Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : मिश्रिख में 56.20% मतदान, सखी बूथ पर आधी आबादी ने दिखाया दम

सीतापुर की मिश्रिख लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान खामियां सिर चढ़कर बोली।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 09:08 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 10:10 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : मिश्रिख में 56.20% मतदान, सखी बूथ पर आधी आबादी ने दिखाया दम
Loksabha Election 2019 : मिश्रिख में 56.20% मतदान, सखी बूथ पर आधी आबादी ने दिखाया दम

सीतापुर, जेएनएन। महिला वोटरों के लिए मिश्रिख कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने सखी बूथ पर आधी आबादी ने दम दिखाया। सुबह के समय मतदान के लिए बूथ पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी। हालांकि, दोपहर में लाइन तो नजर नहीं आई, लेकिन वोट करने का सिलसिला रुका नहीं। मिश्रिख लोक सभा सीट पर शाम 6 बजे तक 56.20 फीसद मतदान हुआ। जबकि शाम पांच बजे तक बिलग्राम मल्लावां में 49, बालामऊ में 48, संडीला में 50.8 फीसद कुल 49.26 फीसद वोट पड़े। वहीं, देखा जाए तो 2014 के चुनाव का रिकार्ड टूटने की कगार पर पहुंच गया है। पिछले चुनाव में हरदोई में 56 फीसद वोट पड़े थे। अभी एक घंटा का मतदान बाकी है। जिसमें 56 या उससे अधिक पहुंच जाने की उम्मीद है।

loksabha election banner

दोपहर 12 बजे तक 41 फीसद मतदान 
मिश्रिख लोकसभा सीट पर सुबह से ही मतदान का फीसद बढ़ता रहा। 6.30 बजे से नौ बजे के बीच 8.70 फीसद मतदान हुआ था। वहीं, जैसे जैसे धूप बढ़ी मतदान का फीसद भी बढ़ता गया। 11 बजे तक मिश्रिख में 21.16 फीसद वोट पड़ गए। दोपहर 12 बजे तक सखी बूथ पर 511 कुल महिला मतदाताओं के सापेक्ष 160 महिलाएं अपने मत का प्रयोग कर चुकी थीं। सखी बूथ पर वोट करने आई आधी आबादी तो उत्साहित दिखाई दी, लेकिन प्रशासन की तैयारियां दम तोड़ती नजर आई। बूथ पर मतदाता तो दूर कार्मिकों को भी पेयजल नहीं मिला था। संसदीय क्षेत्र मिश्रिख के विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां में 40 बालामऊ 40 एवं संडीला में 41 फीसद और कानपुर नगर बिल्हौर में 43 एवं सीतापुर के मिश्रिख में 41 फीसद मतदान हुआ।

एक बजे तक 32 फीसद हुआ मतदान
वहीं, एक बजे तक मिश्रिख लोक सभा क्षेत्र में आने वाली हरदोई की संडीला विधान सभा में 33.7, बालामऊ में 32.5 और बिलग्राम मल्लावां में 31 फीसद वोट पड़े। अब मतदान का फीसद बढ़ता ही जा रहा है।

आदर्श बूथों पर  पानी की किल्लत
मिश्रिख कस्बे में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के चार बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया था। बूथों पर छाया के लिए टेंट, गुब्बारे आदि लगाए गए। लेकिन पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। दोपहर 12:30 बजे कुछ मतदाता वोट डाल रहे थे। मतदान कार्मिक पीने के पानी का इंतजार कर रहे थे।


ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी से विवाद 
मिश्रिख लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान खामियां सिर चढ़कर बोली। कई जगहों पर ईवीएम ही नहीं चल पाई, तो कई जगहों पर बूथ बदलने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। बीहट बीरम के बूथ संख्या 44 की  मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने मतदान शुरू नहीं हो सका। विधानसभा मिश्रिख के मडारी बूथ संख्या 383 पर 7:15 बजे तक मतदान शुरू नही हो सका। कार्मिक विविपैट पर्ची मिलान में जुटे नजर आये।  औरंगाबाद बूथ संख्या 199 मशीन ख़राब होने के चलते मतदान शुरू नहीं हो सका। 

संत समाज ने मतदान में लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
88 हजार ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य में संत समाज ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नैमिष के बूथों पर विभिन्न आश्रमों के संत आज पूजा पाठ के बाद सबसे पहले वोट डालने गए। ललिता देवी मंदिर के निकट बने बूथ से वोट डालकर निकले संतों ने कुछ यूं दिखाई मतदान की स्याही।

मतदान केंद्राेें पर तैनात पुल‍िस वालेे भी मतदाताओं की सहायता करने में पीछे नही रहे।

बूथ बदलने को लेकर विरोध 
उधर, बूथ संख्या 210 और 211 कुनेरा में बूथ बदलने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना था कि पहले बूथ गांव के विद्यालय में बनता था। अब गांव से दूर विद्यालय में बना। इसके चलते ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसने सूरज वैश्य, नीरज विमल, अरुण शर्मा, राजेश त्रिवेदी को हिरासत में ले लिया।

सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित संस्कृत पाठशाला पोलिंग बूथ पर मतदान को लेकर दिखा उत्साह। 

263 मतदान केंद्रों के 417 बूथों पर हो रहा है मतदान
पुराने रिकाॅर्ड पर गौर फरमाएं तो हर चुनाव में यहांं वोट‍िंंग का नया रिकार्ड बना रहा है। वर्ष 2014 में करीब 61 फीसद मतदान हुआ था। वहीं 2017 में मतदान की घड़ी आई तो यहां करीब दो फीसद अधिक वोट पड़े। इसी वजह से विस चुनाव में यह आंकड़ा करीब 63 फीसदी के करीब पहुंच गया था। 

एक नजर में मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र

  • कुल मतदाता                    - 352375
  • पुरुष मतदाता                   - 191744
  • महिला मतदाता                   - 160609
  • अन्य मतदाता                    - 22
  • सेक्टर                         - 35
  • मतदान केंद्र                     - 263
  • बूथ                           -  417
  • क्रिटिकल मतदान केंद्र              - 9
  • वल्नरेविल मतदान केंद्र             - 9
  • वेबकास्ट‍िंंग बूथ                  - 41
  • मतदान कार्मिक 
  • पोल‍िंंग पार्टी                - 460
  • मतदान कार्मिक             - 1840
  • महिला कार्मिक             - 466
  • बनाए गए काउंटर           - 8
  • ईवीएम, वीवीपैट वितरण टेबल  -14
  • एक टेबल पर बूथों की संख्या  -30 

ये हैं आदर्श बूथ

  • बूथ संख्या  147  - विकास खंड संदना
  • बूथ संख्या  367  - जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर एक मिश्रिख 
  • बूथ संख्या  368  - जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर दो मिश्रिख 
  • बूथ संख्या  369  - जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर तीन मिश्रिख 
  • बूथ संख्या  370  - जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर चार मिश्रिख 
  • बूथ संख्या  336  - प्राथमिक विद्यालय बरमी
  • बूथ संख्या  268  - प्राथमिक विद्यालय कुतुबनगर कमरा नंबर एक
  • बूथ संख्या  346  - प्राथमिक विद्यालय करमसेपुर
  • बूथ संख्या  347  - प्राथमिक विद्यालय करमसेपुर

सखी बूथ

  • बूथ संख्या 365 - कन्या प्राथमिक विद्यालय मिश्रिख
  • लोकसभा 2014 में मतदान प्रतिशत  - 61.3
  • विधानसभा 2017 में मतदान प्रतिशत- 63.61

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.