Move to Jagran APP

Etha Election Result 2019: भाजपा के राजवीर जीते, गठबंधन की करारी हार

545297 वोट पाकर राजवीर सिंह फिर बने एटा के सांसद। वोटों में इजाफे के बावजूद प्रतिष्ठापूर्ण जंग में हारे देवेंद्र।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:43 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 09:39 PM (IST)
Etha Election Result 2019: भाजपा के राजवीर जीते, गठबंधन की करारी हार
Etha Election Result 2019: भाजपा के राजवीर जीते, गठबंधन की करारी हार

एटा, जागरण संवाददाता। मोदी लहर की लहर पर सवार होकर राजवीर सिंह ने पिछले लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहरा दिया। 5.45 लाख वोट हासिल कर एटा लोकसभा सीट पर भगवा परचम लहराया और दोबारा एटा के सांसद बन गए हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव पिछले चुनाव की अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन करके भी भाजपा की लहर से पार न पा सके।

loksabha election banner

एटा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांच विधानसभा हैं। एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्र की गणना एटा की मंडी समिति में कराई गई। जबकि ाकासगंज, पटियाली और अमांपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कासगंज स्थित मंडी समिति में हुई। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के पहले राउंड से ही राजवीर सिंह ने बढ़त बना ली। यह बढ़त समय बढऩे के साथ अगले चक्रों में और बढ़ती गई। दोपहर बाद रुझान मजबूत होना शुरू हुए, जिनमें भाजपा की जीत का संदेश मिलने लगा। शाम होने तक मतगणना पूरी हुई तो भाजपा के खाते में 545297 वोट आए। ये पिछले विधानसभा चुनाव में मिले मतों से करीब तीन फीसद ज्यादा थे। वहीं, गठबंधन को 422219 वोट हासिल हुए। पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इसमें करीब 13 फीसद मतों का इजाफा हुआ। यह प्रदर्शन शानदार रहा। लेकिन देवेंद्र सिंह अपनी हार नहीं बचा सके। वे 123078 मतों के अंतर से परास्त हो गए और राजवीर सिंह के सिर पर फिर से ताज सज गया।

शुरुआती चक्रों में कश्मकश भरा रहा मुकाबला

अंतिम नतीजों में भले ही जीत का अंतर बड़ा लग रहा है। लेकिन जब मतगणना शुरू हुई तो मुकाबला कश्मकश भरा था। शुरू के लगभग दर्जन भर राउंड तक देवेंद्र सिंह कड़ी टक्कर दे रहे थे। खासतौर से कासगंज जिले की विधानसभाओं से आने वाले नतीजों में उनकी स्थिति मजबूत थी और भाजपाई खेमे में बेचैनी बढ़ा रही थी। हालांकि, जब राउंड आगे बढ़े तो भाजपा की बढ़त का सिलसिला बढ़ता गया और अंतर घटता गया। जिससे भाजपाइयों की मुस्कान लंबी होती गई।

एटा लोकसभा- 2019
राजवीर सिंह, भाजपा- 545297 वोट (विजयी)
देवेंद्र सिंह यादव, सपा- 422219 वोट
सूरज सिंह शाक्‍य, ज‍नधिकारी पार्टी- 5126 वोट

ये थे प्रत्याशी

राजवीर सिंह- भाजपा

कुं. देवेंद्र सिंह यादव- सपा-बसपा गठबंधन

सूरज सिंह शाक्य- जन अधिकारी पार्टी

डा. रश्मि यादव- प्रसपा

अतर सिंह- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

अनुज कुमार- सुभासपा

आनंद प्रकाश राजपूत- राष्ट्रीय बैकवर्ड पार्टी

नरेश चंद्र- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

भरत सिंह- राष्ट्रीय क्रांति पार्टी

इंद्रपाल- राष्ट्रीय सूर्य प्रकाश पार्टी

पार्वती नंदन- राष्ट्रीय भारतीय जन-जन पार्टी

अशोक कुमार- निर्दलीय

सतेंद्र कुमार पंडा- निर्दलीय

हरिओम- निर्दलीय 

विधानसभा क्षेत्र

एटा सदर, मारहरा, कासगंज सदर, अमांपुर, पटियाली

वर्ष 2014 का चुनाव

कुल वोटर- 1544708

कुल पड़े वोट- 59.66 फीसद

जीते- राजवीर सिंह, ( भाजपा)-51 फीसद

हारे- देवेंद्र सिंह, ( सपा)-29.57 फीसद 

लोकसभा चुनाव 2019

कुल मतदाता- 12.35 लाख

कुल विधानसभा- चार

कुल लोकसभा क्षेत्र- तीन

मतदान का आंकड़ा

जलेसर- 1.91 लाख- 66.10 फीसद

मारहरा- 1.94 लाख- 65.44 फीसद

एटा सदर- 1.92 लाख- 60.15 फीसद

अलीगंज- 1.95 लाख- 59.46 फीसद

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.