विवादित बयान पर हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती को चुनाव आयोग ने दी चेतावनी
Satpal satti. हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को विवादित बयानबाजी के बाद चुनाव आयोग ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 04:40 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 06:40 PM (IST)
मंडी, जेएनएन। हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को विवादित बयानबाजी पर निर्वाचन आयोग ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है। निर्वाचन अधिकारी मंडी ने एडवाइजरी जारी कर शब्दों के चयन व भाषा पर संयम रखने की बात कही है। सतपाल सत्ती ने मंडी में जनसभा के दौरान पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने वालों की बाजू काटने की चेतावनी दे डाली थी।
इसके बाद कांग्रेस ने मामले की निर्वाचन विभाग से शिकायत की थी। लेकिन निर्वाचन विभाग ने महज चेतावनी देकर छोड़ दिया है। इससे पहले भी सत्ती की जुबान फिसली थी, जिसके बाद उनके दो दिन प्रचार करने पर प्रतिबंध लग गया था। उन्होंने सोलन के नालागढ़ में मंच से एक फेसबुक पोस्ट पढ़ दी थी, जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें