Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: पीएन सिंह सबसे बुजुर्ग, कीर्ति आजाद सर्वाधिक धनवान

Lok Sabha Election 2019. सिंहभूम में नौ प्रत्याशियों में चार स्नातकोत्तर एक एमबीए। चारों सीटों पर केवल साक्षर उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव। सिंहभूम की निर्दलीय पुष्पा सिंकू उम्र में सबसेछोटी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 08:08 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: पीएन सिंह सबसे बुजुर्ग, कीर्ति आजाद सर्वाधिक धनवान
Lok Sabha Election 2019: पीएन सिंह सबसे बुजुर्ग, कीर्ति आजाद सर्वाधिक धनवान

रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड में तीसरे चरण की चार सीटों पर चुनाव लड़ रहे 67 उम्मीदवारों में धनबाद के भाजपा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह सबसे बुजुर्ग हैं। वे 70 वर्ष के हैं। दूसरी तरफ, सिंहभूम से चुनाव लड़ रही निर्दलीय पुष्पा सिंकू सबसे छोटी महज 26 वर्ष की हैं। इन चारों सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में सबसे धनी धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद हैं।

prime article banner

इनके पास 8.40 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं पुष्पा सिंकू के पास महज 45 हजार रुपये हैं। पिछड़े संसदीय क्षेत्रों में शामिल सिंहभूम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां चुनाव लड़ रहे नौ प्रत्याशियों में चार स्नातकोत्तर तथा एक एमबीए हैं। चारों सीटों पर केवल साक्षर उम्मीदवार ही चुनाव लड़ रहे हैं। गिरिडीह में चुनाव लड़ रहे उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अमित जानी के विरुद्ध सबसे अधिक 11 मामले लंबित हैं। 

जमशेदपुर: कुल प्रत्याशी : 23
- सबसे अमीर : अशरफ हुसैन (बसपा) : पांच करोड़ 94 लाख दस हजार रुपये
- सबसे गरीब :  मलय कुमार महता (भाकपा माले रेड स्टार) : 98 हजार रुपये।
- सबसे अधिक उम्र : पानमनि सिंह (एसयूसीआइ-कम्युनिस्ट) - 62 वर्ष
- सबसे कम उम्र : कमर रजा खां (भारतीय पंचायत पार्टी) - 34 वर्ष

- सबसे शिक्षित : चंद्रशेखर महतो (पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया-डेमोक्रेटिक) : एमएससी (रसायन विज्ञान)
- सबसे कम पढ़ा-लिखे : शेख आखिरूद्दीन (जेकेपी-एन) : आठवीं पास
- सबसे अधिक  मामले : विद्युत वरण महतो (भाजपा)-पांच मामले (सभी राजनीतिक)
महिला प्रत्याशी :  चार 

सिंहभूम : कुल प्रत्याशी 09
- सबसे अमीर : गीता कोड़ा (कांग्रेस) - कुल संपत्ति 1 करोड़, 47 लाख, 39 हजार 640 रुपये
- सबसे गरीब : पुष्पा सिंकू (निर्दलीय) - कुल संपति : 45 हजार रुपये
- सबसे अधिक उम्र : कृष्णा मार्डी (झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान)-उम्र 62 वर्ष

- सबसे कम उम्र :  पुष्पा सिंकू (निर्दलीय)- उम्र 26 वर्ष
- सबसे शिक्षित : गीता कोड़ा (कांग्रेस) एमबीए
- सबसे कम शिक्षित : लक्ष्मण गिलुवा (भाजपा) 12वीं पास
- कुल महिला प्रत्याशी : 02
- सबसे अधिक आपराधिक मामले : कृष्णा मार्डी (झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान) 6 मामले लंबित 

गिरिडीह : कुल प्रत्याशी 15
- सबसे अमीर : जगरनाथ महतो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) : कुल संपत्ति 1 करोड़, 95 लाख, 70 हजार 591 रुपये
- सबसे गरीब : अहमद अंसारी - कुल संपत्ति 2 लाख 90 हजार
- सबसे अधिक उम्र : द्वारिका प्रसाद लाल (रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया) - 66 वर्ष

- सबसे कम उम्र:  सुनीता टुडू व सिम्मी सुमन (निर्दलीय) : 32 वर्ष
- सबसे शिक्षित : सिम्मी सुमन- इतिहास में स्नातकोत्तर, सुनीता टुडू व अमित जानी - एलएलबी
- सबसे कम पढ़े-लिखे : बहुजन समाज पार्टी के रसूल बक्स व अहमद अंसारी - सिर्फ साक्षर।
- महिला प्रत्याशी : 02
- सबसे अधिक अपराधिक मामले : उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अमित जानी- 11 मामले 

धनबाद : कुल प्रत्याशी  20
- सबसे अमीर : कीर्ति झा आजाद (कांग्रेस), कुल संपत्ति 8.40 करोड़
- सबसे गरीब : वरुण कुमार पासवान, निर्दलीय, 52 हजार रुपये
- सबसे अधिक उम्र : पशुपतिनाथ सिंह  (भाजपा) 70 वर्ष

- सबसे कम उम्र : 33 वर्ष
- सबसे अधिक शिक्षित : डॉ. केसी सिंहराज :  पीजी (होम्योपैथी चिकित्सक पटना मेडिकल कॉलेज)
- सबसे कम पढ़ा-लिखा : माधवी सिंह व उमेश पासवान (साक्षर)
- सबसे अधिक मामले : सिद्धार्थ गौतम (सभी आपराधिक मामले)
- महिला प्रत्याशी : 02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.