Move to Jagran APP

Allahabad Lok Sabha Election 2019 : जानिए इलाहाबाद संसदीय सीट पर कौन जीता और किसे मिली मायूसी

लोकसभा के इलाहाबाद संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी डॉक्‍टर रीता बहुगुणा जोशी को रिकार्ड जीत मिली। वहीं गठबंधन के सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल दूसरे नंबर पर रहे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 01:54 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 01:54 PM (IST)
Allahabad Lok Sabha Election 2019 : जानिए इलाहाबाद संसदीय सीट पर कौन जीता और किसे मिली मायूसी
Allahabad Lok Sabha Election 2019 : जानिए इलाहाबाद संसदीय सीट पर कौन जीता और किसे मिली मायूसी

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में पांचवी बार भगवा लहराया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम कर दिया। इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. रीता जोशी 184275 मतों से विजयी हो गईं। उन्हें कुल 494454 मत मिले। सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल को 310179 तथा कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला को 31953 वोट मिले। 

loksabha election banner

2019 में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को मिले मत

पार्टी                   प्रत्याशी                         कुल वोट 

भाजपा           डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी        494454

सपा               राजेंद्र सिंह पटेल                    310179

कांग्रेस            योगेश शुक्ल                         31953

वर्ष 2014 में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को मिले मत

पार्टी            प्रत्याशी             कुल वोट  

भाजपा    श्याम चरण गुप्ता         313455

सपा       रेवती रमण सिंह          251569

बसपा     केसरी देवी                 161891

कांग्रेस    नंद गोपाल गुप्ता नंदी    102413

 अमिताभ से पीछे रहीं रीता

हालांकि रीता अमिताभ बच्चन रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रह गईं। डॉ. रीता जोशी को कुल 494454 मत मिले हैं जबकि अमिताभ बच्चन को वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव में 187795 वोट मिले थे। इस सीट पर अब तक सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीतने वाली डॉ. रीता जोशी का नाम दूसरे नंबर है। गुरुवार को मतों की गिनती शुरू हुई तो उन्होंने पहले राउंड से ही बढ़त बना लिया। अंतिम चक्र तक उनकी यह बढ़त कायम रही। अपरान्ह लगभग तीन बजे रीता जोशी सपा के राजेंद्र सिंह पटेल से लगभग एक लाख मतों से लीड ले चुकी थीं। 

भाजपा के डॉ. मुरली मनोहर जोशी तीन बार कमल खिला चुके हैं

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के डॉ. मुरली मनोहर जोशी तीन बार कमल खिला चुके हैं। वर्ष 2014 में मोदी लहर में श्यामाचरण गुप्ता विजयी हुए थे। हालांकि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। डॉ. रीता जोशी ने इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में पांचवी बार कमल खिलाया है। इस सीट पर आठ बार कांग्रेस प्रत्याशी जीत चुके हैं। दो-दो दफा जनता दल और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। 2014 में भाजपा के श्यामाचरण गुप्ता को इस सीट पर विजय मिली थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.