पीठासीन पदाधिकारी व मतदानकर्मी को रिजर्व के रूप में रखा गया है। लोहरदगा विस अंतर्गत 324 बूथों पर 238036 मतदाता और विशुनपुर विस के अंश भाग में 104 बूथों पर 68055 मतदाता समेत कुल 306091 वोटर चुनाव मैदान में उतरे 14 में से अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।

लोहरदगा में अपने परिवार के साथ वोट देने जाते सुखदेव भगत।

पलामू के जागोडीह में बूथ नंबर 249 पर पहली बार मतदान कराया जा रहा है।

इधर लोहरदगा में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर 3000 पुलिस के अधिकारी व जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसमें जिला पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ, आइआरबी, जैप, एसएसबी, सीआइएसएफ एवं होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। लोहरदगा में कांग्रेस प्रत्‍याशी सुखदेव भगत ने मत्स्य केंद्र स्थित बूथ पर अपनी पत्नी अनुपमा भगत, बेटा अभिनव सिद्धार्थ, शाश्वत सिद्धार्थ और अपनी भाभी चंद्रपति भगत के साथ मतदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.