जोर से लगाएं नारा, जमानतदार अमेठी से चले जाएं केरला : दिनेश शर्मा
अंबेडकरनगर और बहराइच जनपद में लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान शुभारंभ हेतु “विजय संकल्प सभा” को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया संबोधित।
अंबेडकरनगर, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे जाेर से नारा लगाएं, जिससे जमानतदार अमेठी छोड़कर केरला चले जाएं। याद दिलाया कि यह चुनाव यूपी का नहीं बल्कि पूरे देश के भविष्य है। इसलिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम सभी चौकीदार बने हैं। इससे भ्रष्टाचारी, अत्याचारियों में खलबली है। यही चौकीदार इनके गठबंधनों की बोलती बंद कर देंगे। यह बातें दिनेश शर्मा ने नगर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा के विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि विपक्षी पहले हार मान चुके हैं। चुनाव का दावा करते हैं, लेकिन खुद चुनाव लड़ने से कतराते हैं। बसपा प्रमुख मायावती व राकांपा के शरद पवार खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन सपना प्रधानमंत्री बनने का देखेंगे।इसके साथ ही दिनेश शर्मा ने केंद्र की योजनाओं का बखान करते हुए सबका साथ सबका विकास के नारे का अर्थ समझाया और अाह्वान किया। इस बार जीत का रिकाॅर्ड टूट जाए और 74 पार लक्ष्य हासिल हो।