Move to Jagran APP

Fatehgarh Sahib Lok Sabha Election Result 2019 : फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह जीते

Fatehgarh Sahib Lok Sabha Election Result 2019 फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अमर सिंह विजयी रहे हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 06:39 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 03:19 PM (IST)
Fatehgarh Sahib Lok Sabha Election Result 2019 : फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह जीते
Fatehgarh Sahib Lok Sabha Election Result 2019 : फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Fatehgarh Sahib Lok Sabha Election Result 2019 Live : फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अमर सिंह 93,621 वोटों विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम विरोधी अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को शिकस्त दी। अमर सिंह को 4,10,388 और दरबारा सिंह गुरु को 4,10,388 वोट प्राप्त हुए। 1,41,969 वोटों के साथ लोक इंसाफ पार्टी के मनविंदर सिंह गियासपुरा तीसरे स्थान पर रहे। आप के बनदीप सिंह को मात्र 62,492 वोट ही मिले। 16वीं लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह खालसा ने जीत हासिल की थी।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, पंजाब राज्य में, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से हरिंदर सिंह खालसा का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 367293 वोट मिले थे। उनकी पार्टी आप है। उन्होंने साधु सिंह को 54144 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 73.81 प्रतिशत वोट पड़े थे।

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पंजाब के 13 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र सिखों की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। यहीं पर गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को सरहिंद के तत्कालीन फौजदार वजीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। उनका शहीदी दिवस आज भी यहां लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। फतेहगढ़ साहिब को गुरुद्वारों का शहर भी कहा जाता है। यहां का प्रमुख गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.