Move to Jagran APP

Etawah Lok Sabha Election Result 2019: इटावा से भाजपा के राम शंकर भारी अंतर से चुनाव जीते

Etawah Lok Sabha Election Result 2019 इटावा सीट पर भाजपा के राम शंकर कठेरिया विजेता बने हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के कमलेश कुमार दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 03:58 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 07:11 PM (IST)
Etawah Lok Sabha Election Result 2019: इटावा से भाजपा के राम शंकर भारी अंतर से चुनाव जीते
Etawah Lok Sabha Election Result 2019: इटावा से भाजपा के राम शंकर भारी अंतर से चुनाव जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Etawah Lok Sabha Election Result 2019: इटावा लोकसभा सीट पर भाजपा के राम शंकर कठेरिया सर्वाधिक 522119 वोट पाकर विजेता बने हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के कमलेश कुमार 457682 वोटों के साथ दूसरे स्‍थान पर हैं। कांग्रेस के अशोक कुमार दोहरे 16570 वोटों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, इटावा लोकसभा क्षेत्र से अशोक कुमार दोहरे का निर्वाचन हुआ। उन्हें 439646 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने प्रेमदास कटारिया को 172946 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 55.05 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

मध्य उत्तर प्रदेश में चंबल और यमुना के दोआब में स्थित इटावा जनपद की पहचान समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव की कर्मस्थली के रूप में की जाती है। वर्ष 1967, यानी मुलायम सिंह यादव ने जब से राजनीति में कदम रखा तब से यह जनपद प्रदेश की राजनीति में खासा रसूख रखता है। मुलायम सिंह यादव सात बार जसवंतनगर विधान सभा सीट से विधायक चुने गये उसके बाद उनके भाई शिवपाल सिंह यादव चार बार।

इसका असर रहा और यहां संसदीय सीट पर सपा का ही कब्जा रहा।1998 में भाजपा की सुखदा मिश्र सांसद रही और अब अशोक दोहरे हैं। बाकी जनता पार्टी या सपा का ही कब्जा रहा। कांग्रेस के जनक एओ ह्यूम भी यहां के जिला कलक्टर रहे हैं। मुख्यत: यहां पर कृषि पर ही आधारित जनजीवन है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.