Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: कीर्ति पहुंचे धनबाद, जेटली पर हमला कर शुरू किया चुनावी अभियान

चुनाव में टिकट से वंचित रहे पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे से कीर्ति उनके आवासीय कार्यालय पर मिले। आधा घंटा चर्चा कर मदद की अपील की।

By mritunjayEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 09:47 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: कीर्ति पहुंचे धनबाद, जेटली पर हमला कर शुरू किया चुनावी अभियान
Lok Sabha Election 2019: कीर्ति पहुंचे धनबाद, जेटली पर हमला कर शुरू किया चुनावी अभियान

बोकारो, जेएनएन। कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद दरभंगा के सांसद पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति झा आजाद ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में दस्तक दी है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कीर्ति गुरुवार को बोकारो पहुंचे और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमले कर अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ किया। बोकारो, धनबाद लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। 

loksabha election banner

कीर्ति ने नयामोड़ पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा। कहा कि मोदी जेटली भ्रष्ट मंत्री है। उनके खिलाफ पीएम व पार्टी अध्यक्ष को सूचना दी तो कार्रवाई नहीं कर मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया। अब राहुल गांधी के न्याय की यात्रा में शामिल हुआ हूं। आजाद ने पीएम मोदी द्वारा पाकिस्तान दिवस पर इमरान खान को बधाई एवं इमरान के बयान का संदर्भ ले कहा कि यह कैसा राष्ट्रवाद है। जो समय के अनुसार बदलता है। मोदी केवल घोषणा करने में विश्वास करते हैं। केंद्र सरकार की योजनाएं फेल है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर, जवाहर महथा आदि थे। 

ददई से मिले कीर्ति आजाद : चुनाव में टिकट से वंचित रहे पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे से वे उनके आवासीय कार्यालय पर मिले। आधा घंटा चर्चा कर मदद की अपील की। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं से भी सहयोग की अपील की।  

छलका ददई का दर्द : कीर्ति आजाद के वहां से निकलने के बाद ददई का दर्द छलक गया। कहा कि पार्टी हाईकमान ने दूसरे को प्रत्याशी बना दिया है। मुझे कोई काम नहीं दिया गया। पार्टी हाइकमान ने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है। उसमें भी नाम नहीं है। इसका मतलब साफ है कि मुझे चुनाव में केवल वोटर के रूप में अपना मतदान करना है। जो मैं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को करूंगा। बोकारो के कार्यकर्ताओं से माफी मांग चुका हूं। 13 अप्रैल को धनबाद जाएंगे और कार्यकर्ताओं से माफी मांगेंगे। कीर्ति आजाद को जीत का आशीर्वाद देने के मामले पर कहा कि कांग्रेसी होने के नाते कांग्रेस के लिए काम करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.