Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: मध्यप्रदेश के भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के भोपाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

By NiteshEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 02:26 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 02:54 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: मध्यप्रदेश के भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह
Lok Sabha Election 2019: मध्यप्रदेश के भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली (एएनआइ)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भोपाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से एलान किया गया कि कांग्रेस चुनाव समिति ने दिग्विजय सिंह का नाम भोपाल के लिए तय किया है। राजनीतिक गलियारों में अंदाजा लगाया जा रहा था कि दिग्विजय सिंह भोपाल या इंदौर से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने भी हाल ही में कहा था कि पार्टी जहां से टिकट दे वे वहीं से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। 

loksabha election banner

केन्द्र की राजनीति में हमेशा विवादित बयानों के लिए चर्चित दिग्विजय सिंह दिसंबर 1993 से  दिसंबर 2003 तक 10 साल मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। तीसरी बार दिग्विजय सिंह को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया था। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी दिग्विजय सिंह दूर रहे थे। तो वहीं अब लोकसभा चुनावों के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। बता दें कि दिग्विजय सिंह को 1984, 1992, लोकसभा चुनाव में जीत मिल चुकी है। तो वहीं इस बार सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह के भोपाल से चुनाव लड़ने के फैसले से मैं खुश हूं। हालांकि, जब उनसे ये पूछा गया कि सिंह इस बात से खुश होंगे तो उन्होंने कहा कि ये बात आप उनसे पूछिए। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के भोपाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद अब इस सीट पर रोचक सियासी मुकाबला हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.