Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: टिकट के लिए दिल्ली शिफ्ट हुई धनबाद कांग्रेस की राजनीति

धनबाद से टिकट के लिए राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रशेखर दुबे अजय कुमार दुबे मयूर शेखर झा विजय कुमार सिंह राजेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 06:52 PM (IST)
LokSabha Election 2019: टिकट के लिए दिल्ली शिफ्ट हुई धनबाद कांग्रेस की राजनीति
LokSabha Election 2019: टिकट के लिए दिल्ली शिफ्ट हुई धनबाद कांग्रेस की राजनीति

धनबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ धनबाद लोकसभा सीट से टिकट के लिए कांग्रेस की राजनीति दिल्ली शिफ्ट हो गई है। धनबाद सीट से टिकट के दावेदार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक दो दिन में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है। इसे देखते हुए दावेदार जुगाड़ बनाने में लग गए हैं।स्क्रीनिंग कमेटी में धनबाद से लोकसभा टिकट के दावेदारों का नाम रखा जाएगा। दावेदारों की समीक्षा करते हुए तीन नामों को छांटा जाएगा। इनमें जिसका दावा मजबूत हुआ उसके नाम पर मुहर लगाई जाएगी। 

loksabha election banner

राजेंद्र सिंह, मयूरशेखर, अजय व चंद्रशेखर दुबे का दावा मजबूत : धनबाद से लोकसभा टिकट के लिए पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे, अजय कुमार दुबे, मयूर शेखर झा, विजय कुमार सिंह, राजेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। बुधवार को पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक भी राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए। चर्चा है कि मन्नान मल्लिक अल्पसंख्यक कोटा से टिकट चाहते हैं, तो शमशेर आलम भी दावा करने में पीछे नहीं हैं। उनका कहना है कि अल्पसंख्यक कोटा से अगर टिकट मिलता है तो वे भी दावेदार हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की चर्चा जोरों परः झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार का धनबाद सीट से खड़ा होने की चर्चा जोरों पर है। वैसे वे अबतक धनबाद से खड़ा होने से इन्कार करते रहे हैं। उनका बयान भी आया है कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि विश्वस्त सूत्रों के अनुसार धनबाद सीट से उनका नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.