Faridkot Lok Sabha Election Result 2019: फरीदकोट में कांग्रेस के मो. सदीक विजेता
Faridkot Lok Sabha Election Result 2019 फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मोहम्मद सदीक ने जीत हासिल की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Faridkot Lok Sabha Election Result 2019 : फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मोहम्मद सदीक ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अकाली दल के गुलजार सिंह रणीके को 83,262 वोटों से शिकस्त दी। मोहम्मद सदीक को 4,17,936 और रणीके को 3,34,674 वोट मिले। 1,14610 वोटों के साथ आप के प्रो. साधु सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
वर्ष 2014 में पंजाब के फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से प्रोफेसर साधु सिंह का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 4,50,751 वोट मिले थे। उन्होंने परमजीत कौर को 1,72,516 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी शिअद थी। 2014 में कुल 70.95 प्रतिशत वोट पड़े थे।
फरीदकोट संसदीय क्षेत्र पंजाब का महत्वहपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इस संसदीय क्षेत्र में नौ विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। इसमें फरीदकोट विधानसभा सीट भी शामिल है। 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा चुनावों में इस सीट का गठन नहीं हुआ था। 1977 में यहां पहली बार लोकसभा निर्वाचन के लिए लोगों ने मतदान किया। यह क्षेत्र पंजाब के दक्षिण-पश्चिमी भाग में बसा हुआ है। जिला मुख्यालय होने के कारण यहां पर सभी बड़े प्रशासनिक कार्यालय हैं। गुरुद्वारा गोदरी साहिब और तिल्ला बाबा फरीद यहां के धार्मिक स्थालों में प्रमुख हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप