Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: भाजपा में एक शूटर, एक सेटर

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा को केवल दो लोग चला रहे हैं। उनमें एक शूटर है तो दूसरा सेटर। 2014 के चुनाव में काफी वादे किए थे लेकिन सारे अधूरे रहे।

By SunilEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 03:07 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 03:07 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: भाजपा में एक शूटर, एक सेटर
Lok Sabha Election 2019: भाजपा में एक शूटर, एक सेटर


धनबाद, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कड़ा प्रहार किया है। कांग्रेस नेता सहाय ने गुरुवार को यहां सोनोटेल होटल में प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को केवल दो लोग चला रहे हैं। उनमें एक शूटर है तो दूसरा सेटर। इस जोड़ी ने 2014 के चुनाव में काफी वादे किए थे, लेकिन सारे अधूरे रहे। अब वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आरोप लगा रहे हैं। इसका जवाब जनता चुनाव में देगी।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता सहाय ने कहा कि गुजरात के भ्रष्ट अधिकारियों का गिरोह दिल्ली में बैठा हुआ है। जो देश को लूटने का काम कर रहा है। सुबोधकांत ने कहा कि अब तक के सबसे फ्रॉड आदमी नरेंद्र मोदी हैं। जनता को जो सपने दिखाए वो पूरा नहीं हुआ। गैस के दाम कम नही हुए। रोजगार नहीं मिला। किसानों की आमदनी नही बढ़ी, काला धन वापस नही आया। ऐसे कई काम हैं जो अब तक नहीं हुए। 1971 में इंदिरा गांधी ने कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया था और अब मोदी सरकार उसे निजी हाथों में सौंप रही है। झारखंड में 19 लोग भूख से मर गए और 23 घटनाएं मॉब लिंचिंग की हुई हैं। सहाय ने दावा किया कि इस बार झारखंड में 12 मई को होने वाले छठे चरण के मतदान में भी महागठबंधन की जीत होगी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.