Move to Jagran APP

हेमंत करकरे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर का बयान, दिग्विजय सिंह ने कही ये बड़ी बात

दरअसल भोपाल संसदीय सीट से ही भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दिग्विजय के खिलाफ मैदान में उतारा है।

By NiteshEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 03:06 PM (IST)
हेमंत करकरे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर का बयान, दिग्विजय सिंह ने कही ये बड़ी बात
हेमंत करकरे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर का बयान, दिग्विजय सिंह ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली (एएनआइ)। कांग्रेस नेता और भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर टिपण्णी की है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि चुनाव आयोग ने सख्ती से मना किया है कि चुनाव में सेना और शहीद जवानों को लेकर कोई टिपण्णी नहीं की जा सकती। हेमंत करकरे के बारे में दिग्विजय ने कहा कि वह एक ईमानदार अधिकारी थे जिन्होंने मुंबई आतंकी हमले में लोगों की जान बचाने के लिए खुद की जान कुर्बान कर दी।

loksabha election banner

दरअसल, भोपाल संसदीय सीट से ही भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दिग्विजय के खिलाफ मैदान में उतारा है। प्रज्ञा सिंह ने आज मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए मुंबई एटीएस के तत्कालीन प्रमुख दिवंगत हेमंत करकरे को लेकर टिपण्णी की थी। प्रज्ञा सिंह ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने करकरे से कहा था कि तुम्हारा सर्वनाश होगा।

साध्वी प्रज्ञा ने दिवंगत मुंबई एटीएस चीफ का नाम लेते हुए कहा, 'हेमंत करकरे को उन्होंने मुंबई बुलाया। मैं मुंबई जेल में थी उस समय। जांच जो बिठाई थी, सुरक्षा आयोग के सदस्य ने हेमंत करकरे को बुलाया और कहा कि जब सबूत नहीं है तुम्हारे पास तो साध्वीजी को छोड़ दो। सबूत नहीं है तो इनको रखना गलत है, गैरकानूनी है। वह व्यक्ति कहता है कि मैं कुछ भी करूंगा, मैं सबूत लेकर के आऊंगा। कुछ भी करूंगा, बनाऊंगा करूंगा, इधर से लाऊंगा, उधर से लाऊंगा लेकिन मैं साध्वी को नहीं छोड़ूंगा।'

प्रज्ञा ने आगे कहा, 'यह उसकी कुटिलता थी। यह देशद्रोह था, यह धर्मविरुद्ध था। तमाम सारे प्रश्न करता था। ऐसा क्यों हुआ, वैसा क्यों हुआ? मैंने कहा मुझे क्या पता भगवान जाने। तो क्या ये सब जानने के लिए मुझे भगवान के पास जाना पड़ेगा। मैंने कहा बिल्कुल अगर आपको आवश्यकता है तो अवश्य जाइए। आपको विश्वास करने में थोड़ी तकलीफ होगी, देर लगेगी। लेकिन मैंने कहा तेरा सर्वनाश होगा।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.