Move to Jagran APP

Jamshedpur, Jharkhand Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर में महतो और सोरेन में टक्कर, किसके हाथ लगेगी बाजी

जमशेदपुर सीट पर मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो और झामुमो के चंपई सोरेन के बीच ही है। दोनों पुराने साथी सियासी रण में एक दूसरे के खिलाफ नए पैतरे आजमा रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 11:27 AM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 02:00 PM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand Lok  Sabha Election 2019 :  जमशेदपुर में महतो और सोरेन में टक्कर, किसके हाथ लगेगी बाजी
Jamshedpur, Jharkhand Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर में महतो और सोरेन में टक्कर, किसके हाथ लगेगी बाजी

जमशेदपुर, जेएनएन। Lok  Sabha Election 2019 झारखंड की जमशेदपुर संसदीय सीट पर मुकाबले की तस्वीर तकरीबन पूरी तरह साफ है। यहां चुनाव मैदान में कुल 23 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं लेकिन मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो और झामुमो के चंपई सोरेन के बीच ही है। दोनों पुराने साथी सियासी रण में एक दूसरे के खिलाफ नए पैतरे आजमा रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा ने यहां अपनी पूरी ताकत लगाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा तो हुई ही है मुख्यमंत्री रघुवर दास का गृह क्षेत्र होने के कारण इस सीट पर उन्होंने भी पूरा समय दिया है। शहरी क्षेत्र में भाजपा की हवा दिखती है तो ग्रामीण क्षेत्रों में तीर धनुष की पकड़ को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। जमशेदपुर में शहरी मतदाताओं की संख्या करीब 7.11 लाख बताई जाती तो ग्रामीण वोटरों की संख्या 8.20 लाख है। यहां मुद्दों को दरकिनार कर राजनीतिक दल क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण साध अपनी नैया पार लगाने में जुटे हैं। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र का जातीय गणित किसी एक पक्ष में जाता नहीं दिखाई देता। यहां वोटों की एकजुटता और बिखराव का परिणाम पर असर पड़ेगा। संयोग की बात है कि दोनों प्रतिद्वंद्वी कभी एक ही दल में हुआ करते थे। 

प्रत्याशियों की सूची

  • भाजपा  विद्युत वरण महतो
  • झाममो  चंपई सोरेन
  • बहुजन समाज पार्टी  अशरफ हुसैन
  • झारखंड पार्टी  रंजीत कुमार सिंह
  • तृणमूल कांग्रेस  अजंना महतो
  • अमरा बंगाली  अंगद महतो
  • भाप्रपा  असजदुल्लाह इमरान
  • भापंपा  कमर रजा खान
  • पीपाआइं(डे.)  चंद्रशेखर महतो
  • सोयूसेंऑइं (क.)  पनमनी सिंह
  • कपाआइं(मा -ले)  मलय कु.महतो
  • राइट टू रिकाल पार्टी  महेश कुमार
  • अहिरा नेशनल पार्टी  सबिता कैबार्तो
  • झापा (नरेन)  शेख अखिर उदिन
  • अंरापाआइं  सुब्रत कुमार प्रधान
  • झापीपा सूर्य सिंह बेसरा
  • निर्दलीय  असित कुमार सिंह
  • निर्दलीय  दिनेश महतो
  • निर्दलीय  दीपक कुमार गिरी
  • निर्दलीय  राकेश कुमार
  • निर्दलीय  शैलेष कुमार सिंह
  • निर्दलीय  सरिता आंनद
  • निर्दलीय  मुबीन खान

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.