Move to Jagran APP

पहले वादों पर चुनाव लड़ते थे, इस बार उपलब्धियों के साथ मैदान में उतरेंगे : मनोहरलाल

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। पहले हमने वादों पर चुनाव लड़ा था, लेनिक इसक बार उपलब्धियों पर मैदान में जाएंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 09:28 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 10:29 AM (IST)
पहले वादों पर चुनाव लड़ते थे, इस बार उपलब्धियों के साथ मैदान में उतरेंगे : मनोहरलाल
पहले वादों पर चुनाव लड़ते थे, इस बार उपलब्धियों के साथ मैदान में उतरेंगे : मनोहरलाल

रोहतक, जेएनएन। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में फिर एक बार मोदी सरकार लाने और 400 सीटें हासिल करने के लक्ष्य के साथ लोकसभा चुनाव में उतरना है। रोहतक सहित हरियाणा की सभी दस सीटों को जीतने में आप सभी को सहयोग करना होगा। भाजपा पहले वादों पर चुनाव लड़ती थी, लेकिन इस बार उपलब्धियों के साथ मैदान में उतरेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री पुराना शुगर मिल मैदान में आयोजित कलानौर हलके की जनविश्वास रैली को संबोधित कर रहे थे। इस रैली के माध्यम ने भाजपा ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। मनोहर लाल ने कहा कि 2014 में जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो भ्रष्टाचार चरम पर था और अपराध का बोलबाला था। हमने व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ कार्य करते हुए नौकरियों में पारदर्शिता लागू की। ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई, इससे हजारों शिक्षकों को बिना किसी रिश्वत के मनमाफिक स्थानों पर भेजा गया। पूर्व की सरकारों में खुद को या अपने चेहेतों को फायदा पहुंचाने का काम किया जाता था।

 प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का बच्चा है दीपेंद्र हुड्डा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद पुत्र पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा सीट से प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का बच्चा दीपेंद्र हुड्डा पिछले 15 साल से सांसद है। जब वह पहली बार जीता, तब उसके बापू सांसद थे, दूसरी और तीसरी बार जीते तब भी बापू सीएम थे। मगर इस बार न बापू सांसद हैं और न मुख्यमंत्री। अबकी बार जनता के हाथ में सबकुछ है।

सीएम ने सांसद दीपेंद्र को टारगेट करते हुए कहा कि उन्होंने अपने चहेते लोगों को फायदा पहुंचाया था, जो उनके इर्द-गिर्द घूमते हैं। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि रोहतक लोकसभा चुनाव में भी जींद जैसा करिश्मा करके दिखाए। उनके जीवन को सुखी बनाने की गारंटी भाजपा सरकार की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अगले माह चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी और हम सबके लिए परीक्षा की घड़ी है, इसलिए जागरूक रहने की जरूरत है।

कहा- रोहतक को जलाने वालों को सिखाना होगा सबक

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उन लोगों को सबक सिखाने का काम करें, जिन्होंने रोहतक को जलवाया था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रोहतक को जलवाया, उन्हीं लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए जाति के नाम पर समाज को भिड़वाने का भी काम किया।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बसपा के गठबंधन को बताया अवसरवादिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल राजनीति में होने वाले गठजोड़ हताशा और भय के कारण हो रहे हैं। यह अवसरवादिता के गठबंधन हैं। इनका जनहित से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा की नीतियों व बढ़ते जनाधार से विपक्षी पार्टियों में डर है। 1971 में इमरजेंसी के दौरान जो गठबंधन हुआ था, वह कांग्रेस सरकार की ज्यादतियों के कारण हुआ था। जनता की समस्याओं को लेकर गठबंधन करने में कोई बुराई नहीं है।

3200 गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बिजली निगम 27 हजार करोड़ के घाटे में चल रहा था। हमने बिल निपटान योजना के तहत न केवल भुगतान कराया, बल्कि कंपनियों को फायदे में पहुंचाने का काम किया। अभी हम 6500 गांव में 3200 गांव में भी 24 घंटे बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव में 24 घंटे बिजली पहुंचाने का है।

न मोदी का परिवार, न योगी का और यही हाल मनोहरलाल का

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नोट बंदी व जीएसटी के बाद जनता ने जमकर पैसा दिया है और सरकार आपका पैसा आपके ऊपर ही खर्च कर रही है। न मोदी का परिवार है, न योगी का और यही हाल मनोहर लाल का है। इसलिए उनका एकमात्र लक्ष्य जनता की सेवा करना है। मुख्यमंत्री कलानौर रैली के बाद रोहतक चीनी मिल पहुंचे और किसानों से बातचीत की। किसानों ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.