Lok Sabha Election 2019: केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा फंसे, आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट तलब
Lok Sabha Election 2019. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने आइआइएम के दीक्षा समारोह में पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगने के बयान पर मुश्कें कस ली हैं।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 07:25 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 07:30 AM (IST)
रांची, जासं। Lok Sabha Election 2019 केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने की पूरी रिपोर्ट राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने मांगी है। उपायुक्त से इस मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति देने को कहा है। उपायुक्त से आइआइएम रांची के दीक्षा समारोह के आमंत्रण कार्ड और संस्थान की ओर से जयंत सिन्हा को भेजे गए आमंत्रण पत्र की कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सभी दस्तावेज यथाशीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।
जानकारी हो कि जयंत सिन्हा आठ मार्च को आइआइएम रांची के दीक्षा समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए वहां मौजूद छात्रों से अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद देने का आग्रह किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें