East Delhi Lok Sabha Election Result 2019: पूर्वी दिल्ली ने गौतम गम्भीर को बनाया विजेता, मिले 696156 वोट
East Delhi Lok Sabha Election Result 2019 क्रिकेट से सियासत में कदम रखने वाले गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से 696156 वोट पाकर जीत हासिल कर ली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। East Delhi Lok Sabha Election Result 2019: क्रिकेट से सियासत में कदम रखने वाले गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से 696156 वोट पाकर जीत हासिल कर ली है। भाजपा के गौतम गंभीर ने 3.9 लाख वोटों से आतिशी को हराया है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली दुसरे स्थान पर रहे और उन्हें 304934 वोट मिले। और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी तीसरे स्थान पर रहीं। दिल्ली की जनता ने उन्हें 219328 दिए।
वर्ष 2014 में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली राज्य में, पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से महेश गिरी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 572202 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने राजमोहन गांधी को 190463 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी आप थी। 2014 में कुल 65.41 प्रतिशत वोट पड़े।
पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह प्रशासनिक जिला है। इस संसदीय क्षेत्र में कोंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर समेत दस विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह इलाका उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले और गौतम बुद्ध नगर जिले से घिरा हुआ है। इस क्षेत्र में संजय झील पर्यटकों के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस इलाके में गांधी नगर मार्केट, लक्ष्मी नगर मार्केट, क्रॉस रिवर मॉल, V3S मॉल यहां के प्रमुख शॉपिंग सेंटर हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप