विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2019: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को चुनाव आयोग का नोटिस

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 16 Apr 2019 05:35 PM (IST)

Gajendra Singh Shekhawat. चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Lok Sabha Elections 2019: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को चुनाव आयोग का नोटिस
Lok Sabha Elections 2019: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को चुनाव आयोग का नोटिस

नई दिल्ली, एएनआइ। राजस्थान के पोखरण में गत 14 अप्रैल को अधिकारियों को धमकी देकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

गौरतलब है कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर लोकसभा सीट के क्षेत्र पोखरण में एक चुनावी सभा में कथित तौर पर स्थानीय अधिकारियों को प्रदेश में सत्ता वापस आने पर उल्टा लटकाने की धमकी दी थी।

उनके मुताबिक, सभी अधिकारियों की जन्मपत्री उनके पास है। ये चुनाव मेरा आखिरी चुनाव नहीं है। प्रदेश में सत्ता में लौटने के बाद इन अधिकारियों को उल्टा नहीं लटका दिया तो मेरा नाम गजेंद्र सिंह शेखावत नहीं।

राजस्थान की 25 लोकसभा 25 सीटों में जोधपुर सीट से गजेंद्र सिंह शेखावत फिर से मैदान में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। पंकज चौधरी की पत्नी मुकुल चौधरी जोधपुर से बसपा प्रत्याशी हैं।