Move to Jagran APP

Etah Lok Sabha Election Result 2019: एटा सीट पर भाजपा के राजवीर सिंह ने सपा के देवेंद्र को हराया

Etah Lok Sabha Election Result 2019 एटा लोकसभा सीट से भाजपा के राजवीर सिंह 545348 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। सपा के देवेंद्र सिंह यादव दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 04:09 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:59 PM (IST)
Etah Lok Sabha Election Result 2019: एटा सीट पर भाजपा के राजवीर सिंह ने सपा के देवेंद्र को हराया
Etah Lok Sabha Election Result 2019: एटा सीट पर भाजपा के राजवीर सिंह ने सपा के देवेंद्र को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। Etah Lok Sabha Election Result: एटा लोकसभा सीट से भाजपा के राजवीर सिंह 545348 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के देवेंद्र सिंह यादव 422678 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, एटा लोकसभा क्षेत्र से राजवीर सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 474978 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने देवेंद्र सिंह यादव को 201001 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 58.72 प्रतिशत वोट पड़े।

prime article banner

एटा लोकसभा क्षेत्र तुलसी, खुसरो की सरजमीं है। इस सीट ने सांसदों को कई बार चुने जाने का मौका दिया। भाजपा सांसद महादीपक सिंह शाक्य ऐसे लोकसभा प्रतिनिधि रहे जिन्होंने निरंतर छह चुनाव जीते और एक तरह से इस सीट पर एकाधिकार सा कर लिया था। इस सीट पर सबसे पहले कांग्रेस, फिर भाजपा और फिर सपा का कब्जा रहा है।

बहुजन समाज पार्टी को इस सीट पर कभी कामयाबी नहीं मिली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने वर्ष 2009 में इसी सीट पर चुनाव लड़ा था और वे जीते। इसके बाद वर्ष 2014 में कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह सांसद बने। कृषि बाहुल्य इस क्षेत्र में राजनीति बार-बार उतार-चढ़ाव लेती रही है।

एटा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत एटा जिले की सदर, मारहरा और कासगंज जनपद की सदर, अमांपुर, पटियाली विधानसभाएं आती हैं। इन सभी सीटों पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी का पत्ता साफ कर दिया और सभी सीटों पर कमल खिलाया। वर्ष 2016 में एटा से चुने गए एमएलसी रमेश यादव विधान परिषद के सभापति बने।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.