चुनाव भूल फैशन शो में व्यस्त हुए पूर्व मंत्री नवेद मियां
एक ओर जहां चुनावी मौसम है और जनपद की सियासत उफान पर है वहीं पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली उर्फ नवेद मियां सबकुछ भूलकर कर फैशन शो में व्यस्त हैं।
रामपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां जोरों पर हैं, लेकिन पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां चुनावी मौसम में भी रैंप पर नजर आ रहे हैं। इंडिया मेकअप शो के मंच पर नवेद मियां की सक्रिय भागेदारी रही।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद बसपा छोड़कर क्रांगेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री नवेद मियां रामपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतने सक्रिय नजर नहीं आए। जितनी कि पार्टी के कार्यकताओं को उनसे उम्मीद थी।
दि डोम, एनएससीआई, मुंबई में शनिवार रात हुए इस शो में नवेद मियां रैंप पर नजर आए। देश और दुनिया के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट कार्यक्रम में मौजूद रहे। नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि राजघरानों की खूबसूरती रैंप शो के माध्यम से मंच पर लाने का कार्य स्योहारा की राजकुमारी चांदनी कुमारी ङ्क्षसह ने किया। शो में रामपुर के नवाब काजिम अली खां के अलावा कुंवरानी कामिनी ङ्क्षसह, राजकुमारी अनुष्का राजे घोरपडे, रानी अर्चना कुमारी ङ्क्षसह, कृतिका कुमारी, मृनाणिका मंजरी भंजदेव, अक्षिता मंजरी भंजदेव, यशोधरा ङ्क्षसह राणा, राजकुमारी अल्का रानी ङ्क्षसह, महाराज कुमार केतन शिवेन्द्र ङ्क्षसह गोहिल, कुमार रानी साहिबा निशा ङ्क्षसह गोहिल, राजकुमारी मेनका कुमारी मेहताब और भंवर जयदेव ङ्क्षसह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।