Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: मैडम के बोल-'मोदी जरूरी, पीएन मजबूरी' से धनबाद में भाजपा की किरकिरी

धनबाद से चार बार सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रहीं भाजपा नेत्री प्रो. रीता वर्मा ने कहा है कि पीएन सिंह में योग्यता नहीं है। वह अयोग्य व्यक्ति हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 02:19 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 02:19 PM (IST)
LokSabha Election 2019: मैडम के बोल-'मोदी जरूरी, पीएन मजबूरी' से धनबाद में भाजपा की किरकिरी
LokSabha Election 2019: मैडम के बोल-'मोदी जरूरी, पीएन मजबूरी' से धनबाद में भाजपा की किरकिरी

धनबाद, जेएनएन। एन चुनाव अभियान के बीच धनबाद में भाजपा का विवाद खुलकर सामने आ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रीता वर्मा ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह को नकारा करार दिया है। साथ ही कहा है-मोदी जरूरी है, पीएन मजबूरी है। इसका भाजपा प्रत्याशी सिंह ने जवाब दिया है। दोनों के बीच वार-पलटवार से धनबाद में भाजपा की किरकिरी हो रही है। 

loksabha election banner

धनबाद से चार बार सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रहीं भाजपा नेत्री प्रो. रीता वर्मा ने कहा है कि पीएन सिंह में योग्यता नहीं है। वह अयोग्य व्यक्ति हैं। मैं भी चाैकीदार... कार्यक्रम का रविवार को बेकारबांध में प्रसारण के दाैरान भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह ने प्रो. वर्मा को जवाब दिया। कहा-बिना पीएन सिंह के नरेंद्र मोदी जरूरी कैसे हो सकते हैं। सिंह ने कहा कि जब तक वे सांसद नहीं चुने जाते मोदी पीएम कैसे बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है तो सोच समझकर दिया है। इसलिए भाजपा का हर प्रत्याशी जरूरी है।

बेकारबांध पॉलीटेक्निक मोड़ के पास स्थित ब्लेसिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन 500 कार्यकर्ताओं ने सांसद के साथ मैं भी चौकीदार कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सभी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। सांसद ने कहा कि कार्यक्रम से कार्यकर्ता उत्साहित हैं और वे भारी मतों से विजयी होंगे।

कार्यक्रम में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, फूलचंद मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जियाडा के स्वतंत्र निदेशक सत्येंद्र कुमार, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, सरिता श्रीवास्तव, रोहित लाल सिंह, विनोद महतो, धरणीधर मंडल, अजीत महतो, संजय झा, नितिन भट्ट, रामप्रसाद महतो, मानस प्रसून, विष्णु त्रिपाठी, मिल्टन पार्थ सारथी, अर्चना सिंह, अमलेश सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, अरुण झा, मोहन कुंभकार, रूपेश सिन्हा, रामदेव महतो, प्रो. एसके चोपड़ा, प्रीतपाल सिंह अजमानी, राज कुमार मंडल, दिलीप सिंह, सुरेश महतो, शैलेंद्र मंडल, अभिमन्यु कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी, दिलीप भारती, रति रंजन गिरि, विजय सिंह, आशा पांडेय, मुकेश पांडेय, नरेंद्र त्रिवेदी, सत्येंद्र मिश्रा, किरण सिंह, मौसम सिंह, उमेश सिंह, रामजी मिश्रा, सुप्रभात कुमार, मनीष पांडेय, विक्रांत उपाध्याय उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.