Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: संताल में थम गया चुनाव प्रचार, 19 को मतदान, भाजपा और महागठबंधन के बीच टक्कर

दुमका से झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। वे जीते तो नाैवीं बार सांसद बनेंगे। उन्हें कांग्रेस झाविमो और राजद का समर्थन प्राप्त है।

By mritunjayEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 09:20 AM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 05:50 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: संताल में थम गया चुनाव प्रचार, 19 को मतदान, भाजपा और महागठबंधन के बीच टक्कर
Lok Sabha Election 2019: संताल में थम गया चुनाव प्रचार, 19 को मतदान, भाजपा और महागठबंधन के बीच टक्कर
दुमका, जेएनएन। लोकसभा चुनाव- 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार शाम प्रचार अभियान थम गया। इस चरण में 19 मई को झारखंड के संताल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीट-दुमका, गोड्डा और राजमहल के लिए मतदान होगा। तीनों सीटों पर भाजपा और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है।

दुमका से झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। वे जीते तो नाैवीं बार सांसद बनेंगे। उन्हें कांग्रेस, झाविमो और राजद का समर्थन प्राप्त है। उन्हें भाजपा के सुनील सोरेन टक्कर दे रहे हैं। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में झामुमो के विजय हांसदा और भाजपा के हेमलाल मुर्मू के बीच कांटे की टक्कर है। इसी तरह गोड्डा लोकसभा सीट पर भाजपा के निशिकांत दुबे और झाविमो के प्रदीप यादव के बीच सीधी लड़ाई है। 2014 के चुनाव में तीन में भाजपा के खाते में सिर्फ गोड्डा सीट आई थी। जबकि दुमका और राजमहल पर झामुमो की जीत हुई थी।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.