Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: क्‍या 9वीं बार संसद पहुंच पाएंगे शिबू सोरेन, जानें संताल का हाल

Lok Sabha Election 2019. आखिरी चरण में संताल परगना की तीन सीटों पर 22 से नामांकन शुरू होगा। यहां 29 अप्रैल तक नामजदगी के पर्चे भरे जाएंगे। 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 03:50 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 03:50 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: क्‍या 9वीं बार संसद पहुंच पाएंगे शिबू सोरेन, जानें संताल का हाल
Lok Sabha Election 2019: क्‍या 9वीं बार संसद पहुंच पाएंगे शिबू सोरेन, जानें संताल का हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव के तहत संताल परगना की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में 22 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। झारखंड में इसी के साथ अंतिम चरण की इन तीनों सीटों पर नामांकन शुरू हो जाएगा। इनमें से दो सीटें राजमहल और दुमका एसटी के लिए आरक्षित हैं जबकि गोड्डा सामान्य सीट है। लोकसभा चुनाव में संताल परगना की ये तीनों सीटें काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

loksabha election banner

इन सीटों में दो सीटें राजमहल और दुमका ऐसी हैं, जहां भाजपा का पिछले चुनाव में विजयी पताका नहीं फहर सका था। दोनों सीटें झामुमो के खाते में चली गई थी, जबकि अन्य 12 सीटों पर भाजपा ने जबर्दस्त कब्जा कर लिया था। अब लोगों की निगाहें राजमहल और दुमका सीट पर होंगी।

दुमका से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन इस बार भी स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। देखना है कि वे नौवीं बार संसद पहुंच पाते हैं या नहीं। दूसरी तरफ, सियासी लड़ाई में संताल की एक और सीट गोड्डा भी मायने रखती है। महागठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे में झारखंड विकास मोर्चा ने इस सीट को प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था। यहां वर्तमान सांसद निशिकांत दूबे और झाविमो के महासचिव प्रदीप यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी। 

तीनों सीटों पर प्रमुख प्रत्याशी
राजमहल
विजय हांसदा : झामुमो
हेमलाल मुर्मू : भाजपा

दुमका
शिबू सोरेन : झामुमो
सुनील सोरेन : भाजपा

गोड्डा
निशिकांत दुबे : भाजपा
प्रदीप यादव : झाविमो 

कब क्या होगा?
अधिसूचना जारी होने की तिथि : 22 अप्रैल
नामांकन की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि : 30 अप्रैल
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि  : 2 मई
मतदान की तिथि : 19 मई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.