Move to Jagran APP

पूर्व उप सेना प्रमुख सरथ चंद भाजपा में शामिल, बोले- देश को मजबूत नेतृत्‍व की जरूरत

पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्ट‍िनेंट जनरल (रिटा) सरथ चंद भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नेतृत्‍व से प्रेरित था इसीलिए भाजपा में शामिल हुआ।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:20 PM (IST)
पूर्व उप सेना प्रमुख सरथ चंद भाजपा में शामिल, बोले- देश को मजबूत नेतृत्‍व की जरूरत
पूर्व उप सेना प्रमुख सरथ चंद भाजपा में शामिल, बोले- देश को मजबूत नेतृत्‍व की जरूरत

नई दिल्‍ली, एजेंसी। पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्ट‍िनेंट जनरल (रिटा) सरथ चंद शनिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्‍य में देश को एक मजबूत नेतृत्‍व की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व से प्रेरित था, इसीलिए भाजपा में शामिल हुआ। भाजपा ने सेना के जवानों के लिए बहुत कुछ किया है।

loksabha election banner

 

सरथ चंद जून 1979 में गढ़वाल राइफल्स में नियुक्त हुए थे। वह पिछले साल 1 जून को भारतीय सेना के उप प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्‍होंने सेना में कमान के हर चरण में सक्रिय कॉम्‍बैट लीडर के तौर पर भूमिकाएं निभाई। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपने 39 साल के कॅरियर में देखा कि जितना भाजपा की सरकार ने सेना के लिए काम किया है उतना किसी और ने नहीं किया। एक पार्टी के तौर पर भाजपा किसी भी फौजी की पहली पसंद है। 

बता दें कि भाजपा आज अपना 39वां स्थापना दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज ट्वीट करके उम्‍मीद जताई है कि इस लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और देश की जनता भाजपा को एकबार फ‍िर अपना आशीर्वाद देगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.