Move to Jagran APP

परिवर्तन रैली निकाल बोले दीपांकर, कठिन दौर से गुजर रहा देश

भाकपा माले के केंद्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है। भगत सिंह ने जिस आजादी को लाने का काम किया था वह आजादी और लोकतंत्र आज खतरे में है।

By Edited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 03:48 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 03:53 AM (IST)
परिवर्तन रैली निकाल बोले दीपांकर, कठिन दौर से गुजर रहा देश
परिवर्तन रैली निकाल बोले दीपांकर, कठिन दौर से गुजर रहा देश
सरिया/खोरीमहुआ (गिरिडीह): भाकपा माले के केंद्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है। भगत सिंह ने जिस आजादी को लाने का काम किया था, वह आजादी और लोकतंत्र आज खतरे में है। भगत सिंह ने सपना देखा था कि देश में बराबरी आएगी। लोगों को अपना हक मिलेगा परंतु आज हमें बराबरी नहीं मिल रही है। इस कठिन दौर में भगत सिंह के विचारों को लेकर आगे बढ़ना है।
दीपांकर शनिवार को आइसा और इंनौस की ओर से सरिया में आयोजित सरदार भगत सिंह के 89 वें शहादत दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उनके अलावा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह आदि ने भगत सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आइसा-इंनौस के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा भी निकाली गई, जो 13 अप्रैल तक पूरे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण करेगी। इस यात्रा को दीपांकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि इस बार 13 अप्रैल को जालियांवाला बाग कांड को 100 साल पूरे हो रहे हैं। उस जनसंहार के बाद भगत सिंह ने ठान ली थी कि देश को आजाद करके रहेंगे। आज भी इस देश में लाठी गोली की सरकार चल रही है, जिससे जनता आजादी चाहती है।
दो लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव: उन्होंने कहा कि भाकपा माले झारखंड के पलामू तथा कोडरमा दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मौके पर मनोज भक्त, संदीप जायसवाल, विजय सिंह, भोला मंडल, पूनम महतो, सरिता महतो, केदार मंडल, पूरन महतो, पवन महतो, महेंद्र मंडल, सोनू पांडेय, कुश कुमार कुशवाहा, भुनेश्वर मंडल, आजाद मंडल, रामा सिंह, रामा दास आदि थे।
खोरीमहुआ: आइसा और इंनौस की ओर से शनिवार को छात्र युवा परिवर्तन यात्रा निकाली गई। धनवार के सर्कस मैदान में आयोजित सभा को दीपांकर भट्टाचार्य ने संबोधित किया। धनवार विधायक राजकुमार यादव ने बाबूलाल मरांडी पर राजनीतिक निशाना साधा। मौके पर मनोज भक्त, संतोष कुमार, संदीप जायसवाल, सोनू पांडेय, वी शंकर, राजकुमार यादव, किशोरी अग्रवाल, विनय संथालिया, रामेश्वर चौधरी, रामदेव यादव आदि उपस्थित थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.