डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, जातीय समीकरण नहीं विकास का है चुनाव
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांसगांव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने आए थे। कहा यह चुनाव जातीय समीकरण का नहीं विकास का है।
By Edited By: Published: Sat, 04 May 2019 08:29 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 05:11 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव जातीय समीकरण का नहीं बल्कि देश को 100 साल आगे ले जाने वाला चुनाव है। उज्जवला योजना, हर घर को शौचालय, हर घर में बिजली, गरीबों को पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ लेकर मोदी सरकार ने देश को विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ा दिया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह किसानों की सच्ची हितैषी है। उप मुख्यमंत्री बासगाव संसदीय क्षेत्र के ब्रह्मापुर ब्लाक मुख्यालय के सामने आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अन्य सरकारों की तरह जाति, धर्म व भेदभाव के आधार पर विकास नहीं किया, बल्कि बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे। पूर्व की सरकारें भी सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती थीं लेकिन यह कार्य उन्होंने नहीं किया। इस कार्य को 56 इंच सीना वाले नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया।
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने पिता व चाचा का नहीं हुआ, वह नकली बुआ का क्या होगा। उन्होंने कहा कि पता नहीं ऐसी नकली बुआ को किस तरह से नकली भतीजे पर विश्वास हो गया है। सही बात यह है कि दोनो को डर सताने लगा है कि अब मोदी सरकार में भ्रष्टाचारी किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे। ऐसे में एक दूसरे का बचाव करने के लिए ही यह गठबंधन किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। अपराधी और आतंकवादी डरने लगे हैं। उन्हें नींद नहीं आ रही है। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें