Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: धनबाद के सांसद पीएन और उनकी पत्नी के पास 4.71 करोड़ की चल-अचल संपत्ति

हलफनामा में पीएन सिंह ने बताया कि उनकी और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति कुल चार करोड़ 71 लाख 84 हजार 882.41 रुपये है।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 06:50 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:50 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: धनबाद के सांसद पीएन और उनकी पत्नी के पास 4.71 करोड़ की चल-अचल संपत्ति
Lok Sabha Election 2019: धनबाद के सांसद पीएन और उनकी पत्नी के पास 4.71 करोड़ की चल-अचल संपत्ति
धनबाद, जेएनएन। धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर निवर्तमान सांसद पीएन सिंह ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। बीते पांच वर्षों में पीएन सिंह की संपत्ति में करीब 37 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। उनके पास एक रिवाल्वर भी है और वे विज्ञान में स्नातक हैं।

वर्ष 2014 में नामांकन के दौरान उन्होंने जो घोषणा पत्र दिया था, उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति चार करोड़ 34 लाख 85 हजार 150.44 रुपये की थी। इसमें उनकी पत्नी मीरा सिंह के नाम 8,90,000 रुपये थे। इसमें इनका मकान, वाहन, ज्वेलरी, रिवाल्वर समेत अन्य शामिल है। 2019 के लिए दिए गए हलफनामा में पीएन सिंह ने बताया कि उनकी और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति कुल चार करोड़ 71 लाख 84 हजार 882.41 रुपये है। वाहनों में स्कार्पियो, इनोवा क्रिस्टा और रेनॉल्ट लॉगी है। दो जीवन बीमा के साथ-साथ धनबाद, दिल्ली और रांची में कुल छह बैंक खाते हैं। वर्तमान में सिंह के हाथ में कुल नगदी तीन लाख और पत्नी के पास 60 हजार रुपये हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.