Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : कड़‍िया मुंडा का टिकट कटने पर अर्जुन मुंडा ने दी सफाई

Lok Sabha Election 2019. खूंटी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी के फैसले के तहत वह चुनाव लड़ रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 08:34 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 08:34 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : कड़‍िया  मुंडा का टिकट कटने पर अर्जुन मुंडा ने दी सफाई
Lok Sabha Election 2019 : कड़‍िया मुंडा का टिकट कटने पर अर्जुन मुंडा ने दी सफाई

चाईबासा, जागरण संवाददाता। खूंटी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी के फैसले के तहत वह चुनाव लड़ रहे हैं। कड़‍िया मुंडा का टिकट काटकर उन्हें प्रत्याशी घोषित किए जाने से समर्थकों में नाराजगी व भितरघात की आशंका संबंधी प्रश्न के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने एक निर्णय लिया है कि जिसकी आयु 75 से अधिक हो गई है, वे खुद चुनाव नहीं लडऩे के बारे में कहें।

loksabha election banner

पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वयं आगे आकर कहा कि हमें टिकट मिले या नहीं मिले, कोई फर्क नहीं पड़ता। हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। बकौल अर्जुन मुंडा, कडिय़ा मुंडा ने भी सबके सामने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हूं और पार्टी के आदेशानुसार काम करता रहूंगा। अर्जुन मुंडा ने कहा कि टिकट की घोषणा के समय उन्होंने भी पार्टी में कहा था कि अगर नीतिगत फैसला है तो वह कुछ नहीं कहेंगे, अन्यथा कडिय़ा मुंडा वरिष्ठ हैं, उनकी वरिष्ठता अनुभव देने वाली है। अगर नीतिगत नहीं है तो उन्हें चुनाव लडऩा चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.